भोलेनाथ

Kavita | भोलेनाथ

भोलेनाथ

( Bholenath )

******

हो नाथों के नाथ
हो अनाथों के नाथ
दीनों के नाथ हो
हीनों के नाथ।
बसे तू कैलाश,
बुझाते सबकी प्यास।
चराचर सब हैं तेरे संग,
रहे सदा तू मलंग ।
चलें खग पशु प्रेत सुर असुर तेरे संग,
देख देवी देवता किन्नर हैं दंग।
है कैसा यह मस्त मलंग?
ना शिव / ईश्वर का है तनिक इसमें घमंड।
नृत्य करें एक पग तांडव,
कांपे आसुरी बंधु बांधव।
कहलाएं नटराज,
यही आपकी महानता का राज।
अंदाज अनोखा अद्वितीय,
गौरा के हैं ये प्रिय;
बसें सदा उनके हिय।
जग पालनकर्ता विघ्नहर्ता-
शंभू तू त्रिशुलधारी त्रिपुरारी,
भांग सेवन है आपको प्यारी।
जटा विराजे गंगा,
है माथे पर चंदा।
गले में माला नाग विषधारी,
पहचान तेरी यही अविनाशी।
देवाधिदेव कहलाते हो,
सुन दुखियों की पुकार तुम आते हो।
ले एक लोटा जल,
देते हो मनोवांछित फल;
बनाते सबका सुंदर सुनहरा कल।
जय भोलेदानी,
क्षमा करना कोई हुई हो नादानी।

?

नवाब मंजूर

लेखक-मो.मंजूर आलम उर्फ नवाब मंजूर

सलेमपुर, छपरा, बिहार ।

यह भी पढ़ें : –

Kavita | अनबन

Similar Posts

  • संत गुरु घासीदास | Sant Guru Ghasidas

    संत गुरु घासीदास छोटे-बड़े का भेद मिटाकर,सबको एक समान बनाए।संत गुरु घासीदास का संदेश,जो जग को राह दिखाए।दूसरे का धन पत्थर समझो,परस्त्री को माता मानो।सत्य की डगर पर चलकर,जीवन को उजियारा जानो। जुआ-शराब के मोह को छोड़ो,ये दुख का कारण है।पाप की राह जो चुने,वो केवल संकट का दर्पण है।संत की वाणी अपनाकर, सत्य की…

  • कृष्ण भक्तिगान | Krishna Bhakti Gaan

    कृष्ण भक्तिगान ( Krishna bhakti gaan )   कृष्ण तुलसी माला लेके कान्हा मैं तेरा इंतज़ार करती प्रभातवेला की घंटी बजने पे कान्हा मेरा मन उछलता रहा   वृन्दावन की एक एक धूली तेरी गाथाएं सुनाती रही यमुना नदी की छोटी लहरें भी तेरी लीलाएं बखान करती रही   तेरी निकटता पाने को तरसती निकुंजों…

  • बोलो जय जय शेखावाटी | Shekhawati

    बोलो जय जय शेखावाटी   रज रज शौर्य अनूप श्रृंगार, अनंत देश प्रेम अंतर पटल । जीवन आह्लाद राष्ट्र रक्षा , शिक्षा प्रगति संकल्प अटल । सेठ साहूकार अवतरण स्थली, वीर प्रसूता अलंकृत धरा माटी । बोलो जय जय शेखावाटी ।। झुंझुनूं सीकर चूरू सह, नीम का थाना उपमा परिधि । राव शेखा जी संस्थापक…

  • ताजमहल | Kavita Taj Mahal

    ताजमहल ( Taj Mahal ) बेगम मुमताज की याद में ताजमहल बनवाया। शाहजहां बादशाह ने दुनिया को प्रेम दिखाया।   आगरा में आकर देखो संगमरमर का महल। कलाकृतियां बेमिसाल प्रसिद्ध हो गया शहर।   प्रेम का प्रतीक हो गया सुंदर सा ताजमहल। पर्यटक स्थल बना जवां दिलों का कौतूहल।   सुंदर से नजारे सारे महकती…

  • अपनी दुनियां | Apni Duniya

    अपनी दुनियां इस दुनिया के भीतर भी अपनी एक दुनिया होनी चाहिएमन के राज वहीं पर खोलना चाहिए इस दुनिया में जिसकी अपनी नहीं होती एक दुनियावह विचरता रहता है भ्रम और जाल मेंदुखी होता रहता है संसार के अंदर लेकिन जिसके भीतर अपनी एक दुनिया होती हैवह सदा मस्त रहता है अपने ही भावों…

  • बातों की समझ | Baaton ki Samajh

    बातों की समझ ( Baaton ki Samajh )   जरूरी नहीं की किसी की कही हर बात को आप समझ ही लें या आपकी बात को कोई दूसरा समझ ले फिर भी, कही जानेवाली बात को यदि समय पर न कहा जाय तो वही बात आनेवाले दिनों मे या तो आपको रुलायेगी या सामनेवालेे को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *