श्याम रंग में

श्याम रंग में | Hindi Poetry

श्याम रंग में

( Shyaam rang me )

 

मोरी रंग दे ओ रंगरेज चुनरिया श्याम रंग में।
मेरी वाणी को अविराम सुनो मोहन के रंग में।
जिसके रंग में राधा रंग गई,
लोक लाज को भी जो तंज गई।
ऐसा ही रंग डाल चुनरिया श्याम रंग में…

 

मोरी रंग दे ओ रंगरेज चुनरिया श्याम रंग में।
मेरी वाणी को अविराम सुनो मोहन के रंग में।
जिसके रंग मे मीरा रंग गई,
मोह त्याग के जोगन बन गई।
ऐसा ही रंग डाल चुनरिया श्याम रंग में…

 

मोरी रंग दे ओ रंगरेज चुनरिया श्याम रंग में।
मेरी वाणी को अविराम सुनो मोहन के रंग में।
सूरदास जिस रंग में रंग गए,
योगेश्वर को बालक समझे।
ऐसा ही रंग डाल चुनरिया श्याम रंग में…..

 

मोरी रंग दे ओ रंगरेज चुनरिया श्याम रंग में।
मेरी वाणी को अविराम सुनो मोहन के रंग में।
हुंकार हृदय श्याम रज राखे,
पिताम्बर मन हरि हरि जापे।
भगवा रंग रग डाल चुनरिया श्याम रंग में…

 

✍?

कवि :  शेर सिंह हुंकार

देवरिया ( उत्तर प्रदेश )

यह भी पढ़ें : –

श्याम रंग नीला है या काला | Kavita

Similar Posts

  • डोर | hindi poem on life

    डोर ( Dor ) रंग बिरंगी पतंग सरीखी, उड़ना चाहूं मैं आकाश। डोर प्रिये तुम थामे रखना, जग पर नहीं है अब विश्वास।।   समय कठिन चहुं ओर अंधेरा, घात लगाए बैठा बाज़। दिनकर दिया दिखाये फिर भी, खुलता नहीं निशा का राज।।   रंगे सियार सरीखे ओढ़े, चम चम चमके मैली चादर। पा जायें…

  • स्नेह की डोर | Sneh ki Dor

    स्नेह की डोर ( Sneh ki Dor )    मूहूर्तवाद के चक्कर में होते त्योहार फीके फीके, डर से बहना ने नहीं बांधा भाईयो के कलाई में राखी, डर का साम्राज्य खड़ा कर समाज को भयभीत करते हैं धर्म एक धंधा है, जिसमें पढ़ा लिखा भी अंधा है जनता समझने लगीं हैं मूहूर्तवाद के कारोबार…

  • आवारा धूप | Awara Dhoop

    आवारा धूप ( Awara dhoop )   धूप तो धूप ही होती है इस कोहरे ठंड से ठिठुरते शहर में धूप का इंतजार रहता है सबको कहीं से थोड़ी सी धूप मिले, सूरज सो गया है कंबल में लिपटकर, धूप को सुला लेता है, आगोश में अपनी , धूप सो जाती है, सूरज की बाँहो…

  • कहां तक | Kahan Tak

    कहां तक ( Kahan Tak )   सिमटते गए भाव मन के घुलती रहीं मिठास में कड़वाहटें बढ़ तो गए किताबी पन्नों में आगे पनपत्ति रही मन की सुगबुगाहटें जगमगाती रहीं चौखटे, मगर आंगन घर के सिसकते रहे बढ़ते गए घर ,घर के भीतर ही खामोश बच्चे भी सुबगते रहे खत्म हुए दालान, चौबारे सभी…

  • सोनू-सूद | Sonu Sood par kavita

    “️️सोनू-सूद” ( Sonu Sood )    जन-जन से उसका रिस्ता है, इंसान नहीं वो”फरिस्ता”है || 1. एक द्रश्य देख दिल दहल उठा, उन बेसहाय् परिवारों का | जो निकल पड़े भूँखे प्यासे सब, पैदल ही उन लाचारों का | दिल कांप उठा आँखे बरसीं, फिर टीम बनाई यारों की | बन मसीहा आया सोनू सूद,…

  • अभिव्यक्ति पथ | Abhivyakti Path

    अभिव्यक्ति पथ ( Abhivyakti path )    अभिव्यक्ति पथ मनोज्ञ, प्रियम्वदा शब्द श्रृंगार से हिय चिंतन नैतिक सहज भाव सकारात्मकता ओतप्रोत । यथार्थ अवबोधन संबोधन , पटाक्षेप झूठ पाखंड श्रोत । कारण प्रभाव परिणाम अहम, संप्रेषण उपमा अमिय सार से । अभिव्यक्ति पथ मनोज्ञ, प्रियम्वदा शब्द श्रृंगार से ।। वय लिंग समूह शिक्षा ज्ञान, परम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *