Bhartiya tyohar par kavita

पाॅंच पर्वो का अनूठा त्यौहार | Bhartiya tyohar par kavita

पाॅंच पर्वो का अनूठा त्यौहार

( Panch parvo ka anutha tyohar ) 

 

पाॅंच दिनों तक चलनें वाला ये ऐसा महापर्व,
धनतेरस से शुरुआत भाई-दूज पर समाप्त।
सम्पूर्ण भारतवासी मनातें है इसको हर वर्ग,
मकान और दुकान में करते दीप प्रज्वलित।।

 

घरों की लिपाई पुताई व करतें साफ सफाई,
अभियान सभी यह चलातें बनातें है मिठाई।
नया कुछ घर में लाते वस्तु वस्त्र और गहना,
परदेशी भी घर गाॅंव आते करके वह कमाई।।

 

इन पाॅंच दिवसीय पर्व के भिन्न-भिन्न है नाम,
धनतेरस व रुपचौदस लक्ष्मी पधारें दिवाली।
गोवर्धन पूजा के अगले दिन प्यारा भाईदूज,
दीप जलाकर पूजा करते बनातें घर रंगोली।।

 

सुख समृद्धि धन लाभ सॅंस्कृति पर्व दिवाली,
चली आ रही प्राचीनकाल से प्रथाऍं पुरानी।
रिति-रिवाज व धार्मिक अनुष्ठान का त्यौहार,
हरदिन की अलग-अलग कथा‌ एवं कहानी।।

 

पाॅंच पर्वों का दीपावली ऐसा अनूठा त्यौहार,
दीपावली का अर्थ है वर्तमान क्षण में रहना।
भूतकाल ये भूलकर चिंता पश्चाताप छोड़ना,
आपस कलह एवं नकारात्मक बातें भूलना।।

 

रचनाकार : गणपत लाल उदय
अजमेर ( राजस्थान )

 

Similar Posts

  • हाथरस की भीड़ में

    हाथरस की भीड़ में हाथरस की भीड़, में शून्य हुआ जीवन रस अंधविश्वासी बनकर बाबा के दरबार में मैं तो नत मस्तक करने गई थी। अपनों के पास पहुंचने से पहले मैं बाबा धाम पहुंच चुकी थी। सुलझाने कुछ समस्या उलझन में सांसे फस गई थी अंधविश्वासी बनकर मैं तो बाबा के दरबार में गई…

  • कहां हो मेरे पुरखों | Kahan ho Mere Purakhon

    कहां हो मेरे पुरखों ( Kahan ho mere purakhon )    मैं आऊंगा नहीं कभी भी लौटकर यह ध्यान रखना, चला गया हूं ध्यान रखना सदा के लिए तुम्हें छोड़कर। याद आ रही है आपकी हर वक्त हर पल, भूले से भी नहीं भूल पा रहे साथ रहकर। याद आ रहा है हमेशा परछाईं की…

  • दहेज में मां | Dahej mein Maa

    दहेज में मां ( Dahej mein maa )    था एक लावारिस खा रहा था ठोकर दर बदर अनाथ था पता नही कौन थी मां कौन थे बाप एक दिन अचानक पढ़ाई के लिए प्रेरित किया एक दिन बन गया बड़ा अफसर लेकिन भूला नहीं अपने पिछले दिन आ रहे थे बार बार याद एक…

  • सब तुम जानती हो मां | Poem in Hindi on Maa

    सब तुम जानती हो मां ( Sab tum janti ho maa )    घड़ी की सुई यों के संग तुम भी भागती हो मां किसे कब क्या चाहिए यह सब तुम जानती हो मां प्रबंधन के लिए लाखों खर्च करते हैं लोग कितना बेहतरीन समय प्रबंधन जानती हो मां पापा के गुस्से को हंस कर…

  • नारी हो तुम | Nari par Kavita

    “नारी हो तुम “ ( Nari ho tum )    जगत मैं आई हो तो, संसार का कुछ उद्धार करो! अपने अस्तित्व की एक नई , फिर से तुम शुरुआत करो जो जग में जाने जाते हैं , वही वीर कहलाते हैं तुम नारी हो शक्ति स्वरूपा नारायणी जैसा तुम काम करो ! हो समाज…

  • घुटन | Ghutan

    घुटन ( Ghutan )    भीतर की घुटन जला देती है जिंदा शरीर किताब के पन्नों में लगे दीमक की तरह खामोश जबान को शब्द ही नहीं मिलते शिकायत के लिए अपनों से मिले दर्द दिखाये भी नहीं जाते बताएं भी सुख जाते हैं आंसू पलकों में ही उन्हें बहाने की भी इजाजत नहीं होती…

One Comment

  1. बहुत ही सुन्दर कार्य आदरणीय सादर प्रणाम 🙏

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *