Dhokha kavita

धोखा | Dhokha kavita

धोखा

( Dhokha )

 

दे गये धोखा मुझे वो, बीच राह में छोड़कर।
प्रीत का रस्ता दिखा, चले गए मुंह मोड़कर।

 

महकती वादियां सारी, फूल भी सारे शर्माने लगे।
उनकी बेरुखी को हमें, अक्सर यूं बतलाने लगे।

 

मन में उठती लहरें सारी, अब हो चली उदास सी।
कल तक वो बातें मीठी, लगती हमको खास थी।

 

मुस्कुराना सीखा था, उनकी अदा मनभावन थी।
प्रेम की बहती सरिताये, मधुर सुहाना सावन सी।

 

अपनों की महफिल में, पग-पग पे धोखे खाए हैं।
राहों में हर तूफानों को, फिर भी धूल चटाये है।

 

हौसलों से मंजिलों तक, तय सफर किया हमने।
जिंदगी से सीखा खूब, कितना जहर पिया हमने।

 

अब हमारी बुलंदियों से, अक्सर वो घबराते हैं।
जहां कदम पड़े हमारे, सुखसागर बन जाते हैं।

   ?

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

कलमकार मस्ताना | Kavita kalamkar mastana

Similar Posts

  • सोच रही शकुंतला | Soch Rahi Shakuntala

    सोच रही शकुंतला ( Soch rahi shakuntala )   जल में रख कर पाव सोच रही शकुंतला ले गए ओढ़नी मेरी दे गए गहरी पीर मोहे कब आओगे प्रियवर तकत राह ये नैन हूं अधीर बेचैन जल लेने को आई थी जल नैनों से छलके रे विरहन इस अगन को जल से ही शीतल करे….

  • सच का आइना | Sach ka aaina

    सच का आइना ( Sach ka aaina )   हिंदू, मुस्लिम तुम आपस में बैर कर महात्मा गांधी ,अब्दुल कलाम भूल गए, जाति -जाति हर धर्म ,मजहब के फूल खिले, तभी तो दुनिया महका गुलशन हिंदुस्तान है, सब फूलों को पिरो बनाए जो माला संविधान अंबेडकर भूल गए, अपनी सत्ता की गलियारों में संस्कार गरिमा…

  • बिटिया खुश रहना ससुराल | Beti ke vidai par kavita

    बिटिया, खुश रहना ससुराल ( Bitiya, khush rahna sasural )   बिटिया खुश रहना ससुराल रहना सदा सुखी खुशहाल खुशियों से झोली भर जाए सुख आनंद सदा तू पाये महके जीवन दमके भाल बिटिया खुश रहना ससुराल   प्रेम की जोत जलाते रहना भाव मधुर फैलाते रहना नेह की खुशबू महक उठेगी सपने नये सजाते…

  • जख्म | Zakhm par Kavita

    जख्म ( Zakhm )     दुखती रग पे हाथ रखा घाव हरे हो गये कल तक जो अपने थे बैरी हमारे हो गए   घाव भरते नहीं कभी जो मिले कड़वे बोल से नासूर भांति दुख देते रह रहकर मखोल से   जख्म वो भर जाएंगे वक्त की मरहम पाकर आह मत लेना कभी…

  • सोचो तो सही | Socho to Sahi

    सोचो तो सही ( Socho to Sahi ) सोचो तो सही, होगा वही । सोचेंगे जो भी , मिलेगा वही । सोचना है ज़रूरी , हर कामना होगी पूरी । छू लोगे ऊंचाई , सोच को बदलो भाई । पूरा होता है , हर सपना । बस ज़रूरी है , सपने देखना । मिलेगी अवश्य…

  • शहीद दिवस | Kavita Shaheed Diwas

    शहीद दिवस ( Shaheed Diwas ) फांसी के फंदे से,आजादी का सिंहनाद तेईस मार्च उन्नीस सौ इक्कतीस, दिवस अद्भुत मोहक सोहक । उमंग उल्लास प्रकृति पटल, कायिक प्रभा अनंत रोहक । असीम नमन दिव्य बलिवेदी, हिय हिलोरित राष्ट्र प्रेम निर्बाध । फांसी के फंदे से, आजादी का सिंहनाद ।। आत्मविश्वासी अभय कदम, चाल ढाल रण…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *