Diwali ke upar poem

दिवाली | Diwali ke upar poem

दिवाली

( Diwali )

 

तेरी भी दिवाली है, मेरी भी दिवाली है,
जब दीप जले मन का, तब सबकी दिवाली है।

 

सरहद पे दिवाली है, पर्वत पे दिवाली है,
जिस-जिस ने लुटाया लहू उन सबकी दिवाली है।

 

खेतों में दिवाली है, खलिहान में दिवाली है,
गुजरे जिस राह कृषक, उस राह दिवाली है।

 

छज्जे पे दिवाली है, आंगन में दिवाली है,
हर गांव- गली देखो, घर -घर में दिवाली है।

 

ये तम न गया मन से, ये ढीठ खड़ा द्वारे,
जब मन होये रोशन, समझो दिवाली है।

 

इस ज्योति के रथ चढ़ के, इस तम को भगाना है,
जब आंसू लगें हँसने, समझो दिवाली है।

 

भूखे – नग्गे की पीर जिस दिन मुस्कायेगी,
जब स्नेह के घन बरसें, मानों दिवाली है।

 

जो लिपट के आए थे, इस साल तिरंगे में,
उन अमर शहीदों की भी ये दिवाली है।

 

कुछ बिछा रहे कांटे, इस अमन की बगिया में,
फिर उनको दफ़न करने आई दिवाली है।

 

त्रेता की दिवाली है, अयोध्या की दिवाली है,
कोई मुझे बताये जगह, जहां नहीं दिवाली है?

 

रामकेश एम यादव (कवि, साहित्यकार)
( मुंबई )
यह भी पढ़ें:-

कैसे भरेंगे जख्म | Pollution poem in Hindi

Similar Posts

  • नादान | Nadan

    नादान ( Nadan )    धूप से गुजरकर ही पहुंचा हूं यहांतक हमने देखी ही अपनी परछाई इसीलिए रहता हूं हरदम औकात मे अपनी और,कुछ लोग इसी से मुझे नादान भी कहते हैं ,…. अक्सर चेहरे पर बदलते रंग और हर रंग पर बदलते चेहरे से वाकिफ रहा हूं मैं देखे हैं उनके हस्र भी…

  • संघर्ष पथ पर | Kavita Sangharsh Path par

    संघर्ष पथ पर, मानव सदा अकेला   स्वार्थी रिश्ते नाते परिवार समाज, सफलता संग अपनत्व भाव । विपरित कटु वचन प्रहार, शत्रुवत आचरण बर्ताव । आलोचना तीर अवरोध पर्याय, कदम कदम कंटक मेला । संघर्ष पथ पर,मानव सदा अकेला ।। लक्ष्य राह दिग्भ्रमित युक्ति, प्रेरणा अनुग्रह विलोपन । दमन आशा उमंग उल्लास, नैराश्य बीज घट…

  • मकर संक्रांति पर्व | Makar Sankranti Parv

    मकर संक्रांति पर्व ( Makar sankranti parv ) उड़ी उड़ी रे पतंग देखो उड़ी रे पतंग, मन हुआ है मतंग देख कर ये पतंग। कभी इधर चली तो कभी उधर मुड़ी, आसमान में चहुं ओर ये पतंग उड़ी। नीले पीले हरे गुलाबी सब रंगों में रंगे, जैसे आसमान में इंद्रधनुष आज हैं टंगे। पतंग उड़ाकर…

  • बेटे का फर्ज | Poem bete ka farz

    बेटे का फर्ज ( Bete ka farz )   मां-बाप तीर्थ समान श्रद्धा से सेवा पूरी कीजिए पाल पोसकर योग्य बनाया दुख ना कभी दीजिए   बुढ़ापे की लाठी बन बेटे का फर्ज निभा लेना आशीषों से झोली भर पुण्य जरा कमा लेना   श्रवणकुमार सुकुमार पुत्र लेकर अंधे मां-बाप चारों धाम तीर्थ कराया सह…

  • राजस्थान का बदला भूगोल | Rajasthan ka Badla Bhugol

    राजस्थान का बदला भूगोल ( Rajasthan ka badla bhugol )    लगातार हो रही है प्रगति अब अपनें राजस्थान मेंं, बदल-गया भूगोल राज्य का कमी नहीं प्रयास में। नम्बर वन पर लानें का है मरु-प्रदेश को जहान में, याद रखा जाएगा ये दिन और साल इतिहास में।‌।   पहली बार इतना बड़ा ये फ़ैसला लिया…

  • होली आई खुशियां लाई | Holi Aayi Khushiyan Layi

    होली आई खुशियां लाई ( Holi Aayi Khushiyan Layi )   खुशियों की सौगातें लाया फिर होली-त्योंहार, रंग लगाओ प्रेम-प्यार से करों गुलाल बौछार। करों गुलाल बौछार जिसका था हमें इन्तज़ार, दूर करों गिले शिकवे एवं दिलों की तकरार।। खो ना देना संबंधों को तुम बनकर अमलदार, लाज, शर्म रखना मेरे भाई उत्तम ये व्यवहार।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *