वर्तमान नारी की झलक

वर्तमान नारी की झलक

सदियों से रुढ़ियों के पर्दो में ढ़क कर जिसे रखा,
आज वो समाज के इस पर्दे को हटाने आयी है,

डरी,सहमी ,नासमझ स्त्रियों के दिल का बोझ
वो आशा बनकर मिटाने आयी है,

अपनी ताकत से गांव ,शहर ही नहीं देश में भी जागरूकता लायी है,

आज नारियों के कार्यों के चर्चा से सबके चेहरे पर हरियाली छाई है,

हाँ है ये भी सत्य की पूरी तौर पर सुरक्षित नहीं है नारीयाँ,
पर वह हर राह पर इस जमाने को आजमाने आयी है,

कर कितना भी बुरा उनका , वह फिर भी अपने कोख में तुझे नौ महीने पालने आयी है,

लगा आग तू उनकी दुनियां में,वो दुल्हन बनकर तेरी दुनियां बसाने आयी है,

तेरे आँगन को बेटी रूपी पुष्प बनकर महकाने आयी है,
जिस हाथ से तू कर रहा दुष्कर्म,
उस हाथ को बहन बनकर राखी से सजाने आयी है,

दुःशासन बनकर फैला तू दहशत,
वो द्रोपदी बनकर तुझे थकाने आयी है,

जिसकी इज्जत, मर्यादा को कर रहा सरे आम नीलाम ,
वो तेरी कूल के मर्यादा को बचाने आयी है,

नारी से है नर न कि नर से नारी ,
समाज की इस भ्रम को आज मिटाने आयी है,

अपना हक तुझसे मांगने नहीं ,
बल्कि तुझे वह तेरा हक दिलाने आयी है।

Jyoti Raghav Singh

कवयित्री : ज्योति राघव सिंह
वाराणसी (काशी) उत्तर प्रदेश, भारत

यह भी पढ़ें :-

Similar Posts

  • अंतिम बार मिलने आया बेटा वृद्धाश्रम | Milne Aaya Beta

    अंतिम बार मिलने आया बेटा वृद्धाश्रम ( Antim baar milne aaya beta vraddhashram )    अंतिम बार मिलने आया बेटा वृद्धाश्रम में यारों अपनी मां का कंगन चुराने के लिए बेच चुका है जमीन गहने घर के अब वो सारे घड़ियाली आंसू आज मां को दिखाने के लिए लाखों कमाया है जो धन बेईमानी का…

  • चैत्र माह शुक्ल पक्ष नवमी

    चैत्र माह शुक्ल पक्ष नवमी रामलला सूर्य अभिषेक,अद्भुत अनुपम विशेष हिंदू धर्म रामनवमी अनूप पर्व , सर्वत्र उमंग हर्ष उल्लास । परिवेश उत्सविक अनुपमा, रज रज राम राग रंग उजास । जनमानस भाव विभोर हर्षल, आध्यात्म ओज मनोरमा अधिशेष। रामलला सूर्य अभिषेक,अद्भुत अनुपम विशेष ।। चैत्र माह शुक्ल पक्ष नवमी, राघव दशरथ अवतरण पर्व ।…

  • मैं तुम्हारे प्रेम में

    मैं तुम्हारे प्रेम में     मैं तुम्हारे प्रेम में तुम्हारे हाथ की मेहंदी होना चाहता हूं जो तुम्हारे हाथों को भी महकाए और मेरे दिल को भी बहकाए…..!   तुम्हारे प्रेम में मैं तुम्हारे हथेली में बने गहरे लाल सुर्ख़ टीके का रंग होना चाहता हूँ जो अपने प्रेम को ओर भी गहरा बनाए…….!…

  • आओ गोरी खेले होली | Khelen Holi

    आओ गोरी खेले होली ( Aao Gori Khelen Holi )   आओ गोरी होली खेले फागुन का महीना आया। मदमाता मधुमास मोहक प्यार भरा मौसम छाया। रस रंग अबीर उड़े भरकर पिचकारी रंग लगाएं। प्रीत भरे तराने मनभावन फागुन की फुहार गाए। लाल गुलाल गाल लगाए नाचे झूमे हम मुस्काए। होली आई होली आई घर…

  • और झनकन | Kavita jhanakan

    और झनकन ( Aur jhanakan )   तार वीणा के शिथिल इतनी स्पंदन और झनकन। बिना कंगन असह्य खनकन और झनकन।। शांत अन्तस्थल में कल कल की निनाद। चिरन्तन से अद्यतन तक वही संवाद। इतीक्षक कब होगा दरपन जैसा ये मन और झनकन।। बिना कंगन० करुण क्रंदन चीख बहती अश्रुधारा। जब विभू था सम्प्रभू था…

  • गोरी नखराली | फागुनी धमाल

    गोरी नखराली ( Gori nakhrali )   गोरी नखराली नथली थारी हंस बतलावे ए गोरी नखराली-नखराली गोरी   गोरा गोरा गाल गुलाबी थारा नैणां तीर शराबी फागण आयो मस्त महीनों ल्यायो गुलाल गुलाबी थारी तिरछी तिरछी चाल रसीला होठ करै बदहाल चाल थोड़ी धीमै चालो ए गिगनार गोरी नखराली नखराली गोरी   फागण म गोरी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *