बिटिया घर की जान | Bitiya Ghar ki Jaan

बिटिया घर की जान

( Bitiya ghar ki jaan ) 

 

सौ दीपक एक मुस्कान
बिटिया तो घर की जान !

लाडली सबकी होती हैं
दानी नानी की पहिचान !

बड़ी मम्मी बुलाते इनको
जब बातों से खींचे ये कान ।।

कुछ भी हो ,रखती हैं आखिर
ये बेटियां परिवार का ध्यान!

अपनी मधुर मुस्कान बिखेरती,
हर दुख को आंचल में सिमेटती

रोशन कर देती हैं ये घर सारा
इनको दो तुम संस्कार और ज्ञान ।।

प्रेम की डोरी से बांधे ये घर को ,
स्नेह आनंद खुशियां इनसे अपार।।

शिक्षित करो इन्हें तुम पहिले ,
फिर करना इनका कन्या दान!

ये कोई सामान्य दान नहीं हैं,
बिटिया होती दो कुल की शान ।।

घर बाहर की कंधो पर जिम्मेदारी
सम्मान की अब बिटिया की बारी !

सिर्फ बिटिया दिवस नही मनाना है
शपत लेने की अब हमारी हैं बारी !

अपने पैरो पर खड़ी हो हर बिटिया
अब शिक्षित हर बिटिया हो हमारी ।।

 

आशी प्रतिभा दुबे (स्वतंत्र लेखिका)
ग्वालियर – मध्य प्रदेश

dubeyashi467@gmail.com

यह भी पढ़ें :-

३३ प्रतिशत आरक्षण | 33 Percent Aarakshan

Similar Posts

  • साथ तुम आ जाओ | Geet

    साथ तुम आ जाओ ( Sath tum aa jao )   आ जाओ, आ जाओ, आ जाओ मेरे यार, साथ तुम आ जाओ। मातृभूमि का वंदन करते, सीमा पर सेनानी लड़ते। रणभूमि में उतर जरा तुम, दो-दो हाथ दिखा जाओ। आ जाओ आ जाओ……   जो पत्थर के बने हुए हैं, कुछ वर्षों से तने…

  • आओ करें बागवानी | Kavita Aao Kare Bagwani

    आओ करें बागवानी ( Aao Kare Bagwani )   डाल-डाल चिड़िया चहके, ताल-तलइया पानी। कल-कल करके बहती नदिया, गाँव करे अगवानी, जग की रीति पुरानी, अमिट हो अपनी निशानी, जग की रीति पुरानी, अमिट हो अपनी निशानी। पेड़ न रोने पाएँ कहीं पे, इसपे नजर गड़ाना। छाँव न घटने पाए धरा पे, मिलकर इसे बचाना।…

  • कृष्ण कन्हैया | Krishna kanhaiya geet

    कृष्ण कन्हैया ( Krishna kanhaiya )   आ जाना, आ जाना, आ जाना घनश्याम, आज तुम आ जाना। माता यशोदा लाड लडाये, ग्वाल बाल सब माखन लाये। नटखट कान्हा मटकी फोड़, माखन मिश्री खा जाना‌ आ जाना आ जाना   सजा धजा वृंदावन सारा, गोकुल मथुरा जमुना किनारा। द्वारका का नाथ हमारा, सारी दुनिया का…

  • मंजूर के दोहे | Manzoor ke dohe

    मंजूर के दोहे **** 1. शूल समान तू तेज हो, भेदो हरेक बाधा पहुंचोगे तुम शीर्ष पर, लक्ष्य कठिन नहिं ज्यादा 2. पथिक तू चलते चला जा, लक्ष्य दूर न ज्यादा आशा भाव मन मा लिए, हर लोगे तुम बाधा 3. धरा हमारी उर्वरा, फसलन की नहिं सोच लाओ बीज कंद मूल के, उगालो मिट्टी…

  • किराए की मस्ती | Kiraye ki Masti

    किराए की मस्ती ( Kiraye ki masti )   खार ही खार बिखरे हैं चमन में  मिलते नहीं फूल गुलाब के सवालों की चादर में लिपटे हैं सभी  मिलते नहीं उत्तर जवाब के  साथ की जरूरत में आता नहीं साथ कोई  निकल जाने पर वक्त के  मिल जाते हैं हमदर्द  कई मिलते हैं रिश्ते अपने…

  • Hindi Kavita | Hindi Poem | Hindi Poetry -बंटवारा

    बंटवारा ( Batwara )   नही नफरत की बातें हो,चलों हम प्यार करते है। भुला के सारे शिकवे गम, मोहब्बत आज करते है।   नही कुछ मिलने वाला है, तिजारत से यहाँ हमकों, इसी से कह रहा हूँ मैं, चलों दिल साफ करते है।   जो बो दोगे धरा पर, बाद में तुम वो ही…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *