छठ पूजा

छठ पूजा | Chhath puja poem

छठ पूजा

( Chhath puja ) 

ऐसे मनाएं छठ पूजा इस बार,
हो जाए कोरोना की हार।
सामूहिक अर्घ्य देने से बचें,
कोरोना संक्रमण से सुरक्षित हम रहें।
किसी के बहकावे में न आएं-
अपने ही छत आंगन या पड़ोस के
आहर तालाब में करें अर्घ्य दान
सूर्योपासना का पर्व यह महान
मिले मनोवांछित संतान
चार दिवसीय है यह अनुष्ठान
नहाय खाय, खरना ,प्रथम व द्वितीय अर्घ्य
तब जाकर पूरा होता यह पर्व
सामाजिक समरसता का देता संदेश
विस्तार इसका हो रहा देश विदेश
एक ही घाट खड़े होते राजा और रंक
देख दुनिया हो रही दंग
नहीं रह जाता किसी में कोई दंभ
ना कोई छोटा न कोई बड़ा
लिए लोटा में जल सब एक पंक्ति में खड़ा
डूबते उगते भगवान भास्कर को करते सब नमन
सिर पर दऊरा रख वापस लौटते हम
ठेकुआ नारियल मौसमी फल का चढ़ाते प्रसाद
मिल-बांट कर खाते और खिलाते आज
छठी मैय्या की कृपा सब पर होय
भूखे पेट न कोई सोय
नि: संतान छुप छुप न रोए
जब आदित्य का मिले आशीष
घर घर में जन्म लेते जगदीश
जय छठी मैय्या जय छठी मैय्या
पार लगाओ अब हमरी भी नैय्या।

नवाब मंजूर

लेखक-मो.मंजूर आलम उर्फ नवाब मंजूर

सलेमपुर, छपरा, बिहार ।

यह भी पढ़ें : 

कोरोना की बरसी !

 

Similar Posts

  • मै अयोध्या हूं | Kavita Main Ayodhya Hoon

    मै अयोध्या हूं ( Main Ayodhya Hoon )   जम्बू द्वीप में जलते दीये आर्यावर्त की चमकती आभा बहते सरयू की निर्मल धारा मैं अयोध्या हूं ! स्कंद पुराण की कथा सुनाती रघुवंशियों की राजधानी होती प्रभु राम की जन्मभूमि बताती मैं ,,,,,,,,,,,,,,,,,,, ! सदियों से यातनाएं सहती बर्बर बाबर का विध्वंश झेलती न्याय मंडलों…

  • जाति है कि जाती नहीं | Jati Pratha par Kavita

    जाति है कि जाती नहीं ( Jati hai ki jaati nahin )    कई सारी ऐसी जातिया है जो यह जाती ही नही, खुशियों के पलों को ये कभी आनें देती ही नही। काश्मीर से लेकर घूम लो चाहें तुम कन्याकुमारी, मंज़िल पर हमको अपनी पहुंचने देती ही नही।। सबसे पहले पूछते है कौन जाती…

  • आम | Aam kavita

    आम ( Aam )   खाओ ताजा-ताजा आम कहते फलों का राजा आम। कुछ कच्चा कुछ पक्का आम कुछ खट्टा कुछ मीठा आम।। बागों में जब बौरे आम कोयल बोले सुबह और शाम । देख टिकोरा तोड़े छोरा भूल के घर का सारा काम।। लंगड़ा चौसा और दशहरी ना जाने हैं कितने नाम । बने…

  • Vishv Kavita Diwas Par Kavita | विश्व कविता दिवस पर

    विश्व कविता दिवस पर ( Vishv Kavita Diwas Par ) कविता प्रकृति पदार्थ और पुरुषार्थ दिखाती कविता, जीव को ब्रह्म से आकर के मिलाती कविता।।   शस्त्र सारे जब निष्फल हो जाया करते, युद्ध में आकर तलवार चलाती कविता।।   पतझड़ों  से  दबा  जीवन  जब क्रंदन करता, हमारे घर में बन बसंत खिल जाती कविता।।…

  • भारत की बेटी ” हिंदी ” हमारी

    भारत की बेटी ” हिंदी ” हमारी साहित्य की फुलवारी lलगती सबसे न्यारी llडंका बजा कोने – कोने में lएक ही आवाज गूँजी हर मन में llप्रतिष्ठा की है , अधिकारी lहिंदुस्तान की है , बोली प्यारी llबोलो कश्मीर से कन्याकुमारी lबने राष्ट्रभाषा हिंदी हमारी ll संस्कृत से जन्मी हिंदी हमारी lसंस्कार से अलंकृत हिंदी…

  • गौतम बुद्ध पर कविता

    गौतम बुद्ध पर कविता   बुद्ध पूर्णिमा के दिन जन्मे बुद्ध पूर्णिमा के दिन पाया ज्ञान ‘ । बुद्धपूर्णिमा के दिन ही हुआ जिनका महापरिनिर्वाण ‘ । उसे ही हम गौतम बुद्ध कहते है । अक्रोध से क्रोध को भलाई से दुष्ट को दान से कंजूस को सच से झूठ को जीतना सिखाता जो उसे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *