Pita par kavita

पिता | Pita par kavita

पिता

( Pita : Kavita )

 

रोज सवेरे निकल पड़ता
पिता परिवार की खातिर
कठिन परिश्रम पसीना बहाता
घर संसार की खातिर

 

बच्चों की शिक्षा ऊपर से
मोटी फीस का चक्कर
बारिश के मौसम में होती
टूटे छप्पर की फिकर

 

जीवन भर पूरी करता रहता
सारी फरमाइशें घर की
लगता है ऐसा मुश्किलें
पिता की होती नहीं हल्की

 

खुद के खाने की सुध नहीं
हर सुविधा जुटाता है
औलाद एक बार कहे
फिर वही चीज घर लाता है

 

बुढ़ापे की दहलीज पर
पिता जोर का झटका खाता है
जिस औलाद को पाला पोसा
फिर वो ही आंख दिखाता है

 

तीखी वाणी के तीर चलाते
सभ्यता संस्कार भुलाते
बुढ़ापे की लाठी होना था
पुत्र पिता की कमर तोड़ जाते

 

कोई शर्म रही ना बाकी
सच से मुंह को मोड रहे हैं
मात-पिता सेवा को तरसे
वृद्धाश्रम तक छोड़ रहे हैं

 

पिता को भगवान का दर्जा दे
करुणानिधि सो जाता है
जीवन की प्रचंड धूप सह
पिता योगी हो जाता है

    ?

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

प्यार के मीठे बोल | Bhaichara kavita

Similar Posts

  • रामदुलारे | Ram Dulare

    रामदुलारे ( Ramdulare )    घट घट में श्री राम बिराजे रोम रोम श्रीराम है। राम सेवा में आतुर रहते रामभक्त हनुमान है। रामदुलारे अंजनी लाला पवन पुत्र हनुमान है। सीना चीर दिखा सकते राम-राम में ध्यान है। आराध्य श्रीराम प्रभु है जग के पालनहार है। ध्यान लगा लो श्रीराम का सृष्टि के करतार है।…

  • इतिहास | Itihaas par Kavita

    इतिहास ( Itihaas )    तकलीफ तो होती ही है, इतिहास पढ करके मुझे। सब सच पे झूठ को लाद कर, बकवास पढ करके मुझे। तकलीफ तो होती ही है…. यह राम कृष्ण की है धरा, जो चिर सनातन सत्य है, फिर क्यो बनाया सेकुलर, यह बात टिसती है मुझे। तकलीफ तो होती ही है…….

  • कजली तीज | Kavita Kajli Teej

    कजली तीज ( Kajli Teej ) देखो आया कजली (सत्तू) तीज का त्यौहार सखियां सब हो जाओ तैयार मेहंदी हाथों में रचाई करके सोलह श्रृंगार आई हरी- हरी चूड़ियां खनखन करती पायल भी छम छम है बजती बिंदिया की चमक अपार स्वस्थ रहे पिया खुशियों से भरा हो संसार सुहागिनें मंदिर में दर्शन को जाती…

  • .हैसियत | Haisiyat

    .हैसियत ( Haisiyat )    शौक नही महफिलों को सजाने का मुझे घर की दीवारें भी खड़ी रहें यही बहुत है मेरे लिए देखी होगी तुमने ऊंचाई से जमीन हमने तो जमीन से ऊंचाई को देखा है… चम्मच से हम नही खाते अंगुलियों मे ही हैं पंच तत्व की शक्तियां हांथ ही उठा सकते हैं…

  • धन्वंतरि जयंती | Dhanvantari jayanti kavita

    धन्वंतरि जयंती ( Dhanvantari jayanti )   आरोग्य ओज मेघा शक्ति का  आयुर्वेद रखवाला है धनवंतरी की देन है स्वदेशी जड़ी-बूटी खजाना है कब्ज गैस बदहजमी का  रामबाण इलाज करें तेज बल पौरूष चाहो तो च्यवन ऋषि को याद करें संत सूरों से भरी वसुंधरा औषध सब उपचार करें आयुर्वेद उत्तम चिकित्सा चरक संहिता ध्यान…

  • नींद के शत्रु खटमल | Khatmal

    नींद के शत्रु खटमल ( Neend ke shatru khatmal )    मन पसन्द जगह है जिनकी रजाई गद्दे और बिस्तर, रात्रि को हमला करते है और ख़ून पीते वो जमकर। मानसिक बीमारी का डर रहता जिससे हमें अक्सर, कहते है खटमल‌ उनको जो हमला करते छुपकर।। शत्रु होते ये नींद के जो रात्रि में निकलते…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *