बुद्ध होना चाहती हूं | Buddh Hona Chahti Hoon

बुद्ध होना चाहती हूं

( Buddh hona chahti hoon )

 

सब त्याग दिया जिसने पल भर में,
हर रिश्ते के मोह पाश से मुक्त होकर
मैं बुद्ध होना चाहती हूं!

बुद्ध शरण में जो भी आए
पार भौतिक संसार से पाएं
पीड़ा में भी मधुरता झलके
सारे दुख फूल से बन जाए ।।

मांगना क्या अब इस जीवन में ईश से,
क्यूं अनुचित इच्छाओं का भार बढ़ाऊ
जिस कर्म से प्रसन्न रहें ये मन ,पाप रहित
बस वही कर्म पथ का सदमार्ग चाहती हूं।।

मन के नेत्रों से देखा ये संसार
तब सिर्फ बुद्ध ही स्मरण आएं,
ध्यान , तप, जप मोह सब त्याग
ये देह परमात्मा में विलीन हो जाए ।।

मैं भी सद्गति चाहती हूं
आत्म से परमात्मा तक हो
ज्ञान का प्रकाश अब
में बुद्ध होना चाहती हूं।।

Pratibha

आशी प्रतिभा दुबे (स्वतंत्र लेखिका)
ग्वालियर – मध्य प्रदेश

यह भी पढ़ें :-

प्यारा पोहा | Poha

 

Similar Posts

  • अनजान राहें | Poem anjaan raahen

    अनजान राहें ( Anjaan raahen )   वीरान सी अनजान राहें दुर्गम पथ बियाबान राहें। मंजिलों तक ले जाती हर मुश्किल सुनसान राहें।   उबड़ खाबड़ पथरीली गर्म मरुस्थल रेतीली। पर्वतों की डगर सुहानी हिम खंडों में बर्फीली।   घने वनों से होकर गुजरे लंबी चौड़ी सुगम राही। गांवों शहरों को जोड़ें कच्ची पक्की दुर्गम…

  • बेटियां | Poem in Hindi on Betiyan

    बेटियां ( Betiyan )   बुढ़ापे का सहारा अगर बेटा है तो मां बाप का सम्मान है बेटियां। बेटा भले पराया कर दे लेकिन मां बाप का ध्यान रखती हैं बेटियां। आजकल की बेटियां भी बेटों से नहीं होती किसी मामले में कम। जीवन में आने वाली हर मुश्किल से टकराने का रखती हैं वो…

  • शिव | Shiv ji par kavita

    शिव ( Shiv )   जो आरम्भ है, अनादि है, सर्वश्रेष्ठ है, जो काल, कराल, प्रचंड है, जिनका स्वरूप अद्वितीय है, जिनका नाम ही सर्वस्व है, शिव है, सदा शिव है। मस्तक में जो चाँद सजाये, भस्म में जो रूप रमाये, गंगप्रवाह जो जटा मे धराये, मंथन को जो कण्ठ में बसाये, शिव है, सदा…

  • देखोगे तुम | Kavita dekhoge tum

    देखोगे तुम ( Dekhoge tum ) हँसता हुआ मधुमास जो देखे हो तुम तो, मन के विरह की प्यास भी  देखोगे तुम। आनन्दमय  झिझोंर के नाचे हो तुम तो, मनभाव के नवरंग को भी  देखोगे  तुम। मन  प्राप्त  करने को  तुझे बेकल हुआ है, ऋतु शिशिर है पर ताप से जलता हिया है। घी का…

  • उधम सिंह सरदार | Kavita Udham Singh Sardar

    उधम सिंह सरदार ( Udham Singh Sardar ) आन-बान थे देश की, उधम सिंह सरदार। सौरभ’ श्रद्धा सुमन रख, उन्हें नमन शत बार।। वैशाखी की क्रूरता, लिए रहे बेचैन। ओ डायर को मारकर, मिला हृदय को चैन।। बर्बरता को नोचकर, कर ओ डायर ढेर। लन्दन में दहाड़ उठा, भारत का ये शेर।। बच्चा-बच्चा अब बने,…

  • जिंदगी में इस क़दर बेबसी है | Bebasi Shayari

    जिंदगी में इस क़दर बेबसी है ( Zindagi mein is qadar bebasi hai )    यूं तो मेरे पास हर इक ख़ुशी है जिंदगी में फ़िर भी कोई कमी है साथ देना दोस्तों का हमेशा रोज़ अम्मी बात ये कह रही है बात किससे अब कहे दिल की अपने ये जहां मेरे लिये अजनबी है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *