Sena diwas par kavita

सेना दिवस | Sena diwas par kavita

सेना दिवस!

( Sena diwas )

ऐ! मेरे वतन के लोगों,
जरा याद करो कुर्बानी।
फिर आया सेना दिवस ये,
है कोई न इसका सानी।

इनके चलते ही घरों में,
हम चैन की नींद हैं लेते।
ये नींद गंवाकर अपनी,
सरहद की हिफाजत करते।
रखकर ये आँख में मस्ती,
रचते हैं अमर कहानी।
नभ,जल,थल इनसे हिलता,
ये अमर वीर बलिदानी।
ऐ! मेरे वतन के लोगों,
जरा याद करो कुर्बानी,
फिर आया सेना दिवस ये,
है कोई न इसका सानी।
ऐ! मेरे वतन के लोगों…

कोई नभ में आग उगलता,
ये छाती अपनी अड़ाते।
गोली लगने से पहले,
दुश्मन को धूल चटाते।
खूनों से नहाती धरती,
है ऐसी इनकी जवानी।
फिर आया सेना दिवस ये,
है कोई न इसका सानी।
ऐ! मेरे वतन के लोगों,
जरा याद करो कुर्बानी।
ऐ! मेरे वतन के लोगों…..

 

रामकेश एम यादव (कवि, साहित्यकार)
( मुंबई )
यह भी पढ़ें:-

सुख, समृद्धि, शान्ति की उड़ाएँ पतंगें | Poem in Hindi on Makar Sankranti

Similar Posts

  • परीक्षा मंत्र

    परीक्षा मंत्र   सुनो, तुम्हे सुनाने आया हूं। जागो, तुम्हें जगाने आया हूं। देखो, तुम्हें दिखाने आया हूं। बोलो तुम्हे बुलाने आया हूं।। पढ़ी पुस्तके पलटो, उत्तर मिल जायेगा, वर्ष भर लिखी नोट्स को देखो, उत्तर मिल जायेंगे। बस मेरी इक बात मानो ध्यान से पढ़ो ध्यान से सुनो, तुम्हे अपने जीवन के एक-एक मार्ग…

  • मोबाईल से दूरी बनाएं | Mobile se Doori Banaye

    मोबाईल से दूरी बनाएं ( Mobile se doori banaye )    मोबाईल के इस शोख ने आज सबको हिला दिया, छोटे-बड़े बच्चें एवं बुड्ढे सबको नाच ये नचा दिया। टेलिविज़न रेडियों एवं एसटीडी को भी भुला दिया, पाश्चात्य संस्कार संस्कृति धीरे-धीरे ये छुड़ा दिया।। धूल-भरी है आज ज़िंदगी व सब जगह पर ‌गन्दगी, खो गई…

  • वो चिट्ठी पत्री वाला प्यार | Hindi geet

    वो चिट्ठी पत्री वाला प्यार ( Wo chitthi patri wala pyaar : Geet )     याद बहुत आता है वह जमाना वह संसार पलकों की बेचैनी वह चिट्ठी पथरी वाला प्यार   दो आखर पढ़ने को जाते महीनों गुजर चिट्ठी मिलती ऐसे जैसे जीवन गया सुधर   कागज के संदेशों में हम फूले नहीं…

  • अपेक्षा क्यों

    अपेक्षा क्यों चाह जब जुड़ जाएंपरिणाम सेअपेक्षा का…होता है आगमनमन की शांति काफिर होता है गमन दूसरे भी हमेंवही सम्मान देंजो हम…उन्हें दे रहेंदूसरे भी हमेंवही प्यार देंजो हम…उन्हें दे रहें यह जरूरी तो नहींकि हो…विचारधाराएं समानअपनी प्राथमिकताका तो…है हमें भानपर दूसरों कीप्राथमिकताओं काभी हो हमें ज्ञान जरा संभल करव्यवहार करना होगाइस रंग बदलते जमाने…

  • पर्यावरण देता हिदायत || Kavita

    पर्यावरण देता हिदायत ( Paryavaran deta hidayat )   मैं  पर्यावरण हूं,  तुम सब का आवरण हूं। रख लोगे गर मुझे सुरक्षित , हो जाओगे तुम भी सुरक्षित। मैं करू सहन अब  कितना? होता न सहन अब इतना। तुम मानव की गलती पर , मैं कुढ़ कुढ़ रोता हूं। मेरी एक ही गलती पर,  देखो…

  • नमामि गंगे | Namami Gange

    नमामि गंगे ( Namami Gange ) नमामि गंगे , नमामि गंगे ।हर हर गंगे , हर हर गंगे ।आओ गंगा में, डुबकी लगायें ।तन और मन , को शुद्ध बनायें ।गंगाजल की ,यह शीतलता ।करती दूर ,ह्रदय की मलिनता ।आओ शुद्ध करें ,इस जल को ।कैसे भी बस , स्वच्छ यह जल हो ।जय हो…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *