Darpan par kavita

दर्पण कभी झूठ नही बोलता | Darpan par kavita

 दर्पण कभी झूठ नही बोलता

( Darpan kabhi jhooth nahi bolta ) 

 

दर्पण कभी कोई झूठ नही बोलता,

पक्षपात यें किसी से भी ना करता।

जैसा है वैसा यें प्रतिबिम्ब दिखाता,

जो इसमें देखता ‌इठलाता-शर्माता।।

 

सामनें आकर सभी इसके सॅंवरता,

बहुत ही गहरा इससे सबका नाता।

अनेंको चेहरे यह बनाकर दिखाता,

दर्पण कभी कोई झूठ नहीं बोलता।।

 

पहन कर सूट साड़ी घुमकर देखते,

बाल बनातें एवं ख़ुद को वें सजाते।

हर-रोज व्यक्ति इसके सामने जातें,

मूॅंछ मरोड़ कर अपनें आप इतराते।‌।

 

घर-घर यह आसानी से मिल जाता,

छोटा बड़ा सभी का मन मोह लेता।

आईना काॅंच ग्लास मिरर कहलाता,

इन्सान को इन्सान से रुबरु कराता।।

 

अगर टूटा कभी तो फिर ना जुड़ता,

यहीं आईना अनेंक बातें समझाता।

रहों एक मिलकर यहीं बात बताता,

अहसास स्वयं से यें दर्पण कराता।।

रचनाकार : गणपत लाल उदय
अजमेर ( राजस्थान )

Similar Posts

  • ग्रहों का कुंभ

    ग्रहों का कुंभ नीलाभित नभ में लगा, कुंभ ग्रहों का मीत।रूप राशि शशि को पुलक शुक्र निहारे रीत।। दिनकर हँस स्वागत करे, उषा रश्मि शुभ स्नान।सिंहासन आसीन गुरु, पा श्रद्धा-सम्मान।। राई-नौन लिए शनि, नजर उतारे मौन।बुध सतर्क हो खोजता, राहु-केतु हैं कौन? मंगल थानेदार ने, दिया अमंगल रोक।जन-गण जमघट सितारे, पूज रहे आलोक।। हर्षल को…

  • परशुराम जयंती | Kavita Parshuram Jayanti

    परशुराम जयंती ( Parshuram Jayanti ) शस्त्र शास्त्र चिन्मयता संग,उग्र आवेश अपार नयनन छवि अद्भुत, पावक संग श्रृंगार । मात पिता रेणुका जमदग्नि, श्री हरी षष्ठ अवतार । कर शोभा शस्त्र शास्त्र, सत्य सत्व व्यक्तित्व सार । शस्त्र शास्त्र चिन्मयता संग, उग्र आवेश अपार ।। त्रिलोक अविजित उपमा, आह्वान स्तुति सद्य फलन । असाधारण ब्राह्मण…

  • तुम ही तो माँ | Kavita Tum Hi to Maa

    तुम ही तो माँ ( Tum Hi to Maa ) सुबह सवेरे जब तुम मुझे उठाती थी, एक रौशनी सी मेरे आंखों को छू कर जाती थीं। उठ कर, हाथों से जब मैं आंखें मलती थी, ” सुबह हो गई बेटा ” कह कर तुम सीने से मुझे लगाती थी। देख कर तुम्हारी प्यारी सी…

  • बसन्त ऋतु | Basant ritu par kavita

    बसन्त ऋतु ( Basant Ritu )   प्रकृति उत्सव चली मनाने, पीत वसन काया पर है । नव पल्लव की पायल पहने, राग रंग बसा रग रग है।।   पैर धरे न अब धरती पर, लाज शरम सब छूट गयी। ऋतुओं के राजा से मिलने, चूनर धानी ओढ़ गयी।।   बौरों के आभूषण पहने, बौरायी…

  • एहसास तेरा प्यारा | Poem Ehsaas Tera Pyar

    एहसास तेरा प्यारा ( Ehsaas Tera Pyar )   जाने क्यों दिल को लगता, एहसास तेरा प्यारा। बज उठते तार दिल के, बोले मन का इकतारा। क्यों ख्वाबों में चेहरा ये, मुस्कानों के मोती सा। नैनों में झलक आता, विश्वास दिव्य ज्योति सा। सुर संगीत की तुम मधुर, दिव्य धारा लगती हो। छेड़े वीणा के…

  • आचार्य श्री कालूगणी का 89 वां प्रयाण दिवस

    आचार्य श्री कालूगणी का 89 वां प्रयाण दिवस पर मेरे भाव – आज से 88 वर्ष पूर्व तेरापंथ धर्मसंघ के अष्टम आचार्य श्री कालूगणी का महाप्रयाण हुआ था इस अवसर पर मेरा भावों से शत – शत वन्दन व मेरे भाव – आचार्य श्री कालूगणी का 89 वां प्रयाण दिवस सद्गुणों का जीवन में आचरण…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *