डरते – डरते | Darte -Darte

डरते – डरते

( Darte -Darte ) 

 

एक ट्रक यूँ सटकर गुजरा ,
बचे हैं मरते – मरते .
आगे – पीछे देख पुनः अब ,
चले हैं डरते – डरते .

जाने किसका मुँह देखा था ,
न पड़ा पेट में दाना .
सूरज बैरी सा चढ़ आया ,
मिला ना पता-ठिकाना .
बिना रुके ही निकल गए सब ,
वहीं है करते – करते .

अंक बने पहचान मनुज की ,
अनपढ़ का यही रोना .
एकाकीपन को मजा कहे ,
आज का बाबू सोना .
पहुँच न जाए पास शेर के ,
हिरण ये चरते – चरते .

भीड़ बढ़ी इस कदर देख लो ,
छिले कंधा से कंधा .
आस बटेर की लेकर फिरता ,
यहाँ पर हर इक अंधा .
सुखी हुए ये जन दूजे के ,
दुःख को हरते -हरते .

 

Rajpal Singh Gulia

राजपाल सिंह गुलिया
झज्जर , ( हरियाणा )

यह भी पढ़ें :-

गुलिया के दोहे | Gulia ke Dohe

Similar Posts

  • अखिल विश्व में

    अखिल विश्व में अखिल विश्व में ऐसा मौसम ,फूले और फले ।पुरवाई से पछियाओ भी ,खुलकर मिले गले।। छोटे और बड़े का कोई ,कभी न दम्भ भरे ।एक दूसरे के भावों का ,आदर हुआ करे ।मानवता का दीप क्षितिज पर ,जगमग सदा जले ।।अखिल विश्व में —– कोयल कुहके महके अमुआ ,बजे नित मल्हार ।शब्दों…

  • पुलक उठा

    पुलक उठा पुलक उठा रितुराज आते ही मन।नाप रहे धरती के पंछी गगन ।। पनघट के पंथ क्या वृक्षों की छाँवधरा पर नहीं हैं दोनों के पाँवलगा हमें अपना गोकुल सा गाँवकहा हमें सब ने ही राधा किशन।पुलक उठा –++++ प्रेम राग गाती हैं अमराइयांँउठती हैं श्वासों में अंगड़ाइयांँरास रंग करती हैं परछाइयांँभीग गया प्रेम…

  • तेरे चरणों में आया हनुमान

    तेरे चरणों में आया हनुमान   तेरे चरणों में आया हनुमान, मेरी तू बिगड़ी बना दे। (2) चीर के सीना तुम्हें कैसे दिखाऊँ, टूटी है कश्ती बता कैसे आऊँ। कर दे तू रहिया आसान, मेरी तू बिगड़ी बना दे। तेरे चरणों में आया हनुमान, मेरी तू बिगड़ी बना दे। रातों ही रात तू संजीवनी लाए,…

  • Geet Bedna ki Sambedna | कभी वेदना कि संवेदना को समझे ही नही

    कभी वेदना कि संवेदना को समझे ही नही ( Kabhi Bedna Ki Sambedna Ko Samjhe Hi Nahi )     कभी वेदना कि संवेदना को समझे ही नही अब आंखों में पानी बहाने से क्या फायदा   कभी मोहब्बत को मोहब्बत तुम समझे ही नहीं अब दिल सामने निकाल रखने से क्या फायदा   कभी…

  • काश कभी तुम आ जाते | Kaash Kabhi Tum

    काश कभी तुम आ जाते ( Kaash kabhi tum aa jate )    काश कभी तुम आ जाते, आके यूं मुस्का जाते। नखरे जरा दिखला जाते, हंस कर लूं बतला जाते। काश कभी तुम आ जाते मन को भाती अदाएं, खिल जाती सारी फिजाएं। दिल का कोना कोना हर्षित, आहट तेरी आ जाए। चांद सा…

  • तुम क्या कहोगे | Geet Tum kya Kahoge

    तुम क्या कहोगे ( Tum kya Kahoge )   हम हलकानी में जी लेते हैं, तुम क्या कहोगे हम आग-पानी में जी लेते हैं, तुम क्या कहोगे। बोते हैं गेहूंँ काटते हैं गेहूंँ बटाई के खेत लिए हम फूसपलानी में जी लेते हैं, तुम क्या कहोगे। हमारे बच्चे होटल में धोते हैं प्लेट पेट के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *