चरित्रहीन

चरित्रहीन | Charitraheen

चरित्रहीन

( Charitraheen )

“घर आकर बताता हूँ”
जब जब उसने कुछ पूछना चाहा
हमेशा यही उत्तर मिला
और फिर कभी ना वो समय आया
ना ही उसे कुछ बताया गया।
उसे कभी नहीं लगा कि
वह भी किसी की ज़िंदगी का हिस्सा है।
दोनों कभी नहीं बन पाये
एक दूसरे के सहभागी,
बस एक दूसरे को ज़िम्मेदारी बन
ढोते रहे।
बिना ये सोचे कि
एक समय बाद ये बहुत बोझिल हो जाएगा
और अब वह ख़ुद को इतना मज़बूत नहीं पाती
कि और ज़्यादा उठा पाये इस बोझ को अकेले
हाँ! अकेले,
तुम शायद चौंक जाओगे इस पर
मगर इस सबमें दूसरा पक्ष कहीं था ही नहीं,
जब जब तुम्हें वहाँ होना चाहिए था
तुम कभी वहाँ हुए ही नहीं
तुमने उसे हमेशा अकेला छोड़ दिया
अपने युद्ध अकेले लड़ने के लिए
जब जब उसे चाहिए था तुम्हारा साथ
पलट कर देखने पर तुम कहीं नहीं थे
तुम खोये हुए थे अपनी व्यस्तताओं में
अपनी मजबूरियों में
जो असल में कभी थीं ही नहीं
हमेशा अपनी आज़ादी को मजबूरियों का नाम देते रहे
और स्त्री की आज़ादी को चरित्रहीनता का।
जब जब उसने अपने हक़ की बात की
तब तब तुमने बता दी उसकी हदें
जब जब उसने जीना चाहा अपने लिए
तब तब तुमने लगा दिये ना जाने कितने ही लांछन।
कितना आसान था ना
स्त्री के किरदार को नापना
जब जब वह ढल गई तुम्हारी रज़ा में
तब तब वह बन गई तुम्हारी जीवनसंगिनी
और जब जब उसने प्रश्न किए अपने हक़ के लिए
तब तब वह बन गई चरित्रहीन।
-गरिमा भाटी “गौरी”
फ़रीदाबाद, हरियाणा।

©️गरिमा भाटी “गौरी”

यह भी पढ़ें:-

Similar Posts

  • कसक | Poem in Hindi on kasak

    कसक ( Kasak ) रौशनी की तलाश में हम बहुत दूर निकल आये जहाँ तक निग़ाह गई बस अन्धेरे ही नजर आये जिन्दगी ने हमें दिया क्या और लिया क्या सोच के वक्त के हिसाब आँसू निकल आये कसक दिल में रहती है अपनो को पाने की समझ  नहीं  आता अपना किसे कहा जाये अपनो …

  • मैली चादर | Maili Chadar

    मैली चादर ( Maili Chadar ) यौवन का वो पड़ाव था, हर बात से अनजान थी, गांव की वो भोली लड़की, अपने शारीरिक अंगों से भी अनजान थी, एक रोज ना जाने क्या हुआ, दर्द से उसका हाल बेहाल हुआ, उठकर देखा जब खुद को, रक्त से सना पाया खुद को, हैरान थी देखकर अपनी…

  • लक्ष्मण मूर्छित | Kavita lakshman moorchhit

    लक्ष्मण मूर्छित ( lakshman moorchhit )   मेघ समान गर्जना करता हुआ मेघनाथ जब आया। अफरा-तफरी मची कटक में रचता मायावी माया। आया इंद्रजीत रणयोद्धा बाणों पर बाण चले भारी। नागपाश बंधे राम लखन भयभीत हुई सेना सारी। देवलोक से आए नारद जी गरूड़ राज को बुलवाओ। रघुनंदन नागपाश बंधन को प्यारे रामभक्त हटवाओ। महासमर…

  • घूंघट न होता तो कुछ भी न होता

    घूंघट न होता तो कुछ भी न होता   न सृष्टि ही रचती न संचार होता। घूंघट न होता तो कुछ भी न होता। ये धरती गगन चांद सूरज सितारे, घूंघट के अन्दर ही रहते हैं सारे, कली भी न खिलती न श्रृंगार होता।। घूंघट ० घटायें न बनती न पानी बरसता, उर्ध्व मुखी पपिहा…

  • आँसू | Aansoo par kavita

    आँसू! ( Aansoo )   हजारों किस्म के देखो होते हैं आँसू , जुदाई में भी देखो गिरते हैं आँसू। तरसते हैं जवाँ फूल छूने को होंठ, ऐसे हालात में भी टपकते हैं आँसू। बहुत याद आती है दुनिया में जिसकी, आँखों से तब छलक पड़ते हैं आंसू। तबाही का मंजर जब देखती हैं आँखें,…

  • मिसाल बने तो बात है | Misal Ban

    मिसाल बने तो बात है ( Misal bane to baat hai )    मेहनत करके दुनिया में, खुशहाल बनो तो बात है। काबिल जग में बन दिखाओ, मिसाल बने तो बात है। अपने शुभ कर्मों की सौरभ, परचम तुम लहरा देना। कीर्ति पताका जग में फैले, खुशबू तुम बिखरा देना। भरकर उड़ाने हौसलों की, कोई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *