Meri Ichchaon ki Raakh

मेरी इच्छाओं की राख | Meri Ichchaon ki Raakh

मेरी इच्छाओं की राख

( Meri ichchaon ki raakh ) 

 

मैं जिंदगी चाहती थी

जीना

जिंदगी की तरह

जिंदगी जीने के तराशे कई रास्ते

लेकिन सभी बंद थे मेरे लिये

सिवाय एक रास्ते के

जो जाता था उस देश को

जहाँ उड़ान भरती थी

मेरी इच्छाओं की राख

और उसकी आंधियाँ

वहाँ सारा दिन विक्षिप्तों की भांति

दौड़ती-फिरती थी

किन्तु हथेलियाँ रह जाती थी

फिर भी खाली

जब थक जाती थी दौड़ते-दौड़ते

तब स्मरण होता था

बीता कल

अब वहाँ भी घुटन महसूस करती हूं

खोलना चाहती हूं दरीचों को

किन्तु हताशा ही रहती है मेरे साथ

थक जाती हूँ जब-

तब उसकी सलाखों पर पटकती हूँ

सिर अपना

जोर-जोर से पुकारना चाहती हूं

 अपनी परछाइयों में खो गए

 अक्स को–

 लेकिन मेरी आवाज कही

 गुम हो गई है

 अब मेरी जिंदगी है-बे-रंग

 शायद—

 यही लिखा है तक़दीर में मेरी

 मेरी जिंदगी

 मेरा जीवन

 जो है निःशब्द

 रोते या जागते

 निरन्तर।।

 

डॉ पल्लवी सिंह ‘अनुमेहा’

लेखिका एवं कवयित्री

बैतूल ( मप्र )

यह भी पढ़ें :-

टूटता तारा | Tootata Tara

Similar Posts

  • सालासर बालाजी धाम | Kavita Salasar Balaji Dham

    सालासर बालाजी धाम   मनोकामनाएं पूर्ण हो रहीं, सालासर दरबार में राजस्थान सुजानगढ़ अवस्थित, बाला जी महाराज परम स्थल । हर कदम दिव्यता स्पंदन, आध्यात्म ओज प्रभाव सकल । दर्शन अनुपमा हर्षल प्रियल, अनंत खुशियां भक्त वत्सल चमत्कार में । मनोकामनाएं पूर्ण हो रहीं, सालासर दरबार में ।। शुभ स्थापना श्रेय मोहन दास , मूर्ति…

  • दहकता कश्मीर | Kashmir par kavita

    दहकता कश्मीर ( Dahakata kashmir )   कभी फूलों का गुलशन था,दहकता आग बन गया। कभी धरती का जन्नत था, जो अब विरान बन गया।   कभी वो साज फूलों का, लो अब श्मशान बन गया। जो बसता है मेरे दिल में, वो नश्ल ए खास बन गया।   वो घाटी देवदारों की, जहां केसर…

  • साड़ी परिधान | Saree Paridhan

    साड़ी परिधान ( Saree Paridhan )   नारीत्व निरुपम विभा,साड़ी परिधान में हिंद संस्कृति नारी जगत, देवी तुल्य परम छवि । सुसंस्कार मर्यादा वाहिनी, परंपरा वंदन श्रृंगार नवि । सदियों सह दिव्य शोभना, परिवार समाज राष्ट्र पहचान में । नारीत्व निरुपम विभा,साड़ी परिधान में ।। यजुर्वेद ऋग्वेद संहिता उल्लेख , साड़ी अंतर मांगलिक महत्ता ।…

  • पहली बारिश | Kavita

    पहली बारिश   ( Pehli Baarish )   बचपन की यादों को समेट रही हूं पहली बारिश की यादे सहेज रही हूं बारिश का पानी सखी सहेली कागज की नाव छपाक सी मस्ती बेफिक्र ज़माना वक्त सुहाना हौले हौले से सपने भीग जाना पिता की मुस्कान मां को चिंता पहली बारिश का अहसास अनोखा ना…

  • जीवन तरंगिणी : ( दिकु के प्रति प्रेम के भाव )

    जीवन तरंगिणी ( Jeevan tarangini ) जीवन की इस तरंगिणी में, तेरे साथ बहता हूँ,हर लहर में तेरा नाम लेकर मैं खुद को ढूंढता हूँ।तेरे बिना भी दिल की धड़कनों में तू ही बसी रहती है,बस एक तेरे वजूद से ही तो मेरी दुनिया चलती है। हर ख्वाब में तेरे संग होने का एहसास पाता…

  • तुझ से जुड़ा इंतज़ार

    तुझ से जुड़ा इंतज़ार यह कहना आसान है कि “भूल जाओ उसे,”पर जिसने सच्चा प्रेम किया, वो उसे भला कैसे भूल पाता।जिस दिल में बसी हो वो आरज़ू बनकर,उसकी यादों से इंसान कभी दूर नहीं जाता। हर रात खामोशियों में उसकी सदा गूंजती है,हर सुबह उसकी चाह में दिल मचल जाता।वो पास नहीं, फिर भी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *