दी गर्दन नाप

दी गर्दन नाप | Di Gardan Naap

दी गर्दन नाप

( Di Gardan Naap )

चार चवन्नी क्या मिली, रहा न कुछ भी भान।
मति में आकर घुस गए, लोभ मोह अभिमान।।

तन मन धन करता रहा, जिस घर सदा निसार।
ना जानें फिर क्यों उठी, उस आँगन दीवार।।

नहीं लगाया झाड़ भी, जिसने कोई यार।
किस मुँह से फिर हो गया, वह फल का हकदार।।

भाईचारे के लिखें, उन पर कैसे गीत।
जिनके मन ना प्रीत है, नहीं प्रेम की रीत।।

आज नहीं तो कल छुटे, सौरभ ऐसा साथ।
आखिर कितने दिन चले, पकड़े धक्के हाथ।।

रहा भरोसा अब कहां, जुड़े कहां पर आस।
भाई को जब है नहीं, भाई का अहसास।।

दिया सहारा रात-दिन, बनकर जिसको बाप।
खड़ा हुआ ज्यों पैर पर, दी गर्दन अब नाप।।

Dr. Satywan  Saurabh

डॉo सत्यवान सौरभ

कवि,स्वतंत्र पत्रकार एवं स्तंभकार, आकाशवाणी एवं टीवी पेनालिस्ट,
333, परी वाटिका, कौशल्या भवन, बड़वा (सिवानी) भिवानी,
हरियाणा

यह भी पढ़ें :-

हक की बात | Haq ki Baat

Similar Posts

  • हिंदी से ही हिंदुस्तान | Hindi Se Hi Hindustan

    हिंदी से ही हिंदुस्तान ( Hindi Se Hi Hindustan ) हिंदी से ही हिंदुस्तान का जन्म है,इसका सम्मान हम सभी का धर्म है। है यही हम सबकी अपनी मातृभाषा,रहे सदा अखंड यही हमारी अभिलाषा। हिंदी में ही वर्णित है मर्म ज्ञान काहिंदी मे ही धर्म है मानवता का भारत माँ के माथे पर सजी जो…

  • लोग | Log

    लोग ( Log )    जिंदा रहने के नाम पर, केवल जी रहे हैं लोग मिलने के नाम पर, केवल मिल रहे हैं लोग बेवफाई का आलम यह, खुदे से ही खुद को छल रहे हैं लोग यकीन करें किस पर, मतलबी शहर के बीच अपना कहकर, अपनों का ही गला घोट रहे हैं लोग…

  • राम लखन की रामायण का | Ram Lakhan ki Ramayan ka

    राम लखन की रामायण का ( Ram lakhan ki ramayan ka )    राम लखन की रामायण का, हर पद सभी को याद है। फिर क्यों अपनी वसुंधरा पर, होता रहता विवाद है ।। क्षण-क्षण वसुधा पर मँडराते, अब विनाश के बादल हैं । एक दूसरे से लड़ने को ,पढ़े लिखे भी पागल हैं ।…

  • बचपन की बातें | Bachpan par Hindi Poem

    बचपन की बातें ( Bachpan ki baatein )    बचपन के वह क्या दिन थें हमारे, हम थें ऐसे वह चमकने वाले तारें। रोने की वज़ह ना हंसने के बहाने, खुशियों के खज़ाने इतने थे प्यारे।। दादा एवं दादी वो नाना एवं नानी, भैया-भाभी पापा-मम्मी ये हमारे। बुआ फूफा फ़िक्र करते थे हमारी, बचपन में…

  • ग़ुज़र रहा फूलों का मौसम

    ग़ुज़र रहा फूलों का मौसम ( पूर्णिका ) ग़ुज़र रहा फूलों का मौसम चर्चा फिर भी फूल की।इसी बात पर और कंटीली काया हुई बबूल की। जुड़ने वाले हाथ कटे हैं झुकने वाला सिर गिरवीऐसा लगता है मैंने मंदिर में आकर भूल की। रोज़ खुली रामायण पढ़ते पढ़ते जाते छोड़ पिताबड़े प्रेम से हवा बिछा…

  • आडंबर | Adambar

    आडंबर ( Adambar )    पुकारता वह रह गया भाई कोई बचा लो मुझे, भीड़ व्यस्त थी बहुत किन्तु वीडियो बनाने में! ठंड में बेहद ठिठुर रहे थे बेतहाशा गरीब, लोग थे मशगूल फिर भी चादरें चढ़ाने में! मर गया भूख से अखिर तड़प तड़प कर, फेंक रहे थे बचा हुआ खाना कूड़ेदान में! खाली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *