कोरोना की बरसी !

कोरोना की बरसी !

कोरोना की बरसी !

*****

सुन आई हंसी
देखा केक काट थी रही!
किसी ने कहा-
जन्मदिन मना ली?
अब जाओ
इतना भी न सताओ।
करोड़ों पर तेरी कृपा हुई है
लाखों अब भी पीड़ित हैं
इतने ही हुए मृत हैं।
न दवा है न वैक्सीन
और कितना रूलाएगी?
ऐ हसीन!
हसीन कहने पर लोग गुस्सा होंगे?
लेकिन कहने वाले तो तुझे
कोरोना देवी और माई भी कह चुके हैं
तुझे प्रकट होते देखे हैं!
अवतार समझ पूजा भी किए हैं
लेकिन तू न मानी
करती रही मनमानी!
भारत अमेरिका में ही चला तेरा जोर
जहां तेरे नाम की है चर्चा
और अतिशय शोर;
कदम कदम पर मेडिकल टीम
जांच कराने पर दे रही जोर;
बच्चे आनलाईन पढ़ाई से हो गये है बोर।
फिर से लाॅकडाउन न हो जाए,
मन ही मन व्यापारी सब हैं घबराए।
क्या है कि
बिहार चुनाव का अब थम गया है शोर!
तो कोरोना बढ़ने की चर्चा हो रही चहुंओर।
अभी सर्दी शुरूआती है
दिसंबर जनवरी बाकी है।
जाने क्या होगा आगे?
मृतकों की संख्या ज्यादा न भागे,
हाथ जोड़ता हूं तेरे आगे।
अब बस करो ना!
मना ली बरसी?
खाओ मेरी तरफ से बर्फी।
जानो सबकी मर्जी!
भयंकर पड़ने वाली है सर्दी।
चली जाओ-
वरना तेरी चपेट में सब आ जाएंगे,
असंख्य बूढ़े बच्चे मर जाएंगे!
धरती बन जाएगी मुर्दाघर
लाशें पड़ी होंगी घर घर
तू भी अपने घर वापसी कर।

 

?

नवाब मंजूर

लेखक-मो.मंजूर आलम उर्फ नवाब मंजूर

सलेमपुर, छपरा, बिहार ।

यह भी पढ़ें : 

बताओ कौन ?

Similar Posts

  • मायड़ की ममता | Maayad ki Mamta

    रब बुला दो दुनिया से दिल भर गया रब बुला दोदुनिया से दिल उठ गया अब बुला दो बंद मुठ्ठी आया ख़ाली हाथ जाना जीना नहींदुनिया से दिल ऊब गया रब बुला दो बिना लंगोटी नंगे बदन आया कफ़न ओढ़ जाऊंगादुनीया से दिल बदल गया रब बुला दो छल कपट झपट कर धन दोलत जोडी…

  • मेरे पिता जी | Mere Pitaji

    मेरे पिता जी ( Mere pitaji )  मेरे पापा पं. श्री शिवदयाल शुक्ला जी की तृतीय पुण्यतिथि पर उन्हीं की याद में…..   छोड़ के इस जगत् को आप,जाने किस देश में बस गए। सच तो यह है पापा आप,मेरी अंतस यादों में बस गए। जब भी डांट लगाती माॅ॑,पापा बीच में आते थे। कहकर…

  • धवल | Kavita dhawal

    धवल ( Dhawal )   हिमगिरी से हिम पिघल पिघल धवल धार बन बहता है धार धवल मानो हार नवल हिमपति कंठ चमकता है कल कल बहता सुरसरि जल राग अमर हिय भरता है दु:ख हारण कुल तारण गंगा का जल अविरल बहता है   धवल चंद्र की रजत चांदनी धरती को करती दीप्तिमान मानो…

  • समंदर से नदी लौटी जा रही थी | Samadar se Nadi

    समंदर से नदी लौटी जा रही थी… ( Samandar se nadi lauti ja rahi thi )    कैनवास पर उतरी थी एक नदी समंदर से मिलन की ख्वाहिश संजोए अठखेलियां करती बेधड़क विचरण करती शुष्क मरूधरा पर बहती जाती… निश्छल सी प्रेम पथ पर बाधाओं के दरख़्त गिनती ना थकती थी ना रूकती बस रौं…

  • मैं कलम हूॅ॑

    मैं कलम हूॅ॑ कलम बड़ी अनमोल है,जाने चतुर सुजान।दया धरम अरु शील का,,करती बहुत बखान।। कलम लेख की शान है,लिखती है भरपूर।लिखे आत्म का ज्ञान ये, दृष्टि रखती सुदूर।। चलती जब है यह कलम,लिखे सदा गुणगान।कहती सब है सच सदा, होती कलम महान।। तीन अक्षर का नाम है,करती बहुत कमाल।हाथ पड़ी जब योग्यता,चमका उनका भाल।।…

  • नहीं लगाना चाह रहे वो मोदी की वैक्सीन | Geet

    नहीं लगाना चाह रहे वो मोदी की वैक्सीन ( Nahin lagana chah rahe wo Modi ki vaccine )   “नहीं लगाना चाह रहे वो मोदी की वैक्सीन। काश ! नहीं मानें वो इसमें अब अपनी तौहीन। और लगा लें अब वे सारे मोदी की वैक्सीन।।” सुन कर ये उदगार मित्र ने तुरत विरोध किया कहा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *