दिल में किसी की याद इतनी भर गई
दिल में किसी की याद इतनी भर गई

दिल में किसी की याद इतनी भर गई

 

 

दिल में किसी की याद इतनी भर गई।

चाहा मिटाना लाख फिर से उभर गई।।

 

उनको हमारी याद आती जरूर है।

शामो-सहर अपने वो मेरे नाम कर गई।।

 

हम पर असर यादों का ऐसा कुछ हुआ।

वीरान सारी जिंदगी गुजर गई।।

 

दिल को हमारे याद तङफाती रही।

इतना सताया साथ रूह सिहर गई।।

 

ग़मग़ीन हैं “कुमार” यादों से इधर।

कैसा सितम ये जिंदगी यूं कर गई।।

 

?

 

कवि व शायर: Ⓜ मुनीश कुमार “कुमार”
(हिंदी लैक्चरर )
GSS School ढाठरथ
जींद (हरियाणा)

यह भी पढ़ें : 

करोगे प्यार तो (गीत )

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here