Dhikkara

धिक्कार | Dhikkar

धिक्कार!

( Dhikkar ) 

 

सिसक रही क्यों ममता मेरी
हाहाकार मचा है क्यों उर मेरे
नारी होना ही अपराध है क्या
क्यों सहती वह इतने कष्ट घनेरे

पली बढ़ी जिस गोद कभी मैं
उसने भी कर दिया दान मुझे
हुई अभागन क्यों मैं बेटी होकर
तब पूज रहे क्यों कन्या कहकर

नारी ही नारायणी की यह भाषा
और करे पुरुष ही उसकी दुर्दशा
बेटी, बहन और बहु वह कहलाती
पत्नी ,संगीनि और वही जन्मदात्री

बंधन कठोर क्यों उसके हक मे
चुपचाप उसे ही सब सहना क्यों
नजरें सबकी सहकार वो रहती है
तानों के बाण सदा ही सहती है

नोच खसोट से उसको ही बचना है
मर्यादित सीमा मे ही उसको रहना है
इच्छित कर्म करे नर जब जैसा चाहे
अन्याय सहे पर कुछ बोल न पाए

धिक्कार है तुझपर ऐसा नर होने पर
दे न सके सम्मान केवल उपयोग भर
धिक्कार उस पुरुष को जो हांथ उठाए
धिक्कार धिक्कार जो वो नर कहलाए

 

मोहन तिवारी

 ( मुंबई )

यह भी पढ़ें :-

कर्म पथ | Karm Path

Similar Posts

  • मैं एक खिलौना हूं | Main ek Khilona Hoon

    मैं एक खिलौना हूं ( Main ek khilona hoon )    चाभी से चलने वाला एक खिलौना हूं किसी की खुशियों की खातिर घूमनेवाला खिलौना हूं मैं एक खिलौना हूं…… मैं ,इंसानों सा जीनेवाला नही मेरा कोई जीवन नही रिवाजों के सांचे मे कैद हूं संस्कारों की सीख का पुतला हूं अच्छाई या बुराई का…

  • हमनवा | Humnava par kavita

    हमनवा (  Humnava )   तुम प्रेरणा हो मेरी मैं संगिनी तुम्हारी तुम प्रियवर हो मेरे मैं प्रियतमा तुम्हारी तुम कविता हो मेरी मैं कलम तुम्हारी तुम श्रंगार हो मेरे मैं संगिनी तुम्हारी तुम जीवन हो मेरे मैं धड़कन तुम्हारी तुम प्राणश्वर हो मेरे मैं दामिनी तुम्हारी तुम मनमोहन हो मेरे मैं मोहिनी तुम्हारी तुम…

  • अमर

    अमर दुनिया की हरवस्तु जन्म लेती हैऔर मरती हैइस मरणधर्माजगत में अमर कीकल्पना करने वालाकोई महान हीकल्पनाकार होगाकर्मों के सही सेक्षयोपशम होने परमनुष्य भव मेंसही से कर्मों काक्षयकर संपूर्णज्ञान प्राप्त होनेपर मिलन जबआत्मा से स्वयं काहोता तो आत्माके शुद्ध रूप सेफिर कोई भेदभेद न रहताज़िंदगी का सफ़रआयुष्य जितनाकेवली का होताधर्म का हीउस अवस्था मेंपहुँचने का…

  • झाडू वाला | Jhadu wala | Kavita

    झाडू वाला ( Jhadu Wala )   कचडे वाला आया……|| 1.ये कौन आया सुबह-सुबह, कब से शोर मचाता है | खर-खर की करता आवाजें, हमें सोते हुए जगाता है | कचडा वाला आया कहकर, लम्बी आवाज लगाता है | भैया-भाभी कचडा दे दो, कहकर कचडा ले जाता है | कचडे वाला आया……|| 2.पूँछा मैने माँ…

  • कुल्हड़ | Kulhar

    कुल्हड़ प्यारे कुल्हड़ बनते प्यारी मिट्टी सेतिलक करते सब प्यारी मिट्टी सेकुम्हार बनाए प्यारे होते कुल्हड़जब देखें सब मन भाए कुल्हड़ चाय के कुल्हड़ सबको होते प्यारेयार दोस्त सब मिलकर पीते सारेकुल्हड़ की चाय सबको होती प्यारीखुश होकर चाय पीएं जनता सारी कुल्हड़ शुद्धता के सदा ही होते प्रतीकबनाएं कुम्हार कुल्हड़ मिट्टी करके बारीककुल्हड़ सबके…

  • बिटिया मांगे अपना हक | Bitiya Mange Apna Hak

    बिटिया मांगे अपना हक ( Bitiya mange apna hak )   अब अब्बू मुझको भी पढ़ने दो, हमें क्यो कहते हो आप नो नो नो। दिलादो पाटी बरता और पेंसिल दो फिर हमको कहो विद्यालय गो गो गो। दिलादो प्यारी सी यूनिफॉर्म दो, सुहानी जुराबे और जूता जोड़ी वो‌। पहनकर जाऊॅं साथ खाना ले जाऊॅं,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *