Darakht kulhari

दरख़्त कुल्हाड़ी | Kavita

दरख़्त कुल्हाड़ी

( Darakht kulhari )

 

 

बूढ़ा दरख़्त बोल पड़ा कुल्हाड़ी कहर बहुत ढहाती
बिन लकड़ी के तू भी व्यर्थ चोट नहीं पहुंचा पाती

 

जिस लोहे की बनी हुई वह भी तो चोटे सहता है
अपना ही जब चोट करें तो दर्द भयंकर रहता है

 

बिन हत्थे के तू कुल्हाड़ी चल भी नहीं पाती है
लकड़ी का सहयोग पाकर तीखे वार चलाती है

 

परोपकार धर्म हमारा मरकर भी कर जाएंगे
भोजन पकाने चूल्हे में हम इंधन बन जाएंगे

 

सजा देंगे घर किसी का कुर्सी या टेबल बनकर
खाट बनकर आराम देंगे थका हारा सोए तनकर

 

जब-जब इतिहास तुम्हारा प्रसंग कोई भी आएगा
विध्वंसक कुल्हाड़ी को फिर जरूर बताया जाएगा

 

सोने की लंका नगरी को अंतर भेद ढहा जाए
कुल्हाड़ी में लकड़ी देख दरख़्त क्या कर पाए

   ?

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

राम विवाह | Ram vivah kavita

Similar Posts

  • मेरा प्यार | Kavita Mera Pyar

    मेरा प्यार  ( Mera Pyar ) दिल है सुंदर मन है सुंदर। और तुम भी हो सुंदर। दिलकी बातें कह नहीं पाती। पर मन के भाव दिखती हो।। करते हो यदि प्यार तुम तो आँखो से कह दो। प्यार तुम्हारा छुप न रहा। अब तो तुम कुछ कह दो।। मन तेरा अब भटक रहा है।…

  • भय | Bhay

    भय ( Bhay )   उथले पानी में तैरे तैरे फिर भी डर कर तैरे पास पड़ी रेत मिली पैरों के धूमिल चिन्ह मिले लहर पानी की जो आई उन चिन्हों को मिटा गई भय के मोहपास के कारण मोती की आशा मिलने की खाली मेरे हाथ रहे कुएं में रहने वाला मेंढक खुद को…

  • आपसे सर्वस्व मेरा | Aapse Sarvasya Mera

    आपसे सर्वस्व मेरा ( Aapse Sarvasya Mera ) आप सर्वस्व मेरे,आपके श्री चरणों में मेरा सर्वस्व अर्पण है।आप मेरे प्राण के प्राण,आप मेरे प्राण धन हैं।आपके श्री चरणों में मेरा सर्वस्व अर्पण है। हे प्राणनाथ, मेरे प्राणेश्वर!बलिहारी नित मैं आप पर।आपका श्री चरण मेरा घर।चरण कमल का भौंरा यह मन है।आप मेरे प्राण के प्राण,आप…

  • सादगी | Laghu Katha Saadgi

    निशांत आज अपनी मां के साथ लड़की देखने गया उसकी मां ने निशांत के कहने पर मॉर्डन दिखने वाली लड़की की खोज पूरी कर ली थी। निशांत की मां ने आज उसे लड़की से मिलने के लिए मना ही लिया था ताकि वो भी शादी करके अपना घर बसा ले पर मामला यहां तो उल्टा…

  • जीत की आदत | Kavita jeet ki aadat

    जीत की आदत  ( Jeet ki aadat )  जीत की आदत बनाना ही होगा, ना करें बहाना आगे बढ़ना होगा। झूल रहीं उनकी मझधार में नैया, जो परेशानियों से घबराया होगा।।   जीतने का‌ जज़्बा रहता सब को, जीत लेते है जो पक्के ‌ठान लेते। सो बातों की है यह एक ही बात, निड़र होकर…

  • राम तेरा गुण गाउं | Ram Tera Gun Gaun

    राम तेरा गुण गाउं ( Ram Tera Gun Gaun )   निरखी प्रभु जब मूरत तेरी हलचल सी मची जिया में मेरे हुई प्रफुल्लित मन की बगिया रोम रोम में समाये राजा राम रसिया नशीली आंखों के गहरे समंदर में डूबूं,उतरूं,तैरूं, और कभी मैं ठहरूं l देख मनोहारी छवि बलिहारी मैं जाऊं l रसीले अधरों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *