Kavita Eid Mubarak

ईद मुबारक़ | Kavita Eid Mubarak

ईद मुबारक़

( Eid Mubarak )

 

ईदुल फ़ितर मुबारकबाद अल्लाह रखे आबाद
ईदुल फ़ितर मुबारकबाद अल्लाह रखे शादाब

माहे पाक रमज़ान में रोज़े रखे
अ़क़ीदत से बड़े स़िदक़ से रखे

वक़्त पर स़िह़री इफ़्तार का ख़्याल
ईमान नही होने दिया ज़रा पायमाल

आई ईद ख़ुशियां लाई ईद मुबारक़
दीन की दावत लाई ईद मुबारक़

सेवियां खीर मीठी ख़ोराक ख़ूब नस़ीब
नया नायाब लिबास इत्र ख़ूब नस़ीब

ख़ेरात तक़्सीम करें ग़रीबों बंदों को
शुक्र अदा करें बांट बंदों को

ईदगाह में ह़ाज़िर वुज़ू बाद नमाज़
दुआ करें अमन की बाद नमाज़

‘कागा’ क़लब से कीन करें ग़ायब
स़वाब देगा ख़ुदा गुनाह करेगा ग़ायब

कवि साहित्यकार: तरूण राय कागा

पूर्व विधायक

यह भी पढ़ें :-

मृदुल वाणी | Mridul Vani

Similar Posts

  • सविता जी की कविताएँ | Savita Hindi Poetry

    पुरानी तस्वीर कुछ तस्वीरें पुरानी सी है। बीते दिनों की आखिरी निशानी सी है। पुराने होकर भी कुछ किस्से पुराने नहीं लगते। अंजान होकर भी कुछ लोग अनजाने नहीं लगते। यूं तो अक्सर हम आगे बढ़ जाते हैं वक्त के साथ । फिर भी कुछ लम्हे वहीं ठहर जाते हैं अपनों के पास। कभी-कभी लगता…

  • माँ | Kavita Maa | Mother’s Day 2022 Poem

    माँ ( Maa )   जन्मदात्री धातृ अम्बा अम्बिका शुभनाम हैं। माँ से बढ़कर जगत में न तीर्थ है न धाम हैं।। नौ महीने उदर में रख दिवस निशि संयमित रही, प्राणघातक असह्य पीड़ा प्रसव तू जननी सही। कड़कड़ाती ठंड में गीला बिस्तर मैने किया, ठिठुरती ही रही मैया सूखे में मुझको किया।। तेरी गोदी…

  • मैं ज़ीरो भी हीरों भी | Kavita Main Zero Bhi Hero Bhi

    मैं ज़ीरो भी हीरों भी ( Main zero bhi hero bhi )   मुझको पता है कि मैं एक हूं ज़ीरो लेकिन अंको में एक मैं ही हूॅं हीरों। महत्त्वपूर्ण भूमिका गणित में मेरी मान पद्धति का अपरिहार्य प्रतिक। अंको में मेरी केवल शुन्य पहचान मेरे बिना बढ़ें नही अंको का ज्ञान। ज़रूरत पड़े तब…

  • ये मछलियां

    ये मछलियां ! मछलियां अक्सर ज़िन्दा रह जाती हैंअपने गिल्स फड़फड़ाते,छिपा जाती है लिंब। स्त्री भी ज़िंदा रह जाती हैपलकें फड़फड़ाती अपने श्वसन तंत्र में।धरती को ही तो देख पाती है,अपने ही किसी चाँद में तैरते हुएऔरछिपा लेती है अपना स्त्री लिंग। अपने माथे की बिंदी को मानती है,मछलियों का चूमना।ये भी एक शगुन हैक्योंकि…

  • ये दिवाली है निराली

    ये दिवाली है निराली जगमग-जगमग करती आई प्यारी ये दिवाली,कोना कोना साफ़ करों बजाओ सब ये ताली।कार्तिक माह की अमावस है इसदिन निराली,जेब हमारी ख़ाली है पर पकवान भरी थाली।। साफ़ करों घर का ऑंगन एवं बाहर की नाली,दोस्तों के संग ख़ूब खेलो राम-श्याम मिताली।बयां नही किया जाता अलोकित यह दिवाली,मालपुआ शक्करपारा संग दाल बनें…

  • शक की बीमारी | Poem shak ki bimari

    शक की बीमारी ( Shak ki bimari )    कोई व्यक्ति ना पालना ये शक वाली बीमारी, छीन लेती है सुकून घर परिवार का ये हमारी। इसी शक से हो जाती अक्सर रिश्तों में दरारें, शक पर सुविचार एवं लिख रहा हूं में शायरी।।   आज-कल हर आदमी है इसी शक के घेरे में, पहले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *