देवों की साज़िश!

देवों की साज़िश | Kavita devon ki saazish

देवों की साज़िश!

( Devon ki saazish ) 

 

दिन रात हो रही है बारिश,
लगता है देवों ने रची है कोई साजिश!
गरीबों के मकान ढ़ह रहे हैं,
बारिश की पानी में बह रहे हैं।
कमाएं क्या?
खाएं क्या?
सब यही कह रहे हैं।
गांव से लेकर शहर तक हो चुके हैं जलमग्न,
ठप हो चुके हैं सारे आवागमन ।
पन्नी के नीचे गुजर कर रहे हैं,
हे इन्द्र देव रूक जाइए , सब कह रहे हैं।
हम गरीबों की क्या गलती है?
हर बार सजा हमें ही क्यों मिलती है?
रोजी रोटी पर भी है संकट,
घर परिवार की स्थिति है विकट;
झट स्वर्गलोक का ही कट जाता है टिकट!
बच्चे भी शुद्ध से पढ़ लिख नहीं पाते,
अल्पायु में ही वयस्क हो जाते।
बचपन की खुशियां मयस्सर नहीं होती,
जिम्मेदारी जो सर पे आ खड़ी हैं होती।
परिवार की दशा देख निकल पड़ते हैं कमाने,
जीवन की जद्दोजहद लगते हैं उन्हें सताने।
यही चक्र चलता रहता है,
पीढ़ी दर पीढ़ी भविष्य अंधकारमय ही रहता है।
क्या कभी सुधरेगी हमारी भी स्थिति?
या यूं ही झेलते रहेंगे विकट होती परिस्थिति।
देवता भगवान गाॅड ईश्वर अल्लाह बताइए ना!
क्या है हमारी गलती?
क्यों सुधर नहीं रही हमारी स्थिति?
क्या हमारे विलुप्त हो जाने पर ही मिलेगी आपको शांति?
या चाहते हैं आप कोई क्रांति!
यदि शांति मिले तो हमें मिटा ही दीजिए,
चैन से स्वर्गलोक में मजा लीजिए।
पर यूं तिल तिल कर न मारिए!
हम गरीबों पर भी कभी दया कीजिए?
बेमौत मरने से बचा लीजिए, बचा लीजिए,
चाहें तो इक्यावन का लड्डू ही चढ़वा लीजिए

नवाब मंजूर

लेखक– मो.मंजूर आलम उर्फ नवाब मंजूर

सलेमपुर, छपरा, बिहार ।

यह भी पढ़ें :

मोबाइल फोन | Hindi Poem on Mobile

Similar Posts

  • बात

    बात ** रात हुई ना बात हुई क्या बात हुई? कुछ खास हुई! नाराज हुई नासाज हुई ऐसी क्यों हालात हुई? बड़ी खुश थी! जब मुलाकात हुई फिर इस खामोशी की वजह क्या हुई? जो वो रूठ गई क्या सचमुच मुझसे कुछ भूल हुई? क्या बात ही कोई चुभ गई? जाने एकदम क्यों वो चुप…

  • हे रावी | Kavita Hey Ravi

    हे रावी! ( Hey Ravi ) मुझे जिसकी तक़दीर पे आज भी अभिमान है वो भूखा-नंगा ही सही, मेरा हिन्दुस्तान है इस बांस-बन में छांव का आना है सख्त मना, चांद को भी जैसे यहाँ फांसी का फरमान है अब शहर मांस के दरिया में तब्दील हुआ, इसीके जख़्मो का मवाद अपने दरमियान है कल…

  • कुम्हार | Kumhar kavita

    कुम्हार ( Kumhar )   बाबू ले लो ना दिए घर तेरा रोशन हो जाएगा। एक वक्त की रोटी के लिए मेरा चूल्हा भी जल जाएगा। मेरी भूख तब मिटेगी जब तेरा हर कोना जगमग आएगा। ले लो ना बाबू जी कुछ दिए मेरा चूल्हा भी जल जाएगा। छोटे बड़े दीपक से अंधकार मिट जाएगा…

  • राम विवाह | Ram vivah kavita

    राम विवाह ( Ram vivah : kavita )   टूट चुका धनुष शिव का तोड़े रामचंद्र अवतारी है सीताजी का हुआ स्वयंवर हर्षित दुनिया सारी है   देश देश से राजा आए दरबार भर गया सारा था धनुष उठा सके नहीं जो शिव शक्ति से भारी था   विश्वामित्र कहे राम से सब जनक राज…

  • मिट्टी के दिये | Mitti ke Diye

    मिट्टी के दिये ( Mitti ke diye )    मिट्टी के दीयों से, सुख समृद्धि मंगलता अपार प्रकृति पंचम तात्विक आभा, धर्म कर्म स्नेहिल स्पर्शन । आत्मिक संबंध पराकाष्ठा, परंपरा संस्कार अनूप दर्शन । सघन तिमिर मूल विलोपन, सर्वत्र दर्शन दीप्ति बहार । मिट्टी के दीयों में, सुख समृद्धि मंगलता अपार ।। मृदा रज रज…

  • पद्मजा | Padmaja

    पद्मजा ( Padmaja )   पद्मजा श्री चरणों में, स्वर्णिम प्रज्ञा भोर घट पट नवल धवल, मृदुल मधुर विचार प्रवाह । स्नेहिल व्यवहार तरंगिनी, सकारात्मकता ओज अथाह । स्वच्छ स्वस्थ अंतर काय, कदम चाल मंगलता ओर । पद्मजा श्री चरणों में, स्वर्णिम प्रज्ञा भोर ।। जीवन पथ प्रति क्षण , अनुभूत अनंत अनुराग । दिग्दर्शन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *