Kaun Bujhaye

कौन बुझाये | Kavita Kaun Bujhaye

कौन बुझाये!

( Kaun bujhaye ) 

 

दुश्मन जो आग लगाए पानी उसे बुझाये,

पानी ही आग लगाए उसे कौन बुझाये।

 

माना यौवन के आगे न चलता जोर किसी का,

मीठी-मीठी नजरों से जब होता कत्ल किसी का।

 

कोई थाम के बाँह को छोड़े कोई दूजा पार लगाए,

जब दूजा ही बाँह को छोड़े उसे कौन बसाए।

 

दुश्मन जो आग लगाए पानी उसे बुझाये,

पानी ही आग लगाए उसे कौन बुझाये।

 

माना यू.एन.ओ. के बल अक्खी दुनिया ये चलती,

होता अनाथ न कोई, न युद्ध में दुनिया फँसती।

 

तूफ़ाँ में फँसी है नइया नाविक उसे बचाए,

नाविक ही नाव डुबोए, उसे कौन बचाए।

 

दुश्मन जो आग लगाए पानी उसे बुझाये,

पानी ही आग लगाए उसे कौन बुझाये।

 

नाटो, यू. एस. ने देखो कैसी है घात लगाई,

देकर हथियार वो अपने कैसी है चिता सजाई।

 

जब फूल को पतझड़ झाडे,आकर बहार बचाए,

जब बाग बहार उजाड़े, उसे कौन बचाए।

 

दुश्मन जो आग लगाए पानी उसे बुझाये,

पानी ही आग लगाए उसे कौन बुझाये।

 

 

रामकेश एम.यादव (रायल्टी प्राप्त कवि व लेखक), मुंबई

यह भी पढ़ें :-

क्यों हवा ढूँढ रहे हो | Poem Kyon

Similar Posts

  • दशहरा 2024 | Dussehra

    दशहरा 2024 कब तक जलाओगे मुझे ?युग बीत गयेकितने कल्प गये बीतरखता हूँदशकंठहै मेरे दशशीश..आँखे घूमती सब दिशाओं मेंहाथ रखता मैं बीसो बीस…शब्द जो निकला मुँह सेभिक्षाम दे माई…फीर देखी मैने माँ सीता मेंजगदजननी की प्रीतमर्यादा की निभाई रीतचाहता तो मैं बदल जाताशब्द जाता भूलमन के वचन को बनाता धूल…मैंने बचाया जगदजननी का मानस्वयं से…

  • दरख़्त का दर्द | Poem darakht ka dard

    दरख़्त का दर्द ( Darakht ka dard )   मैंने पूछा पेड़ प्यारे तुम हमें शीतल छाया देते हो प्राणवायु जीवनदायिनी जीवन रक्षा कर लेते हो   बोला पेड़ पीढ़ियों से हम परोपकार करते आए दर्द सहा जाने कितना किंतु बोल नहीं हम पाए   अंधाधुंध कटाई कर दी नर को लालच ने मारा है…

  • समझदार कौन | Samajhdar Kaun

    समझदार कौन ( Samajhdar kaun )   लहू लुहान पैरों का दर्द हाथों मे पड़े छाले माथे से टपकती स्वेद की बूंदे धौकनी सी धड़कती छाती का हिसाब शायद ईश्वर की किताब मे भी नही औलादें तो अभी व्यस्त हैं अपनी ही औलादों को खुश रखने मे… औलादों ने शायद छोड़ दिया है खुद को…

  • हाॅं हम है ये आदिवासी | Adivasi

    हाॅं हम है ये आदिवासी ( Han hum hai adivasi )    हाॅं हम है ये आदिवासी, खा लेते है रोटी ठंडी-बासी। रखतें हाथों में तीर-कमान लाठी, क्यों कि हम है इन वनों के ही वासी।। हाॅं हम है ये आदिवासी, बोड़ो भील कहते है सांसी। मर जाते, मार देते जो करें घाती, जंगल, ज़मीं…

  • शिव पार्वती | Shiva Parvati par Kavita

    शिव पार्वती ( Shiv Parvati )   पार्वती में जो सुन्दरता है, वो शिव के होने से है। शिव में जो कोमलता है, वो पार्वती के होने से है।। गिरिजा में जो ऊर्जा है, वो शिव के होने से है। शिव में जो पूजा है, वो गिरिजा के होने से है।। सती में जो सतीत्व…

  • मौसम ने बदला मिजाज़ | Mausam ne Badla Mizaaj

    मौसम ने बदला मिजाज़ ( Mausam ne Badla Mizaaj )   मौसम ने बदला अपना मिज़ाज हमने भी बदला अपना अन्दाज़। ऋतु यह आई सर्दी ली अगडाई हम सबके मन को ये बहुत भाई।। निकाल लिऐ सब कम्बल, रजाई मौसम भी बदला अब सर्दी आई। गैस चूल्हा आज हमको ना भाऐ लकड़ी जलाकर ये खाना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *