भूख

भूख | Bhookh Par Kavita

भूख

( Bhookh )

 

मैं भूख हूं,
मैं मिलती हूं हर गरीब में अमीर में
साधू संत फकीर में
फर्क बस इतना किसी की पूरी हो जाती हूं
कोई मुझे पूरा करने में पूरा हो जाता है
मैं आदर्शवाद के महल के पड़ोस में
पड़ी यथार्थवाद की बंजर जमीन हूं
में मिलती हूं मजदूरों में
,मजबूरों में,मजलूमों में
उनके परिवार की आंखों में
उनकी हड्डियों केढांचों में,मैं मिलती हूं
उस बच्चे के सूखे कंठ में जिसे सींचने के लिए
उसकी मां बेच देती है अपनी आबरू।
अक्सर मिल जाती हूं किसी कोठे पर
बचपन के रूप कुचलते मसलते और सिसकते हुये।
और कभी खुद के अस्तित्व को तलासती हूं
एक मध्मय वर्गीय परिवार की रसोई में,
खाली पड़े टीन के डिब्बों में
पर यहां मैं स्वयं को छिपा लेती हूं
संस्कारों एवम् मर्यादाओं के घेरे में
किसी को नजर नहीं आती,
डरी सहमी सी दुबक जाती हूं
मैं बजती हूं उन घुंघुरुओ में
जो बचपन के पैरों में बंधे होते हैं
मैं लटकती हूं नट की उस रस्सी पर,
जिस पर कोई बचपन करतब
करते हुये पिघल रहा होता है
उसके श्रमबिन्दुओं के रूप में
मेरे आंसू टपक रहे होते हैं।
मैं मिलती हूं बैलों की जोड़ी में,
हल और माची में।लोहार के घन,
बढ़ई के बसूले और कुम्भार की माटी में।
कभी- कभी आस बनकर पड़ी रहती हूं
सड़क किनारे पोलीथीन और कचरे में
अगर नहीं,पहुंचती तो सरकारी हुक्मरानों के दफ्तरों में
क्योंकि वहां हर कोई किसी बड़ी फाइल में मस्त है
दरवाजे पर खड़ा चपरासी बाहर ही रोक देता है
ये कहकर कि बाद में मिलना साहब अभी ब्यस्त हैं‌।

लेखक: स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती

प्रज्ञानं आश्रम कठिना तट महोली ,

जनपद सीतापुर ( उ०प्र० )

यह भी पढ़ें :

https://thesahitya.com/madhurim-ahsash-kavita/

Similar Posts

  • वाह रे अभिनेता महान | Kavita Wah re Abhineta Mahan

    वाह रे अभिनेता महान ( Wah re abhineta mahan )    बड़े-बड़े अदाकारा बड़े-बड़े अभिनेता कर रहे विज्ञापन पियो कोकोकोला और खेलो रम्मी समय नष्ट करने मस्तिष्क में बसा है एक मायाजाल चकित भ्रमित रहा उम्र का नहीं ख्याल माता पिता के बैलेंस धीरे-धीरे खत्म करा बच्चे डूब गए इसमें उम्र गुजार देते है वह…

  • नये साल में | Kavita naye saal mein

    नये साल में! ( Naye saal mein )   आओ मोहब्बत का फूल खिलाएँ नए साल में, बहे न कहीं इंसानियत का लहू, नए साल में। अंधेरे न लूट पाएँ अब उजालों की दौलत, कोई गमगीन लम्हा न फटके नये साल में। धरती भी महके और ये फिजायें भी महकें, उगेंगे ख्वाबों के दरख्त देखो…

  • उम्र | Kavita umra

    उम्र ( Umra )   जो हंसते मुस्काते रहते मोती प्यार के लुटाते रहते उनकी उम्र जवां रहती है सबको गले लगाते रहते   बचपन जवानी बुढ़ापा जिंदगी के है पड़ाव हमारे खट्टे मीठे आते सदा जीवन में उतार-चढ़ाव प्यारे   उम्र झलकती चेहरे से ढलती उम्र जाती पहचानी चिंता से बेकार हो जाती हंसती…

  • अडिग | Adig

    अडिग ( Adig )    किसको कहे हम खास अपना किस पर जतायें हम विश्वास अपना हर किसी दिल में फरेब है पल रहा किस पर लगाएं हम आश अपना तोड़े हैं वही जिन्हें जोड़ा था हमने छोड़े हैं वही जिन्हें संभाला था हमने बहाये थे आंसू हमने जिनके खातिर वे हि कहते हैं ,उन्हें…

  • मन में बसे मेरे राम | Mere Ram

    मन में बसे मेरे राम ( Man me Base mere Ram )   मन में बसे मेरे राम…श्रीराम, मन में बसे मेरे राम…। प्रेम से बोलो जय श्रीराम…श्रीराम, मन में बसे मेरे राम…।। श्रृद्धा भाव से मैं आया हूं, यह पावन अयोध्या धाम, अहो भाग्य से ही आया हूं, जन्मभूमि है बानूर ग्राम। ज्ञान अज्ञान…

  • पर्यावरण और पेड़ | Kavita Paryavaran aur Ped

    पर्यावरण और पेड़ ( Paryavaran aur ped ) आओ मिलकर पेड़ लगाएं, धरा को फिर से स्वर्ग बनाएं। तेज गर्मी हो या अनावृष्टि, प्रकृति की अनियमितता से बचाएं। बरसों से मानव विकास के नाम पर पेड़ों को है काट रहा। अनजाने में ही वो विनाश का आमंत्रण सबको बांट रहा। पेड़ ही नहीं रहेंगे तो…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *