Kavita jee lo kuch pal khud ke liye

जी लो कुछ पल खुद के लिए | Kavita jee lo kuch pal khud ke liye

जी लो कुछ पल खुद के लिए

( Jee lo kuch pal khud ke liye )

 

जीवन का आनंद लूट लो, मिले चाहे कुछ पल के लिए।
खुशियों से झोली भरो, जी लो कुछ पल खुद के लिए।

प्रेम का सागर बन जाओ, भाव सिंधु भरकर हिलोरे।
बुलंदियों का आसमां छू लो, मुश्किलों के काटो डोरे।

मुस्कानों के मोती बरसे, हर्षित हृदय रस पान पीए।
कर्मो से जीवन महके, जी लो कुछ पल खुद के लिए।

हंसते गाते चलो राहों में, हंसो और हंसाओ सबको।
हौसलों की उड़ानें भर, मौज मनाएं मौसम मस्त हो।

जिंदगी के हर मोड़ पे, लो जलाओ आशाओं के दीए।
रोशन हो कोना कोना, जी लो कुछ पल खुद के लिए।

कभी-कभी थोड़ा सुस्ता लो, हसी वादियो से मुस्का लो।
खिले चमन की मस्त बहारें, पर्वत नदियां से बतला लो।

बनो आईना जीवन पथ पे, खुशहाली के पैगाम लिए।
प्रेम का बहता झरना हो, जी लो कुछ पल खुद के लिए।

 

रचनाकार : रमाकांत सोनी सुदर्शन

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

https://thesahitya.com/kavi-ki-sahityik-safar-par-kavita/

Similar Posts

  • आज भी हूँ | Kavita aaj bhi hoon

    आज भी हूँ ( Aaj bhi hoon )   मैं मर चुका हूं ये कौन कह रहा है, मैं कल भी कालजयी था आज भी हूं l मेरा जीवन हर कल में स्थिर रहा है , मैं कल भी था असुराधिपति आज भी हूँll   रावण है जब तक इस जग में , राम तेरा…

  • गुमान | Kavita Gumnam

    गुमान ( Gumnam ) पहुँच जाओगे एवरेस्ट की उचाई तक नाप लोगे पाताल की गहराई भी पर, गिरने या डूबने पर बचाने वाले लोग भी हों ख्याल इस बात का भी रखना होगा हर मौसम अनुकूल नहीं होता हर कोई प्रतिकूल नही होता बनाकर चलते हैं जो उन्हे कुछ भी मुश्किल नहीं होता लहरों की…

  • पाखी की राखी | Pakhi ki Rakhi

    पाखी की राखी ( Pakhi ki Rakhi )   भाई-बहिन का रिश्ता ये प्यारा प्यारा इस प्यारे रिश्ते का प्यारा बंधन राखी खुशियों की अमिट सौगातें उमड़ रही देखो! कितनी खुश है आज ये पाखी चार दिन से देख रही, सजीले बाजार चमकीली राखियाँ, चमकते घर-बार चाँदी के वर्क से, सजी हुई मिठाइयाँ पकवानों की…

  • नवरात्र

    नवरात्र (नवरात्र पर विशेष )     भूलो मत अपना नाता । माता-पिता जिसे भुला दे बालक जग में चैन कहां पाता।।   ममतामयी तुम करूणामयी तुम प्रेम तुम्हारा विख्याता। कपूत को भी गले लगाती शरण तुम्हारी जो आता ।।   रक्तबीज हो या महिषासुर सामने तेरे जो जाता। महाकाली के तेज के आगे कोई…

  • मेरे पिता जी | Mere Pitaji

    मेरे पिता जी ( Mere pitaji )  मेरे पापा पं. श्री शिवदयाल शुक्ला जी की तृतीय पुण्यतिथि पर उन्हीं की याद में…..   छोड़ के इस जगत् को आप,जाने किस देश में बस गए। सच तो यह है पापा आप,मेरी अंतस यादों में बस गए। जब भी डांट लगाती माॅ॑,पापा बीच में आते थे। कहकर…

  • Prem ki Holi | कविता प्रेम की होली

    प्रेम की होली ( Prem Ki Holi )   खेलेंगे हम प्रेम की होली। अरमानों की भरेगी झोली। खुशियों की बारात सजेगी, बिगड़ी सारी बात बनेगी। नोंक-झोंक कुछ हल्की-फुल्की, होगी हॅंसी-ठिठोली। खेलेंगे हम प्रेम की होली।   महुए की मदमाती गंध, फूलों की खुशबू के संग। आया है दुल्हा ऋतुराज, चढ़कर फाग की डोली। खेलेंगे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *