तेरा दर मुझे लागे प्यारा

Kavita | तेरा दर मुझे लागे प्यारा

तेरा दर मुझे लागे प्यारा

( Tera dar mujhe lage pyara )

 

दीन दुखियों को तेरा सहारा
सजा   मां  दरबार  तुम्हारा
सबकी  झोली  भरने  वाली
तेरा  दर  मुझे  लागे   प्यारा

 

विघ्न हरणी मंगल करणी
हे सुखदाता कष्ट निवारा
यश कीर्ति वैभव की दाता
तेरा  दर  मुझे  लागे प्यारा

 

सिंह पर हो सवार भवानी
चमकाती किस्मत का तारा
बिगड़े  सारे  काम  बना दे
तेरा  दर  मुझे  लागे प्यारा

 

घट घट में आलोक भरो मां
प्रेम   की   बहा   दो   धारा
तेरी  शरण  आया हे जननी
तेरा   दर  मुझे  लागे  प्यारा

 

रणचंडी तुम महाकाली
दुर्गा अष्ट भुजाओं वाली
रक्तबीज तुझसे ही हारा
तेरा दर मुझे लागे प्यारा

 

सर्व मंत्रमयी चितरूपा
शक्ति स्वरूपा अहंकारा
सफल करो मात साधना
तेरा दर मुझे लागे प्यारा

 

?

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

Kavita Kagaz ki Kashti | कागज की कश्ती

Similar Posts

  • पालक | Paalak

    पालक ( Paalak )   जीवित रहना तो उम्र गुजारना है आपके जीवन का निष्कर्ष तो कर्म और व्यवहार से ही प्रतिपादित होता है….. ऊंचा आसन या प्रतिष्ठित कुल मे बनाम लेना आपके प्रारब्ध का फल है हो रहा क्षीण जो पल प्रति पल भविष्य निर्णय तो वर्तमान की नींव पर ही होता है…. किसी…

  • ऐ सर्द हवा

    ऐ सर्द हवा ऐ सर्द हवा का झोंका,अब तो,शांत हो जा,तू भी कहीं जाकर और आराम से सो जा।। जग को क्यों इतना परेशान कर रहा है,काहे जग के लिए तू शैतान बन रहा है।। बूढ़े, बच्चे सब तो परेशान हो गए हैं,बताओ, आप किसकी सुध में खो गए हैं।। पेड़ पौधे भी तो अब…

  • चीर को तुम | Cheer ko tum

    ” चीर को तुम “ ( Cheer ko tum )   समझ पाते अविरल चक्षु नीर को तुम। कब तक खींचोगे हमारे चीर को तुम।।   बहुत कुछ खोया तब पाया है तुम्हे, भूखी रहकर भी खिलाया  है तुम्हे।    आज मैं हर मोड़ पे मरने लगी हूं, मेरे उदरज तुमसे ही डरने लगी हूं।…

  • उपभोक्ता की समस्या | Kavita

    उपभोक्ता की समस्या ( Upbhokta ki samasya )   उद्योगों के विकास में औद्योगिक क्रांति देश में लाया| औद्योगिक क्रांति ने देश में उत्पादन को बढ़ाया| पर बड़े-बड़े कंपनियों ने ग्राहक को उपभोक्ता बनाया| इस उपभोक्ता को विज्ञापन ने खूब रिझाया| इस विज्ञापन ने बिना जरूरत के सामान को जरूरत बनाया| देश की प्रथम जरूरत…

  • हनुमान जी | Kavita Hanuman Ji

    हनुमान जी  ( Hanuman Ji )   मैं नादान मैं नकारा आया आपके द्वार हे प्रभु हनुमान, तेरी मुआख़जा में रहूं मुवाजहा हो मेरे प्रभु हनुमान। तू नबी है क़ासिद है विष्णु का मुझे नशा तेरा नबीज़ जैसा, मैं तेरी अमानत रहूं सदा वदीअत भी हो तेरी प्रभु हनुमान। मैं फ़ाजिर हूं तेरा तलबगार हूं…

  • हम अपने भाग्य के निर्माता स्वयं है | Kavita Apne Bhagya ke

    हम अपने भाग्य के निर्माता स्वयं है ( Hum apne bhagya ke nirmata swayam hai )   हर एक इंसान मे होता है कोई न कोई हुनर, अलग-अलग काम करता ये है उसका कर्म। अपने आप को कोई समय से ही जगा लेता, लेकिन कई नींद में अपनी उम्र निकाल देता।। किसी का छिप जाता…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *