Chaitra Mass par Kavita

अद्भुत आता चैत्रमास | Chaitra Mass par Kavita

अद्भुत आता चैत्रमास

( Adbhut aata chaitra maas )

 

हिंदूवर्ष का प्रथम मास यह नववर्ष का आगाज है।
अद्भुत आता चैत्रमास जब उमंग भरा सरताज हैं।

नव दुर्गा नवरात्रि पूजन से भक्ति के दीप जलाते हैं।
रामचंद्र का राजतिलक को रामनवमी हम मनाते हैं।

व्यापारिक लेखा-जोखा मंगलकारी होते शुभ काज।
वसंत ऋतु छाई रहती है शक्ति आराधना सुखराज।

नवाचार नव तरूवर हो नवांकुर नवोदय सम्मान।
पूर्णिमा शीतलता देती सब पूजते हैं वीर हनुमान।

सोलह दिवस कन्या पूजे गणगौर मनाती गोरिया।
शिव पार्वती का पूजन घर घर में करती छोरियां।

हर्ष खुशी आनंद बरसे घर घर हो नेह की बरसात।
चित्रा नक्षत्र आरोग्य देता चैत्र मास हरे तन वात।

अद्भुत चैत्र मास महिमा धर्म आस्था और विश्वास।
सनातन पावन पुण्य मास शक्ति पूजन बड़ा खास।

 

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

निंदा से मन मलीन | Man Maleen

Similar Posts

  • बेटियां | Poem in Hindi on Betiyan

    बेटियां ( Betiyan )   बुढ़ापे का सहारा अगर बेटा है तो मां बाप का सम्मान है बेटियां। बेटा भले पराया कर दे लेकिन मां बाप का ध्यान रखती हैं बेटियां। आजकल की बेटियां भी बेटों से नहीं होती किसी मामले में कम। जीवन में आने वाली हर मुश्किल से टकराने का रखती हैं वो…

  • करवा चौथ का व्रत | Karwa Chauth ka Vrat

    करवा चौथ का व्रत ( Karwa Chauth ka Vrat )    पति की लंबी आयु के लिए पत्नी करे उपवास, स्वस्थ निरोगी एवं सलामत रहे सजन का साथ। कार्तिक मास में कृष्णपक्ष की चतुर्थी को आऍं, चाॅंद देखकर ये व्रत खोलती स्त्रियाॅं करवाचौथ।। अखण्ड सौभाग्यवती होने का वर सभी चाहती, माॅं पार्वती को पूजकर सुख…

  • घर का बटवारा | Kavita ghar ka batwara

    घर का बटवारा ( Ghar ka batwara )   घर की चौखट दीवारें भी कांप उठी थी आज जाने किसकी नजर लगी बरस पड़ी थी गाज   घर के बंटवारे को लेकर अब बैठ गए सब भाई बाबूजी की पेंशन पर भी हिसाब जोडै पाई पाई   सारा आंगन थर्राया बहना का भी दिल भर…

  • नारंगी रंग | Narangi Rang par Kavita

    नारंगी रंग ( Narangi rang )   ऊर्जा और प्रेरणा देता हमें नारंगी रंग प्यारा नए सवेरे का रंग होता बदले ये जीवन धारा आदर्शवाद महत्वाकांक्षा शुभ गुणों का भंडार आकर्षण सुंदरता दर्शाता वैभव शुभ विचार मिलनसार स्नेह सूचक रंग कामदेव को प्यारा विद्या बुद्धि दया क्षमा चंचलता चित्त उजियारा चमकीला चमका देता है भाग्य…

  • मेरी सरगोशियाँ | Hindi poetry meri shargoshiyan

    मेरी सरगोशियाँ ( Meri shargoshiyan )   मैं मेरे मन के एहसास को संजोकर उसके प्रेम की अनुभूति को लिखने चला मेरे ख्यालों में मेरे ख्वाबों में वो आकर मेरे जज्बातों की अग्नि को प्रदीप्त कर दी आकर कानों कुछ सरगोशियां की कितने दीवाने हो तुम मेरे प्यार में ये तुम्हारा पागलपन है क्यों करते…

  • कलयुग की कली | Kavita Kalyug ki Kali

    कलयुग की कली ( Kalyug ki kali )    कली, अधखिली सोंच में थी पड़ी, तरुणा में करुणा लिए क्रंदन का विषपान पिए रति छवि का श्रृंगार किए मन में ली वह व्यथित बला कलयुग कंटक की देख कला बन पायेगी क्या वह फूल भला! कली रुप में वह बाला जिसमें न थी जीवन ज्वाला…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *