Chand ki aadhi raat

चाँद की आधी रात | Chand ki Aadhi Raat

चाँद की आधी रात

( Chand ki aadhi raat ) 

 

शरद की पूर्णिमा की रात में,
पूरे चाँद की आधी रात में,
एक मीठी-सी कविता,
अपने पूरे मन से बने,
हमारे किसी अधूरे रिश्तों के नाम,
लिख रहीं हूँ।
चंद्रमा की चमकीली रात,
इस सर्दीली रात में,
तुम मेरे साथ नही हो,
लेकिन–
रेशमी डोरियों में बंधी स्मृतियाँ,
पलकों के किनारों पर झूल रही है।
और,
तुम्हारी ये मधुर यादें,
मेरे दिल को चुभों रहीं है।
इस चाँद का सौंदर्य,
मेरी इन कजरारे नयनों में,
सिमट गया है।
और तुम्हारा प्रेम…
कहीं मेरे मन के कोने में
सितार की धुन जैसे
झनझनाया है,
और फिर
इसी चाँद के साथ ,
मेरे कमरे में उतर आया है।।

 

डॉ पल्लवी सिंह ‘अनुमेहा’

लेखिका एवं कवयित्री

बैतूल ( मप्र )

यह भी पढ़ें :-

मेरी इच्छाओं की राख | Meri Ichchaon ki Raakh

Similar Posts

  • कुंभलगढ़ दुर्ग | Kumbhalgarh Durg

    कुंभलगढ़ दुर्ग ( Kumbhalgarh durg )   शूरवीरों की तीर्थस्थली है, हिंद की महान दीवार शत शत वंदन अभिनंदन , मेवाड़ पुनीत पावन धरा । प्रताप शौर्य सदा परम, साक्षात गवाह हर कतरा । दर्शन मेवाड़ी आंख उपमा, कुंभलगढ़ महिमा सदैव अपार । शूरवीरों की तीर्थस्थली है, हिंद की महान दीवार ।। तेरह मई चौदह…

  • मन के मीत | Man ke meet kavita

    मन के मीत ( Man ke meet )     मेरे मन के मीत मेरे मन की थी कल्पना कोई भोली भाली अल्पना आती है मुझे बार बार सपना बाहों में भरकर उसको अपना बना लेते हो   मेरे मन के मीत मुझे तुम बहुत याद आते हो सपनों में क्यूँ सताया करते हो रोज…

  • डॉक्टर बिटिया रानी थी | Doctor Bitiya Rani Thi

    ( क्षोम है, दुख है, दुर्भाग्य है…यह कैसी विडंबना! ) डॉक्टर बिटिया रानी थी दिन माह क्षण भूमंडल पर धू धू करती इस अवनी पर आक्रोश, क्लेश संघर्षों का एक पल चैन नहीं मिलता। होना क्या है समय गर्भ में कोई कुछ नहीं कह सकता ऐसा कौन दिन न बिता हो जो, खबर अशुभ नहीं…

  • नवरात्रि | Navratri

    नवरात्रि ( Navratri )  उन्होंने नवरात्रि व्रत, बहुत नियम धर्म से निभाया, देवी का पूजन किया, सिंगार किया, आरती किया, आज अष्टमी को, कुंवारी कन्याओं के, पांव भी पखारे, तभी उनको पता लगा कि, बहूं के पेट में, फिर बेटी होने वाली है, फिर उन्होंने अखंड व्रत ले लिया, जब तक बच्ची का गर्भपात करवा…

  • हिंदुस्तान महान है | Hindustan Mahan hai

    हिंदुस्तान महान है ( Hindustan mahan hai )   वो है दीवाने सरहद के, वह है मस्ताने मिट्टी के l मन में उनके खोट नहीं, द्वेष नहीं कोई दोष नहीं l फौजी हिंद के रक्षक हैं, वो भारत के संरक्षक है l तिरंगा उनकी जान है, मान है स्वाभिमान है l भारत मां का ज्ञान…

  • आओ चले योग की ओर | Kavita

    आओ चले योग की ओर ( Aao chale yoga ki ore )   आओ चले योग की ओर आओ चले योग की ओर तन  मन  अपना चंगा होगा सेहत रहेगी सिरमौर   व्याधि  बीमारी  महामारी हाई-फाई हो रही भारी शुगर बीपी का मचे शोर आओ चले योग की ओर   संतुलित  सुखकर्ता  जीवन  में हर्ष…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *