चाँद को निखार कर

चाँद को निखार कर

चाँद को निखार कर

चाँद को निखार कर आज बहुत प्यार दूँ,
प्रेमिका की झूमती लटे बिन कहे संवार दूँ

निज हृदय प्रतीत होते प्रेम की बात है
छोड़कर समाज य़ह कामना की बात है
हृदय के प्रकोष्ठ यूँ अनुभाव कांपते रहे
हृदय को न्यौछावर कर भावना की बात है
रूप कांच को छुए नहीं दृश्य को संवार लूँ
अपनी निश्चल भावना को हृदय में विचार लूँ
वासना नगण्य प्रेम चरम पर हुआ
प्रेयसी को स्वर्ग अप्सरा विचार लूँ

अब हृदय स्पन्दन तीव्र तरुण हो रहे
यूँ युगों के बाद मोहन एक दर्पण हो रहे
अनुराग बिन अनुराग के यूँ निखरता नहीं
राधे की आसक्ति में श्याम प्राण प्राण खो रहे
हिय मनमोहन हो चला सत्य इसको मान दूँ
नेत्र भंगिमा चली प्रणय प्रिय इसको भान दूँ
नेत्र बांधने लगे नेत्र को ही डोर से
काजल की गली में नेत्र प्राण प्राण दूँ

विचार बन प्रीत में मूर्त रूप हो रहे
कल्पनायें सम्भल हृदय पूर्ण हो रहे
रूप लावण्य अनुराग मोह
भाव बिन कहे अनुरोध पूर्ण हो रहे
भाव सौंदर्य, प्रेम, कामना प्रवाह दूँ
कनखियों के तेज को हृदय में उतार दूँ
हस्त यूँ किसलय हुए चूडिय़ां मचल रहीं
चूड़ियों को प्रेम वश हस्त से उतार दूँ

स्वाति शर्मा ‘अतुल ‘

यह भी पढ़ें :-

Similar Posts

  • फूल | Phool kavita

     फूल ( Phool kavita )   –> ये फूलों का संसार, ये फूलों का संसार || 1.फूलों का संसार बेहद रंगीन, सुंदर सुगंधित रहता है | फूलों के साथ जीना सीखो, हर फूल कुछ तो कहता है | लाल-गुलाबी-सफेद-जामुनी, कुछ सतरंगी होते हैं | कुछ तो होते बड़े सुनहरे, कुछ छोटे-छोटे होते हैं | –>…

  • संत संगति | Kavita Sant Sangati

    संत संगति ( Sant sangati )    सज्जन साधु संगत कर लो बेड़ा पार हो जाएगा। बिनु सत्संग विवेक नहीं उजियारा कैसे आएगा। संत सुझाए राह प्रेम की हरि मिलन विधि सारी। मंझधार में अटकी नैया हो पतवार पार संसारी। दीप जलाए घट घट में करें ज्ञान ज्योति आलोक। दिव्य प्रभा सुखसागर सी जीवन को…

  • बचा लो खुदा | Poem Bacha lo Khuda

    बचा लो खुदा ( Bacha lo Khuda )    बचा लो खुदा मेरी दुनिया को आकर, देखा नहीं तूने लाशों को जाकर। साया वो मौत का पीछे पड़ा है, नाटो के साथ देखो वो भी खड़ा है। तबाही का मंजर बहुत ही बुरा है। पीछे पड़ा दुश्मन हाथों को धोकर, देखा नहीं तूने लाशों को…

  • हमने पढने पर कब रोक लगाई है

    हमने पढने पर कब रोक लगाई है     हमने पढने पर कब रोक लगाई है। कपड़े सही कर लो इसीलिए तो ड्रेस लगाई है।।   मैं नहीं कहता कि पश्चिम की कल्चर छोड़ दे। बस जरा खुले तन पर तू ओड ले।।   आपत्ति नहीं है हमें तेरे जींस पर ,बस तू उसको फुल…

  • वायरल होने का चस्का | Kavita viral hone ka chaska

     वायरल होने का चस्का ( Viral hone ka chaska )     सबको लगा है आजकल वायरल होने का चस्का, फेमस हो जाऊं कुछ भी करके ऐसी है ‌यह मंशा। लड़के-लड़कियां युवा व्यक्ति चाहें उम्र वृद्धावस्था, चढ़ा हुआ है हर व्यक्ति को गहरा इसका ये नशा।।   चिपके हुए रहते है सभी आज मोबाइलों में…

  • Kavita | तेरा दर मुझे लागे प्यारा

    तेरा दर मुझे लागे प्यारा ( Tera dar mujhe lage pyara )   दीन दुखियों को तेरा सहारा सजा   मां  दरबार  तुम्हारा सबकी  झोली  भरने  वाली तेरा  दर  मुझे  लागे   प्यारा   विघ्न हरणी मंगल करणी हे सुखदाता कष्ट निवारा यश कीर्ति वैभव की दाता तेरा  दर  मुझे  लागे प्यारा   सिंह पर हो सवार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *