फूल

फूल | Phool kavita

 फूल

( Phool kavita )

 

–> ये फूलों का संसार, ये फूलों का संसार ||
1.फूलों का संसार बेहद रंगीन, सुंदर सुगंधित रहता है |
फूलों के साथ जीना सीखो, हर फूल कुछ तो कहता है |
लाल-गुलाबी-सफेद-जामुनी, कुछ सतरंगी होते हैं |
कुछ तो होते बड़े सुनहरे, कुछ छोटे-छोटे होते हैं |
–> ये फूलों का संसार, ये फूलों का संसार ||
2.फूल गुलाब का खुशबू के संग, कांटों मे भी मुस्काए |
औरों की खुशियां दुगनी कर, वो हंसते हंसते मिट जाए |
वो टूट-टूट कर बिखर गया, बन इत्र भी हमको महकाए |
दुनियां मे कैसे रहना है, ये फूल भी हमको सिखलाए |
–> ये फूलों का संसार, ये फूलों का संसार ||
3.कमल को देखो कीचड मे भी, बडे शान से खिलता है |
सिखलता मेहनत करना, और रब से भी वो मिलता है |
यश तो देखो कमल-फूल का, राष्ट्रीय फूल कहलाता है |
मेहनत से सब कुछ संभव है, हम सब को बतलाता है |
–> ये फूलों का संसार, ये फूलों का संसार ||
4.एक और फूल को देखो, चलना हमको सिखलाता है |
सूरज के संग-संग उठ जाता, सूरज संग चलता जाता है |
देखो और समझो फूलों को, कई राज समेटे रहते हैं |
कुदरत के संग जीना सीखो, वो हमको कहते रहते हैं |
–> ये फूलों का संसार, ये फूलों का संसार ||

 

कवि :  सुदीश भारतवासी

 

यह भी पढ़ें : –

सुनहरी सुबह  | Kavita

 

Similar Posts

  • तुमसे ही हिम्मत | Kavita tumse hi himmat

    तुमसे ही हिम्मत ( Tumse hi himmat )   तुम से ही हौसला हमारा तुमसे ही हिम्मत हमारी तुम दिल का करार हो मनमीत दिल की हो प्यारी   जीवन के इस सफर में हमसफ़र हो तुम हमारी कदम कदम पे साथ देती महके आंगन फुलवारी   उन्नति आशा की किरणें प्रगति पथ पे प्रेरणा…

  • कहां गए भरत समान भाई | Poem in Hindi on Bharat

    कहां गए भरत समान भाई ( Kahan gaye Bharat saman bhai )   आज कहां गए ऐसे भरत समान भाई, यह भाई की भाई जो होते थें परछाईं। आदर्शों की‌ मिशाल थें वो ऐसे रघुराई महिमा जिनकी तुलसी दास ने सुनाई।। ठुकरा दिया था उन्होंने राज सिंहासन, ऐसे वो राम लखन भरत शत्रुघ्न भाई। यह…

  • मधुर-मधुर मेरे दीपक जल

    मधुर-मधुर मेरे दीपक जल नभ,जल और धरित्री का, अंधियारा छट जाएसदैव ऐसे मधुर-मधुर मेरे दीपक जल । पुनि स्नेहिल गंगा पर्वत शिलाओं से निकल जाए,सदैव ऐसे मधुर-मधुर मेरे दीपक जल । कभी भटकाव ना किसी की जिन्दगी में आए,सदैव ऐसे मधुर-मधुर मेरे दीपक जल । सत्य-न्याय की हवा, जल,थल,नभ में फैल जाए,सदैव ऐसे मधुर-मधुर मेरे…

  • सूत्र | Kavita Sutra

    सूत्र ( Sutra )   प्रयास तो करना हि होगा सफल होने तक सौ से पहले गिनती पुरी नही होती बिना पूरा मूल्य चुकाये दुकानदार सामान नही देता अधूरा ज्ञान और अधूरा अनुभव उपहास का कारण बनते हैं अवसर की समझ और समय की कद्र किये बिना, आपका मूल्य कुछ नहीं वक्त और मौत बताकर…

  • ए दिल सुन जरा

    ए दिल सुन जरा   1 उसकी यादों में दिन कटता उसके ख़्वाबों में रातें कटती ए दिल सुन जरा तू भूल जा उसको ज़रा 2 जो तेरा नहीं हुआ है उसको क्या याद करना भला ए दिल सुन ज़रा तू भूल जा उसको ज़रा 3 किया था वादा उसनें साथ निभाने का कभी और…

  • तिलक करें नववर्ष हम मंगल गाएंगे | Tilak Karen

    तिलक करें नववर्ष हम मंगल गाएंगे ( Tilak karen nava varsh ham mangal gayenge )   नए दौर में हम नए तराने गीत सुनाएंगे। झूम-झूमके आओ सारे खुशी मनाएंगे। नए साल में नई उमंगे रस बरसाएंगे। प्यार भरे अनमोल मोती खूब लूटाएंगे। स्वागत अभिनंदन है पलके बिछाएंगे। तिलक करें नववर्ष हम मंगल गाएंगे। पुष्प थाल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *