Diwali Poem 2021

दिलों की दिवाली | Diwali Poem 2021

दिलों की दिवाली

( Dilon ki diwali )

 

खुशियों के दीप जलाओ घर-घर मौज मनाओ
दिलों  की  दिवाली  आई प्यार भरे गीत गाओ

 

आओ जी आओ आओ सारे घर वाले आओ
रंगों  से  रोशन करके दीपों से घर सजाओ

 

आस्था  विश्वास नेह से चंदन थाल सजा लेना
धूप दीप पावन आरती सारे मिलकर गा लेना

 

सद्भावों की गंगा में प्यार के मोती लुटाना जी
चेहरों पर रौनक आए जगमग दीप जलाना जी

 

जगमग दीपों से रोशन दिलों में उमंगे छाई हो
खुशहाली से भरी दिवाली धरा खूब मुस्काई हो

 

भाईचारा सदाचार से खुशियों भरा माहौल हो
हिलमिल सबसे गले मिले मधुर सुहाने बोल हो

 

    ?

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

https://thesahitya.com/pita-par-kavita/

Similar Posts

  • तुम तुम हि हो | Kavita Tum Tum Hi Ho

    तुम तुम हि हो ( Tum Tum Hi Ho )   कौन कहाँ है, कितनी दूर है पहुुंचेगा कब यह आपका नही उसका विषय है आप कहाँ हो कितनी दूर हो और पहुँचना कैसे है यह तुम्हे स्वयं सोचना है, क्योंकि मंजिल तुम्हारी है जीतना या पराजित होना तुम्हे है और की देखा देखी मे…

  • इंसाफ कहाँ से पाऊं | Insaaf Kahan se Paoon

    इंसाफ कहाँ से पाऊं ( Insaaf kahan se paoon )   हे ईश्वर तू ही बता अब मैं कहाँ पे जाऊं, न्याय हो गया इतना महंगा इंसाफ कहाँ से पाऊं। एक जो रामचंद्र थे जो पिता के वचन निभाते थे, गए थे वनवास १४ वर्ष तक पुत्र धर्म निभाते थे। ऐसा वचन निभाने को मैं…

  • कैसे भरेंगे जख्म | Pollution poem in Hindi

    कैसे भरेंगे जख्म? ( Kaise bharenge zakhm )   ये घाटी, ये वादी, सब महकते फूलों से, काश, ये आसमान भी महकता फूलों से। फूलों से लदे मौसम ये मटमैले दिख रहे, समझ लेते प्रकृति का असंतुलन,फूलों से।   कंक्रीट के जंगल में अमराइयाँ न ढूंढों, लकड़हारे भी जाकर सीख लेते फूलों से। कटे जंगल,…

  • चाहत | Chaahat

    चाहत ( Chaahat )    चाहत के मौन गलियारों में, नेह का मृदुल स्पंदन उर तरंग नवल आभा, प्रसून सदृश मुस्कान । परम स्पर्शन दिव्यता, यथार्थ अनूप पहचान । मोहक स्वर अभिव्यंजना, परिवेश सुरभि सम चंदन । चाहत के मौन गलियारों में, नेह का मृदुल स्पंदन ।। अनुभूति सह अभिव्यक्ति , मिलन अहम अभिलाषा ।…

  • ईद मुबारक़ | Kavita Eid Mubarak

    ईद मुबारक़ ( Eid Mubarak )   ईदुल फ़ितर मुबारकबाद अल्लाह रखे आबाद ईदुल फ़ितर मुबारकबाद अल्लाह रखे शादाब माहे पाक रमज़ान में रोज़े रखे अ़क़ीदत से बड़े स़िदक़ से रखे वक़्त पर स़िह़री इफ़्तार का ख़्याल ईमान नही होने दिया ज़रा पायमाल आई ईद ख़ुशियां लाई ईद मुबारक़ दीन की दावत लाई ईद मुबारक़…

  • लोक आस्था का महापर्व छठ | Chhath puja poem in Hindi

    लोक आस्था का महापर्व छठ ( Lok Aastha ka Mahaparv Chhath )   लोक आस्था का महापर्व है, अद्भुत है फलदाई। तन मन की सब विपदा हरती, देवी छठी माई। चार दिनों तक चलता रहता, छठ का अनुष्ठान, संयम और नियमपूर्वक सब, होते विधि-विधान। भक्तिमय माहौल में पूजन- अर्चन है सुखदाई। लोक आस्था का महापर्व…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *