Bhole baba bam bam

भोले बाबा बम बम | Bhole baba bam bam

भोले बाबा बम बम

( Bhole baba bam bam )

 

अगम अगोचर अविनाशी शिव शंकर भोलेनाथ
जगतपति जगपालन कर्ता विघ्नहर्ता विश्वनाथ

 

शंकर बाबा डमरू वाले हे नीलकंठ नटराज
भोले बाबा खोल पलकिया पूर्ण कर दो काज
भोले बम बम भोले बम बम

 

हे कैलाशी हे सुखराशि हे अंतर्यामी घट घटवासी
सकल विश्व के पालनहारे भोलेनाथ सबके सहारे

 

हाथों में त्रिशूल विराजे जटा में बाबा गंगा साजे
भंग धतूरा बाबा को भाये बैठ समाधि धूनी रमाये
भोले बम बम भोले बम बम

 

सबकी पीड़ा हरने वाले हृदय आनंद करने वाले
तेरी लीला तू ही जाने नीलकंठ स्वामी रखवाले

 

गौरी के भरतार भोले हे लंबोदर पिता महाराज
सकल सृष्टि को नाच नचाए भोले बाबा नटराज
भोले बम बम भोले बम बम

 

भस्म रमाये ध्यान लगाए भोले बाबा महादेव
आया सावन उमड़ घुमड़ हे सब देवों के देव

 

बिल्वपत्र जल दुग्ध चढ़े हर हर महादेव नारा
गले सर्प की माला भोला शंकर सबका प्यारा
भोले बम बम भोले बम बम

 

नित्य ध्यान धरे शिव का संकट हर ले सारे
दीनदयाल दया के सागर भोलेनाथ हमारे

 

कृपा सिंधु करुणा बरसाते जीवन में अनुराग
महादेव की पूजा कर लो भव भय जाते भाग
भोले बम बम भोले बम बम

 

कवि : रमाकांत सोनी सुदर्शन

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :- 

कच्चे मकान बरसाती रातें | Poem kache makan

Similar Posts

  • सबल- स्वस्थ हो देश

    सबल- स्वस्थ हो देश।।   योग भगाए रोग सब, करता हमें निरोग। तन-मन में हो ताजगी, सुखद बने संयोग।। योग साधना जो करे, भागे उसके भूत। आलस रहते दूर सब, तन रहता मजबूत।। खुश रहते हर पल सदा, जीवन में वो लोग। आत्म और परमात्म का, सदा कराते योग।। योग करें तो रोग सब, भागे…

  • हनुमान जी | Kavita Hanuman Ji

    हनुमान जी  ( Hanuman Ji )   मैं नादान मैं नकारा आया आपके द्वार हे प्रभु हनुमान, तेरी मुआख़जा में रहूं मुवाजहा हो मेरे प्रभु हनुमान। तू नबी है क़ासिद है विष्णु का मुझे नशा तेरा नबीज़ जैसा, मैं तेरी अमानत रहूं सदा वदीअत भी हो तेरी प्रभु हनुमान। मैं फ़ाजिर हूं तेरा तलबगार हूं…

  • पूर्ण विराम अंत नहीं | Kavita Purn Viram

    पूर्ण विराम अंत नहीं ( Purn Viram Ant Nahi )   पूर्ण विराम अंत नहीं, नए वाक्य की शुरुआत है सकारात्मक सोच प्रशस्त, नवल धवल अनुपम पथ । असफलता अधिगम बिंदु, आरूढ़ उत्साह उमंग रथ । आलोचनाएं नित प्रेरणास्पद, श्रम साधना उत्तर धात है । पूर्ण विराम अंत नहीं, नए वाक्य की शुरुआत है ।।…

  • तबस्सुम | Poem on Tabassum

    तबस्सुम ( Tabassum )    तरोताजगी भर जाती तबस्सुम महफिल को महकाती तबस्सुम दिलों के दरमियां प्यारा तोहफा चेहरों पे खुशियां लाती तबस्सुम गैरों को अपना बनाती तबस्सुम रिश्तो में मधुरता लाती तबस्सुम खिल जाता दिलों का चमन सारा भावों की सरिता बहाती तबस्सुम घर को स्वर्ग सा सुंदर बनाती तबस्सुम सुंदरता में चार चांद…

  • घर मेरा स्वर्ग सा सुंदर | Ghar Mera

    घर मेरा स्वर्ग सा सुंदर ( Ghar mera swarg sa sundar )    एक आशियाना जो मेरी राहत का ठिकाना है। घर मेरा स्वर्ग सा सुंदर प्यार भरा अफसाना है। सुख चैन आराम देता हमें भावों भरा प्यारा भवन। सर्दी गर्मी वर्षा से वो बचाता बसता जहां मेरा मन। मनमंदिर सा आलय मेरा प्रीत भरा…

  • वक्त का दौर | Waqt ka Daur

    वक्त का दौर ( waqt ka daur )    समझौता जरूरी है जिंदगी में अगर वह सामान, संबंध या साथ का हो बहुत कठिन होता है देख पाना अपने स्वाभिमान को ही तिल तिल मरते हुए स्वाभिमान ही अपनी कमाई है वहीं अगर हो जाए मजबूर किसी के हाथों तो बंधक जमीर नहीं आदमी स्वयं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *