Doctor

डॉक्टर | Doctor

डॉक्टर

( Doctor )

 

जो दिल की धड़कन सुनते दिल की दस्तक भी।
जो रग-रग को पहचानते पढ़ लेते मस्तक भी।

जो हर दर्द और पीड़ा का इलाज करते हैं।
पर कुछ कुछ घाव शायद देर से भरते हैं।

जिनके पास देने को गोली कैप्सूल इंजेक्शन है।
जिनके लफ्जों में ही अटका रहता इन्फेक्शन है।

जिन का वास्ता सदा मरीज से पड़ता रहता है।
जिनके खर्चों का बिल हमेशा चढ़ता रहता है।

जिनके इर्द-गिर्द व्हील चेयर ही घूमती रहती है।
बस जांचें ही मरीज के सही हालात कहती हैं।

जिनका वक्त ऑपरेशन थिएटर में बीत जाता है।
किस्मत वाला होता जो लौटकर बाहर आता है।

जो जीवन की सांसो में ऑक्सीजन भरते हैं।
वरना यहां कितने लाचार सड़कों पे मरते हैं।

जो शुगर बीपी संतुलित रखने की राय देते हैं।
माफ़ करना भाई साहब राय के पैसे लेते हैं।

जो अस्पताल के वार्ड में ही मस्त रहते हैं।
वो झरने पैसों के यहां यूं ही नहीं बहते हैं।

जो लोगों की सदा जीवन रक्षा किया करते हैं ।
दवा देकर जांच का बिल थमा दिया करते हैं।

जिनको धरती का हमेशा भगवान कहा जाता है।
ठाठ बाट ऐशो आराम यहां सीधा चला आता हैं।

 

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

बदलाव की लहर | Badlav ki Lahar

Similar Posts

  • आशिक़ी | Poem on Aashiqui

    आशिक़ी ( Aashiqui )    चढ़ा है सोलहवें बरस का ये पानी, रहना सजग तू दुुनिया दीवानी। उतरकर सितारे करेंगे वो बातें, मोहब्बत के लहजे में गुजरेंगी रातें। नहीं मुझको अपनी इज्जत गंवानी, रहना सजग तू दुुनिया दीवानी, चढ़ा है सोलहवें बरस का ये पानी, रहना सजग तू दुुनिया दीवानी। उभरती है देखो जब भी…

  • मैं कितना बदल गया

    मैं कितना बदल गया नस्लें बर्बाद हो गई हमारी आज के इस व्यवहार में,हर कोई आज बिक गया रिश्वत के इस पुरस्कार में।अपनी पर ध्यान नहीं देते पर पराई पर हम देते रहे,अब वो कहां शिष्टाचार बचा है अपनों के संस्कार में।। हम तो रिश्वत से अपना ख्वाब पूरा करना चाहते हैं,आजकल हम एक दूसरे…

  • मेरा प्यार | Kavita Mera Pyar

    मेरा प्यार  ( Mera Pyar ) दिल है सुंदर मन है सुंदर। और तुम भी हो सुंदर। दिलकी बातें कह नहीं पाती। पर मन के भाव दिखती हो।। करते हो यदि प्यार तुम तो आँखो से कह दो। प्यार तुम्हारा छुप न रहा। अब तो तुम कुछ कह दो।। मन तेरा अब भटक रहा है।…

  • अंतर लहरें उठ रही हैं, नेह के स्पंदन में

    अंतर लहरें उठ रही हैं, नेह के स्पंदन में   मन गंगा सा निर्मल पावन, निहार रहा धरा गगन । देख सौम्य काल धारा, निज ही निज मलंग मगन । कर सोलह श्रृंगार कामनाएं, दृढ़ संकल्पित लक्ष्य वंदन में । अंतर लहरें उठ रही हैं, नेह के स्पंदन में ।। नवल धवल कायिक आभा, स्नेहिल…

  • याद आने लगे | Yaad Aane Lage

    याद आने लगे ( Yaad aane lage )    वो गुजरे जमाने सताने लगे। घड़ी हर घड़ी याद आने लगे। देख उनको लब मुस्कुराने लगे। दिल के तार संगीत सजाने लगे। मेहमान घर पे जब यूं आने लगे। दीप खुशियों के हम जलाने लगे। गीत मंचों पे जब से गाने लगे। तराने सुहाने हमको आने…

  • करवा चौथ | Karwa Chauth kavita

    करवा चौथ ( Karwa Chauth ) ( 3 )  मेरे जीवन की चांदनी, तुझको लगता हूं चंद्र प्रिये। रोम रोम में स्नेह रश्मियां, भीगी सुधारस रंध्र प्रिये। दिल से दिल के तार जुड़े, सुरों का संगम भावन हो। मैं मनमौजी बादल हूं, तुम मधुर बरसता सावन हो। सौम्य सुधा सुधाकर पाओ, करती हो उपवास प्रिये।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *