दो पहलू वाला

दो पहलू वाला | Kavita Do Pahlu Wala

दो पहलू वाला

( Do Pahlu Wala )

मैं हूं उजाला काला दो पहलू वाला
बिन आनन कानन वाला l

मैं सीधा सदा भोला भाला l
अजब गजब मेरा ठाठ निराला l

हूं भरी गगरिया गुण अवगुण की
मतवाला छैला रंग रंगीला l

मेरी अदाओं पर सब घायल
मेरे गुणों के सब कायल l

जिसका ना हो कोई संगी
ना रहने दूं मैं एकांगी l

चहल-पहल भरी दुनियामें
मैं अजब गजब ढाऊं l

करु असंभव को संभव
कठिन कराज पल में निपटाऊं l

बहुत एहसान किया दुनिया पर
उनकी गाथा मैं ना कह पाऊं l

मैं हूं स्वामी का सच्चा दास
मेरे रहते संकट न आए पास l

उजला पहलू छलकता जाम
महिमा कहते, सुनते वाणी को लगा विराम l

यहां की बातें यहां छोड़ो
आगे का सुनो हाले बयान l

बहुत ही कड़वा तीखा काला पहलू
मीत सुन धर कर ध्यान l

काले पहलू में सब चौपट लगता है
तम में लिपटा भविष्य दिखाता है l

युवा, बाल, वृद्ध, सबको लगी मेरी बीमारी
इसके मस्त नशे में डूबी दुनिया सारी l

भूला खेलकूद बच्चों का बचपन खाया l
कर्महीन संस्कारहीन उद्दंड बनाया l

नशा घोला युवा जीवन में
जीवन हुआ अपंग
चलते-फिरते शौच में यह बीमारी रहे संग l

अपने मकड़ जाल में सबको फसाया
भूला खाना पीना ऐसा भरमाया l

घर के हर सदस्य को चढ़ी रहे मेरी तरंग
मिल करें हास~ परिहास हुए भूले बिसरे प्रसंग l

ऐसा नाच नचाया सब हो गए बेरंग
देख दुर्गति ऐसी कवि जरा हटके। भी हो गया दंग l

गुणों भरी छलकाती गागर हूं
अवगुणों से भरा सागर हूं l

मैं मोबाइल मैं मोबाइल
अंगुलियों पर दुनिया नचाई

Rajendra Rungta

राजेंद्र कुमार रुंगटा
बिलासपुर (छत्तीसगढ़)

यह भी पढ़ें:-

वो गांव बहुत याद आता है

Similar Posts

  • आस्था में ही विश्वास है | Aastha Mein Vishwas

    कंचन काया राम की , नयन कमल समान दर्शन करती दुनियां,करती प्रभु को प्रणाम ।। मूर्तिकार ने जब यह मूर्ति बनाई तब उसका स्वरूप उसे इस प्रकार का बिल्कुल नहीं लगा जैसे उसमें कोई ऊर्जा समाहित हो परंतु प्राण प्रतिष्ठा के बाद राम का स्वरूप और निखार एकदम से अलग हो गया हमारे वेद मन्त्रों…

  • संभव हो तो | Kavita Sambhav ho to

    संभव हो तो ( Sambhav ho to )   संम्भव हो तो कुछ बातों पे, मेरे मन की करना। सूर्ख रंग के परिधान पर तुम,कमरबन्द पहना।   लट घुघरालें एक छोड़ कर, जूडें को कस लेना, लाल महावर भरी पैजनी,थम थम करके चलना।   काजल की रेखा कुछ ऐसी, जैसी लगे कटारी। बिदिया चमकें ऐसे…

  • नवरात्रि पर्व ( अश्विन ) पंचम दिवस

    नवरात्रि पर्व ( अश्विन ) पंचम दिवस भुवाल माता के गीत सब गाओनवरात्रि पर्व आया है – 2भुवाल माता का सब ध्यान लगाओनवरात्रि पर्व आया है – 2भुवाल माता का स्मरण हमे पावन बना देगी ।कर्म का मैल भव भव का , हमारे मिटा देगी ।ज्ञान गंगा से सब नहाओनवरात्रि पर्व आया है – 2आत्मा…

  • माँ की याद में | Maa ki Yaad me

    माँ की याद में ( Maa ki yaad me )  किसी को धरती मिली और,किसी को आकाश। मैं तो सबसे छोटा था तो, मुझे मिल गयी माँ। स्याह में भी टिमटिमाती, पूछती हर ख्वाब। शून्य में भी लग रहा था, पूरा था संसार। चमकता उज्जवल सा माथा, और चेहरा लाल। आंखों मे जितना ही ढूंढो,…

  • भारत के लाल | Bharat ke lal

    भारत के लाल ( Bharat ke lal )   मत लूटो कोई देश की दौलत, बल्कि नेता सुभाष बनों। राजगुरु, सुखदेव, भगत सिंह, लाला लाजपत राय बनों। मंगल पाण्डेय, झाँसी की रानी, ऊधम सिंह, आजाद बनों। अशफाकउल्लाह, अवध बिहारी, रोशन, बिस्मिल, राजेंद्र बनों। शौर्य, पराक्रम से भरी हुई हैं, देखो, अनंत कथाएँ। स्वतंत्रता के उस…

  • कर्मगति | Kavita karmagati

    कर्मगति ( Karmagati )   वैतरणी पार करोगे कैसे, मन की छुदा मिटे ना। तरेगा कैसे जनम मरण जब,मन से पाप मिटे ना। इतना ज्ञानी हो होकर के भी,मोहजाल में लिपटा है, मिटेगा कैसे ताप बताओ, जब तन प्यास मिटे ना। वैतरणी पार करोगे कैसे…..   मुख से राम भजा पर मन में,तेज कटारी रखता…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *