दीवाली का राम राम

दीवाली का राम राम

दीवाली का राम राम

दीवाली के पावन पर्व पर मेरा सबको राम राम,
टूटे रिश्ते भी जोड़ देती है अदृश्य इसका काम।
नही लगता ख़र्चा इसमे कुछ भी न लगता दाम,
दूरियां पल-भर में मिटाती बस करलो प्रणाम।।

गले-मिलों वफादार-बनों समाज में बढ़ेगी शान,
अमावसी अंधेरा दूर करलो खोलों ऑंख कान।
हॅंसता खेलता घर लगता है तभी मन्दिर समान,
खील बताशे धरे रहेंगे हो चाहें महंगे पकवान।‌।

आओ मिलकर हम-सब बांटे ऐसे पर्व पर ज्ञान,
विश्वास नही तो करके देख लो बढ़ेगा सम्मान।
खुशियों का संदेश देती मुख पर लाती मुस्कान,
मायुसी न लाओ घर में छूओ गगंन आसमान‌।‌।

पाॅंच दिनों यह पावन पर्व करता है जग प्रकाश,
करों सफ़ाई दिल की तुम देखना फिर विकास।
हॅंसते-हॅंसते मनाओ दीवाली आएंगी यारों रास,
सदियों पुरानी परम्परा को निभाएं एक साथ।।

दिवाली की साॅंझ-सजाओं भरों मन में मिठास,
साल में एक-बार जो आये त्यौहार है ये ख़ास।
मन से मन को मिलाओ मत रखो कोई खटास,
कल्पित हमारी रचना का सभी करों विश्वास।।

रचनाकार : गणपत लाल उदय

अजमेर ( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

Similar Posts

  • संसय | Kavita

    संसय ( Sansay )   मन को बाँध दो दाता मेरे,मेरा मन चंचल हो जाता है। ज्ञान ध्यान से भटक रहा मन,मोह जाल मे फंस जाता है।   साध्य असाध्य हो रहा ऐसे, मुझे प्रेम विवश कर देता है। बचना चाहूं मैं माया से पर, वो मुझे खींच के ले जाता है।   वश में…

  • नन्हे कन्हैया | Nanhe Kanhaiya

    नन्हे कन्हैया ( Nanhe Kanhaiya ) यशोदा के लला नंद बाबा के प्यारे नन्हे कन्हैया छोटी दंतिया दिखाएं पग घुंघरू बांध इत उत डोले प्यारी प्यारी मुरली की तान सुनाएं मोर पंख मस्तक पर सुंदर सजाएं दूध दही संभालो मटकी फोड़न को आए कदंब के झूलों में वृंदावन की गलियों में आए कन्हैया को ढूंढने…

  • कैसे मनाऊँगी मैं होली | Kavita Kaise Manaungi main Holi

    कैसे मनाऊँगी मैं होली ? ( Kaise Manaungi Main Holi )    कैसे मनाऊँगी मैं होली अगर नहीं तुम आओगे। कैसे लूँगी मीठी करवट, अगर नहीं तुम आओगे। साथ-साथ खाई थी कसमें जो जीने -मरने की, सराबोर करूँगी किसको अगर नहीं तुम आओगे। मालूम है मुझको कि तू हो सरहद की रखवाली में, लौटेगा बिना…

  • ढाट कवि कागा

    हुक्मरान जवान रोज़गार की तलाश में भटक रहे है,इंसान अरमान की आश में भटक रहे हैं। जीवन में जीना घुट कर इज़्ज़त आबरू नहीं,किसान क़िस्मत की तलाश में लटक रहे हैं। ग़रीब अपनी गै़रत की हिफ़ाज़त ख़ात़िर करते कोशिश,रोज़ी की तलाश में मायूस मटक रहे हैं। महंगाई की मार से परेशान मज़दूर धंधा नदार्द,पगार की…

  • अन्नदाता की पुकार

    अन्नदाता की पुकार ******** हम अन्नदाता है साहब चलते हैं सदा सत्य की राह पर  करते है कड़ी  मेहनत चाहे कड़ी धूप य हो बारिश घनघोर कोहरा या हो कड़ाके की सर्दी दिन हो या काली रात खेतों में लगाता हूं रात भर पानी तब कहीं जाकर उगाता हूं अन्न सोता नहीं चैन की नींद…

  • भानुप्रिया देवी की कविताएँ

    भगवान बुद्ध में भगवान बुद्ध में दया,करुणा कूट-कूट कर भरा हुआ था। सबके लिए उमड़ती चिंता मन में, सभी के कष्ट को अपना कष्ट। इसलिए तो मृत,रोगी,वृद्ध देख मन हुए दर्वित,दु:खी,उदासी । मनुष्य को इतना दुर्दशा है, पता नहीं कब किया होगा , क्यों ना हम जन्म के मूल मातृत्व का चक्कर बंधन से ही…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *