Bolo Peer Kab tak Sahu

बोलो पीर कब तक सहूं | Bolo Peer Kab tak Sahu

बोलो पीर कब तक सहूं

( Bolo peer kab tak sahu ) 

 

मुश्किलें सर पे छाये, अपने मुझसे रुठ जाए।
वाणी के तीर चलाए, बोलो पीर कब तक सहूं।
बोलो पीर कब तक सहूं

मार्ग सब अवरुद्ध हो जाए, पग-पग पे तूफां आए।
कोई रहे कमियां टटोलता, बात का बतंगड़ बनाए।
मंझधार में अटकी नैया, बोलो मैं कैसे पार कहूं।
बूते से बाहर हो जाए, उबाल लेता रग रग लहू।
बोलो पीर कब तक सहूं

अंधकार ने घेर लिया है, अपनों ने मुंह फेर लिया है।
कदम कदम पे अड़चनों ने, आ मुझको घेर लिया है।
हिम्मत हौसलों से चलूं,क्यों वक्त का उपहार कहूं।
सुख दुख जीवन के पहलु, संघर्षों में रत सदा रहूं।
बोलो पीर कब तक सहूं

सर से ऊपर पानी जाए, कोई हम से भेद छिपाए।
राहों में जो रोड़े अटकाए, व्यवधानों के ढेर लगाए।
अपना बनके छल कर जाए, बाधाएं कब तक सहूं।
मैं मनमौजी मतवाला, नित मंजिलों को बढ़ता रहूं।
बोलो पीर कब तक सहूं

 

कवि : रमाकांत सोनी सुदर्शन

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

शिव शिव बोल ज्ञान पट खोल | Shiv Shiv Bol

Similar Posts

  • होळी आई रे भोळा भंडारी | Holi Aayi re Bhola Bhandari

    होळी आई रे भोळा भंडारी ( Holi Aayi re Bhola Bhandari ) राजस्थानी धमाल   होळी आई रे भोळा भंडारी, भस्म रमा। होळी आई रे भांग घोटकर पीगो शंकर, आक धतूरा खागो। नाग लपेटयां नंद द्वार प, नीलकंठ जद आगो। कृष्ण कन्हैयो मदन मुरारी, मुरली मधुर बजाई रे। होळी आई रे भूत प्रेत पिशाच को…

  • सावन में | Geet Sawan Mein

    सावन में ( Sawan Mein ) मधुर मिलन का ये महीना। कहते जिसे सावन का महीना। प्रीत प्यार का ये महीना, कहते जिसे सावन का महीना। नई नबेली दुल्हन को भी, प्रीत बढ़ाता ये महीना।। ख्वाबों में डूबी रहती है, दिन-रात सताती याद उन्हें। रिमझिम वारिश जब भी होती, दिलमें उठती अनेक तरंगे। पिया मिलन…

  • मन वृंदावन हो जाए | Man Vrindavan ho Jaye

    मन वृंदावन हो जाए ( Man vrindavan ho jaye )   जब जब बजे बांसुरी मोहन, मन वृंदावन हो जाए। मुरली की धुन पर कान्हा, झूम झूमकर मन गाए। मन वृंदावन हो जाए अधर मुरलिया मुरलीधर, मनमोहन मन को मोहे। सांवरी सूरत तेरी सांवरिया, पीतांबर तन पर सोहे। राधा संग श्याम पधारे, मधुबन महक महक…

  • यह कैसी लाचारी है | Kaisi Lachari

    यह कैसी लाचारी है ( Yeh kaisi lachari hai )   यह कैसी लाचारी है, पीर पर्वत से भी भारी है। औरों के खातिर जीना, आज हुआ दुश्वारी है। यह कैसी लाचारी है छल कपट दंभ बैर छाया, झूठ का बोलबाला है। चकाचौंध में दुनिया डूबी, फैशन का हवाला है। लूटमार सीनाजोरी से, हुई त्रस्त…

  • गुरु चरणों में | Geet Guru Charano Mein

    गुरु चरणों में ( Guru Charano Mein ) गुरुदेव मेरे, गुरुदेव मेरे, चरणों में अपने, हमको बैठा लो। सेवा में अपनी, हमको लगा लो, गुरुदेव मेरे, गुरुदेव मेरे। मुझको अपने भक्तो की, दो सेवादारी। आयेंगे सत संघ सुनने , जो भी नर नारी। मैं उनका सत्कार करूँगा, वंदन बारम्बार करूँगा।। गुरुदेव मेरे, गुरुदेव मेरे, चरणों…

  • अलख निरंजन | Alakh Niranjan

    अलख निरंजन ( Alakh Niranjan )   भज अलख निरंजन प्यारे, अलख निरंजन गाता जा। ये दुनिया सब मोह माया है, जग में प्यार लुटाता जा। अलख निरंजन गाता जा खाली मुट्ठी आया जग में, मानव हाथ पसारे जायेगा। क्या खोया क्या पाया नर, किसका हिसाब लगाएगा। यह दुनिया एक रंग मंच है, बस किरदार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *