छुपा कर रक्खें

छुपा कर रक्खें

छुपा कर रक्खें

हो न जाए कहीं रुसवाई छुपा कर रक्खें
इन अमीरों से शनासाई छुपा कर रक्खें

फ़ायदा कुछ नहीं चतुराई छुपा कर रक्खें
मूर्ख के सामने दानाई छुपा कर रक्खें

कौन करता है यक़ीं आपकी इन बातों पर
इसलिए अपनी ये सच्चाई छुपा कर रक्खें

लालची कोई भ्रमर इसको चुरा ले न कहीं
फूल कलियाँ सभी अँगड़ाई छुपा कर रक्खें

सब उड़ाएँगें हँसीं साथ न देगा कोई
दर्द की कुछ नहीं सुनवाई छुपा कर रक्खें

आ न जाना कभी तुम साहिलों के झाँसे में
ये समंदर सदा गहराई छुपा कर रक्खें

ज़ख़्म ही देंगे सभी क्या दवा देंगे मीना
राज़दारों से भी परछाई छुपा कर रक्खें

Meena Bhatta

कवियत्री: मीना भट्ट सि‌द्धार्थ

( जबलपुर )

यह भी पढ़ें:-

Similar Posts

  • उसकी आवाज़ | Ghazal Uski Awaaz

    उसकी आवाज़ ( Ghazal Uski Awaaz ) दिल को राह़त सी दिखाई दी है। उसकी आवाज़ सुनाई दी है। कौन कहता है कमाई दी है। उसने बस नाज़ उठाई दी है। उसके बातिन में यही है शायद। उसने जब दी है बुराई दी है। मेरे बारे में तुम्हें उसने फिर। जो ख़बर दी है हवाई…

  • बेहुनर से लोग | Behunar se Log

    बेहुनर से लोग ( Behunar se log )    कितने अजीब आज के दस्तूर हो गये कुछ बेहुनर से लोग भी मशहूर हो गये जो फूल हमने सूँघ के फेंके ज़मीन पर कुछ लोग उनको बीन के मग़रूर हो गये हमने ख़ुशी से जाम उठाया नहीं मगर उसने नज़र मिलाई तो मजबूर हो गये उस…

  • उलझे हुए हैं | Uljhe Hue Hain

    उलझे हुए हैं ( Uljhe Hue Hain ) अपने जज़्बात में उलझे हुए हैं इक मुलाकात में उलझे हुए हैं दर्द की तान, बसी है जिनमें, ऐसे नग़मात में उलझे हुए हैं चाँदनी की सी चमक है जिस में सब उसी गात में उलझे हुए हैं इससे हासिल तो नहीं होता कुछ, फिर भी सब…

  • घर की इज़्ज़त | Ghar ki Izzat

    घर की इज़्ज़त ( Ghar ki Izzat ) यह हुनर दिल में ढाल कर रखनाघर की इज़्ज़त सँभाल कर रखना हर तरफ़ हैं तमाशबीन यहाँकोई परदा भी डाल कर रखना मैं भी दिल में तुम्हारे रहता हूँअपने दिल को सँभाल कर रखना हर ग़ज़ल अंजुमन में छा जायेदर्द दिल का निकाल कर रखना मैं हूँ…

  • मुसाफ़िराना है | Ghazal Musafirana Hai

    मुसाफ़िराना है ( Musafirana Hai ) हम ग़रीबों का यह फ़साना है हर क़दम ही मुसाफ़िराना है यह जो अपना ग़रीबख़ाना है हमको मिलकर इसे सजाना है कितना पुरकैफ़ यह ज़माना है रूठना और फिर मनाना है बीबी बच्चों की परवरिश के लिए जाके परदेश भी कमाना है सारे घर के ही ख़्वाब हैं इसमें…

  • ताजदार करना है

    ताजदार करना है वफ़ा की राह को यूँ ख़ुशग़वार करना हैज़माने भर में तुझे ताजदार करना है भरम भी प्यार का दिल में शुमार करना हैसफ़ेद झूठ पे यूँ ऐतबार करना है बदल बदल के वो यूँ पैरहन निकलते हैंकिसी तरह से हमारा शिकार करना है ये बार बार न करिये भी बात जाने कीअभी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *