चक्र समय का चलता है

चक्र समय का चलता है | Kavita

चक्र समय का चलता है

( Chakra ka samay chalta hai )

 

परिवर्तन नित निरंतर होता
जग का आलम बदलता है
नई सोच नई उमंगे भर
चक्र समय का चलता हैं

 

सुख दुख जीवन के पहलू
आंधी तूफान आते जाते
जो लक्ष्य साध कर चलते
व़ो मंजिलों को पा जाते

 

शनै शनै नर कालचक्र के
हालातों में फिर ढलता है
उत्पति कहीं विनाश लीला
चक्र समय का चलता है

 

वक्त वक्त की बात होती
समय समय का होता फेर
संकट का जब समय आए
मुश्किलें आ कर लेती घेर

 

घोर निराशाओ के तम में
आशा का दीप जलता है
भोर का सूरज राह दिखाएं
चक्र समय का चलता है

 

कठिन परीक्षा रचता काल
अभिमान खंडित करता है
राजा रंक बना फिरता फिर
रंक सिंहासन पद धरता है

 

पल में जीवन पल में प्रलय
पल पल रूप नया ढलता है
नियति का होता खेल सारा
चक्र समय का चलता है

?

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

कोप कुदरत का | Kavita

 

Similar Posts

  • बेटियां – पूर्णिका

    बेटियां – पूर्णिका मां की हर भावना का,पिता के स्नेह का, जग में सदा मान सम्मान रखती है बेटियां । मंदिर ले जातीं,शॉपिंग करातीं, घर का साज, सजाती हैं बेटियां।। बचपन में मां-बाप,उनकी दुनिया होते, बड़े में मां-बाप को,दुनिया घूमातीं हैं बेटियां।। बेटा है राजा भैया,पर दिल के पास सदा अपनापन ,फिकर लिए, रहती है…

  • अटूट बंधन | Atoot Bandhan

    अटूट बंधन ( Atoot bandhan )    यह रिश्तों से बंधा हुआ बंधन है किसी बंधन से बंधा नहीं है यह स्वयं ही अटूट विश्वास की डोर है जो जोड़ती है रिश्तों को भाई बहन का त्यौहार बड़ा ही खास होता है जो लाता है खुशियों का डिब्बा खुशियों संग लाता है मस्ती भरा अंदाज…

  • लालच के दुष‌‌‌ परिणाम | Lalach par Kavita

    लालच के दुष‌‌‌ परिणाम ( Lalach ke dushparinam )   सभी की नस- नस में दौड़ता ख़ून हो रहा पानी, जिंदगी खेलती उसी से जो बेहतर हो खिलाड़ी। लालच बला बुरी है न रचना कभी कोई षड़यंत्र, सोच समझकर काम करे शिक्षा का ये मूलमंत्र।। परिश्रम सभी इतना करो कि किस्मत बोल उठें, ले ले…

  • अनुराग से उजियार

    अनुराग से उजियार जगमग धरती उजियार , स्नेह दीप है आज lहर कण में दीप सजे , हुवा अंधकार बौना l धन की वर्षा विश्व में , करती चंचल लक्ष्मी lसमय और विवेक की , शिक्षा से झोली भरी l माँ से मेवे – मिटाई , पिता से पटाकी lनभ को चंद्रमा तो , घर…

  • बातों की समझ | Baaton ki Samajh

    बातों की समझ ( Baaton ki Samajh )   जरूरी नहीं की किसी की कही हर बात को आप समझ ही लें या आपकी बात को कोई दूसरा समझ ले फिर भी, कही जानेवाली बात को यदि समय पर न कहा जाय तो वही बात आनेवाले दिनों मे या तो आपको रुलायेगी या सामनेवालेे को…

  • नाता | Nata

    नाता ( Nata )    पीना नहीं है, जीना है जिंदगी अनमोल है, खिलौना नहीं है जिंदगी उम्र तो वश में नहीं है आपकी अनुभवों से ही सीना है जिंदगी आए और आकर चले गए तो आने का मकसद ही क्या रहा हम मिले और मिलकर ही रह गए तो इस मुलाकात का वजूद ही…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *