Jyotiba Phule

महात्मा ज्योतिबा फुले | Jyotiba Phule par Kavita

महात्मा ज्योतिबा फुले

( Mahatma Jyotiba Phule ) 

( 2 ) 

शिक्षा की मशाल जलाए महात्मा फुले,
सुख-समृद्धि की राह दिखाए महात्मा फुले।
सत्य शोधक समाज का वो किए तब गठन,
क्रान्तिकारी विचार भी लाए महात्मा फुले।

संत कबीर, संत तुकाराम से थे वो प्रभावित,
गुर्बत में फूल खिलाए महात्मा फुले।
महिलाओं को दिलाये शिक्षा का अधिकार,
बाल-विवाह रुकवाने में आगे आए महात्मा फुले।

अंधश्रद्धा के उस जाल से दिलानी थी मुक्ति,
स्त्री -पुरुष भेद मिटाये महात्मा फुले।
सावित्रीबाई फुले को वो शिक्षिका बनाये,
शिक्षा का गहना पहनाए महात्मा फुले।

प्रथम दलित शिक्षिका का गौरव मिला पत्नी को,
सती प्रथा के विरोध में उतर आए महात्मा फुले।
शिक्षा के सरोवर में न जाने नहाए कितने,
मानवता का पाठ पढ़ाये महात्मा फुले।

जितनी की जाए प्रशंसा उनकी उतनी कम है,
पिछडों का मान बढ़ाए महात्मा फुले।
धन्य है वो कोख जिसने जन्म दिया फुले को,
कितनी रूढ़ियां मिटाये महात्मा फुले।

 

लेखक : रामकेश एम. यादव , मुंबई
( रॉयल्टी प्राप्त कवि व लेखक )

( 1 ) 

भारत-वर्ष के महान व्यक्तियों में इन्हें गिना जाता,
दलितों-मजदूरों किसानों का हितैषी कहा जाता।
मां का नाम चिमनबाई और गोविन्दराव जी पिता,
ढ़ेर किए भलाई कार्य इसलिए याद किया जाता।।

महात्मा ज्योतिराव गोविन्दराव फुले था पूरा नाम,
१८४० में हो गयी थी शादी सावित्रीबाई था नाम।
गजरा व फूल माला बनानें का करते थें वह काम,
जिससे उनको पहचान मिली व फुले का यें नाम।।

उनकी एक वर्ष आयु में हो गया मां का स्वर्गवास,
पालन-पोषण हेतु लगाया सुगनाबाई इनके पास।
महात्मा उपाधि व ढ़ेर प्रतिभाओं के धनी थें आप,
छोटी जाति और महिला शिक्षा के किये विकास।।

एक मित्र की शादी से जिनको ऐसी प्रेरणा मिली,
जहां शुद्र व निचले वर्ण कहकर बेइज्जती मिली।
तब समाज से बुराई भेदभाव दूर करने की ठानी,
एवं १८४८ में स्त्री शिक्षा हेतु प्रथम स्कूल खोली।।

सत्यशोधक समाज की आपने ही यें स्थापना की,
१८७३ में आपने गुलामगिरी यें पुस्तक लिख दी।
अछुतों को न्याय दिलाने हेतु कई आंदोलन किये,
२८ नवम्बर १८९० को आपने यह सांस छोड़ दी।।

 

रचनाकार : गणपत लाल उदय
अजमेर ( राजस्थान )

Similar Posts

  • बिनकहे | Kavita Binkahe

    बिनकहे ( Binkahe ) रहते हों इंसान जहाँ वो मकान खंडहर नहीं होते रहते हों जहाँ फकत इंसान वो महल भी खंडहर से कम नहीं होते बुलावा हो फर्ज अदायगी का ही तो वहाँ भीड़ ही जमा होती है आते हैं बनकर मेहमान लोग उनमे दिली चाहत कहाँ होती है शादी का बंधन भी तो…

  • धर्म साधना का महीना | Dharma Sadhana ka Mahina

    धर्म साधना का महीना ( Dharma Sadhana ka Mahina ) लगा है सावन का महीना विचारो में आस्था जगी है। धर्म की ज्योति भी देखो दिलों में जल उठी है। तभी तो सावन में देखो मंदिरो में भीड़ लगी है। और प्रभु दर्शन पाने की सभी में होड़ लगी है।। सिर अपना झूका कर प्रभु…

  • अनोखा फैसला

    अनोखा फैसला **** सुन आई हंसी और हुआ आश्चर्य जब फैसला सुनाया गया भाई! मुझसे तो ना रहा गया दुनिया का अनोखा और संभवतः इकलौता है मामला पहले भी आपने बाबरी मस्जिद विध्वंस जेसिका हत्याकांड और न जाने कितने फैसले देखे सुने होंगे, आश्चर्यचकित भी हुए होंगे! एक और फैसला आया है- जिसमें इंसान हुआ…

  • अनमोल सुख | Anmol Sukh

    अनमोल सुख ( Anmol sukh )    एक दिन पुष्प पूछ बैठा माली से ऐ माली इक बात बताओ सारा दिन मेहनत करते हो खून पसीना इक करते हो तभी ये बगिया खिलती है हरियाली यहां दिखती है। कभी निराई,कभी गुड़ाई कभी पौधों को पानी देते डाल कभी खाद- मिट्टी में तुम पौधों को पोषण…

  • शब्द प्रणय | Shabd Pranay

    शब्द प्रणय  ( Shabd Pranay )   शब्द प्रणय में,संवर रही कविताई उर भाव मृदुल मधुर, श्रृंगार अनूप नित यथार्थ । संवाद अनुपम मोहक प्रभा, साधन साध्य ध्येय परमार्थ । अथाह नैतिक तेजस्वी छवि, संस्कारी अनुपमा जनमानस छाई । शब्द प्रणय में,संवर रही कविताई ।। भव्य नवाचार अवबोधन , नवल धवल पथ प्रशस्त । निशि…

  • नटखट नन्दकिशोर | Natkhat Nandkishor

    नटखट नन्दकिशोर ( Natkhat Nandkishor ) नटखट नन्दकिशोर की दोउ अंखियन पे वारी जाऊं, नटखट नन्दकिशोर की मीठी बतियन से हारी जाऊं, कान का कुंडल मुझको भाऐ, बांसुरिया मेरा चैन चुराऐ, मोह मे उसके फंसती जाऊं, नटखट नन्दकिशोर की दोउ अंखियन पे वारी जाऊं, नटखट नन्दकिशोर की मीठी बतियन से हारी जाऊं, किया जाने कौन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *