वो सुहाने पल | Kavita Wo Suhane Pal

वो सुहाने पल

( Wo Suhane Pal )

याद आते खूब हमको वो सुहाने पल।
बैठ पिता के कंधों पर करते हलचल।

अठखेलियां आंगन में हंसते मुस्काते।
दादा दादी भी घर में फूले नहीं समाते।

आस पड़ौस में आना जाना भाता था।
खेल खेलने हुजुम बड़ा जम जाता था।

बाजारों में रौनक होती चौपालों पर पहल।
वृक्षों पे चिड़िया बैठती कोयल की चहक।

मोर नाचता हमने देखा झूले सावन के।
आपस में प्यार सलोना पल भावन थे।

वो सुंदर पल भावन नजारे याद आते हैं।
बचपन की यादों को ताजा कर जाते हैं।

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :

https://thesahitya.com/ghoonghat-chhand/

Similar Posts

  • विश्व बाल दिवस | Vishwa bal diwas par kavita

    विश्व बाल दिवस ( Vishwa bal diwas )    आज विश्व बाल दिवस है बच्चे बेच रहे सामान है दिल में बड़ी कसक है कहीं लगे हैं मजदूरी में कहीं लगे हैं रेत खनन में बाल श्रम अपराध भले हो पुस्तक छोड़ कुदाल लिए हैं पेट की आग को पूछो ना अरमानों को कुचल खड़े…

  • भिखारी | Hindi Poem on Bhikhari

    भिखारी ( Bhikhari )    फटे पुराने कपड़ों में मारे मारे फिरते हैं भिखारी, इस गांव से उस गांव तक इस शहर से उस शहर तक न जाने कहां कहां ? फिरते हैं भिखारी । अपनी भूख मिटाने/गृहस्थी चलाने को न जाने क्या क्या करते हैं भिखारी? हम दो चार पैसे दे- अनमने ढंग से…

  • |

    पहचान | Pahchan par Bhojpuri Kavita

    पहचान ( Pahchan )    हम बिगड़ ग‌इल होती गुरु जी जे ना मरले होते बाबु जी जे ना डटले होते भ‌इया जे ना हमके समझ‌इते आवारा रूप में हमके प‌इते बहिन जे ना स्नेह देखाइत माई जे ना हमके खियाइत झोरी में ना बसता सरीयाइत आवारा रूप में हमके पाइत सुते में हम रहनी…

  • बदलाव | Badlav

    बदलाव ( Badlav )  ( 2 )  मतलब के निकल जाते ही मिलने का ढंग बदल जाता है व्यवहार बदल जाता है पल भर मे ही ईमान बदल जाता है… प्रेम के मिल जाते ही फूल बदल जाता है बदल जाती हैं भावनाएं वह पुराना दिल बदल जाता है…. मिल जाए यदि कोई पद ऊंचा…

  • जीवन साथी

    जीवन साथी “जीवन साथीजीवन का साथी हैसम्मान करो।” “नजरंदाजकभी नहीं करनासाथ ही देना।” “भरोसा करोएक दूसरे परसंदेह नहीं।” “घमंड छोड़ोमधुरता से बोलोसफल होगे।” “क्रोधित नहींतुम्हें कभी होना हैशांत ही रहो।” “व्यस्त रहनाइधर-उधर कीबात न करो।” “पति पत्नी तोदो पहिए होते हैंचलती गाड़ी।” “एक नहीं होफिसलती है गाड़ीगिरती झाडी।” “खुश किस्मतसभी नहीं होते हैंनसीब वाले।” “बद…

  • मरने भी नहीं देते

    मरने भी नहीं देते वो देते हैं ज़हर मुझको मगर मरने भी नहीं देते,बनाते हैं ताबूत, मेरी लाश बिखरने भी नहीं देते। करूं मैं प्यार सिर्फ उनसे ये भी तो ज़िद्द है उनकी,वो ज़ाहिर इश्क मुझको मगर करने भी नहीं देते। वो देते रहते हैं ज़ख्म पे ज़ख्म मेरे इस सीने पर,मगर इन ज़ख्मों को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *