डॉ. आलोक रंजन कुमार

डॉ. आलोक रंजन कुमार की कविताएँ | Dr. Alok Ranjan Kumar Poetry

पिता : भविष्य का तक़दीर है

    माता यदि ऑक्सीजन है,
    तो पिता हाइड्रोजन है।
    दोनों के मिलन से ही,
    शरीर में भरता जल है।

    माता यदि आज है तो ,
    पिता आज और कल है।
    पिता अनन्त आकाश है
    पिता भरा पूरा बादल है ।

    पिता अतीत व वर्तमान भी है
    भविष्य भी है,उसका फल है।
    पिता सर का साया भी है ,
    बाहर के लिए छाया भी है।

    पिता अस्थि, मज्जा, रक्त
    व पूरा का पूरा शरीर है।
    पिता अतीत से लेकर
    भविष्य का तकदीर है।

    पिता ताउम्र खेलाता खेल है,
    कभी खेलाता फुटबॉल है ।
    कभी शतरंज खेल खेलाए ,
    पर बच्चों को दिलाता गोल है।

    पिता के साये तले

      हर बचपन पिता के साये तले।
      हर युवापन पिता के साये तले।

      हर आंधियां पिता के साये तले।
      घूमें वादियां पिता के साये तले।

      शिक्षा दीक्षा पिता के साये तले।
      विवाह भी पिता के साये तले।

      भविष्य भी पिता के साये तले।
      पूरा परिवार पिता के साये तले।

      जैसा डगर पिता दिखाते चले।
      हम अपना क़दम बढ़ाते चले।

      पर्यावरण दिवस मनाने चला हूँ

      पर्यावरण दिवस मनाने चला हूँ।
      खुद ही प्रदुषण फैलाने चला हूं।
      शिक्षित होकर ज्ञान बाँटने चला हूं,
      कविता की पंक्तियां बाँचने चला हूं।
      पर्यावरण दिवस मनाने चला हूँ।

      औरों को पेड़ लगाने का ज्ञान देकर
      खुद ही पेड़ काटने चला हूं।
      पर्यावरण दिवस में कई जगह
      जा जा कर फोटो खिंचाने चला हूँ।
      पर्यावरण दिवस मनाने चला हूं।

      पर्यावरण बचाओ का नारा लगाकर
      जन-जन को जगाने चला हूँ।
      अपने मकाँ सजाने संवारने को,
      पेड़ों पर कुल्हाड़ी चलाने चला हूं।
      पर्यावरण दिवस मनाने चला हूँ।

      दूसरों को सीख देता हूं बचाने को
      खुद अनावश्यक जल बहाने चला हूं।
      ओजोन- सुरक्षा का सबक देता हूँ सबको
      खुद बेपरवाह हो इत्र लगाने चला हूँ।
      पर्यावरण दिवस मनाने चाला हूँ।

      सभी जीवों की सुरक्षा हमारा कर्तव्य है,
      पर खुद ही शिकार करने चला हूं।
      धूएं से पर्यावरण प्रदूषित होता है।
      पर खुद मोटर कार चलाने चला हूं।
      पर्यावरण दिवस मनाने चला हूं।

      जय माता शारदे

      ऐसा करो, माॅ॑ शारदे।
      ज्ञानी बनें , उपहार दे।
      करता सदा, यह प्रार्थना।
      माता सुनें, नित याचना।

      देवी सुनें , भव तारणी।
      संकट सभी, दुख हारिणी।
      करते रहें , हम साधना।
      पूरी करें, मनोकामना।

      जीवन रहे , सबका सुखी।
      दिखे नहीं , कोई दु:खी।
      ममतामयी , हम मानते।
      समदृष्टि रखें, सब जानते।

      उपकार माॅ॑ , सब पर करें।
      भंडार सुख, घर घर भरें।
      तेरी कृपा, हम चाहते।
      बल अरु बुद्धि,सब मांगते।

      जय माता शारदे !
      त्रुटि सब विसार दे!

      Prof Dr Alok Ranjan Kumar

      डॉ. आलोक रंजन कुमार

      जपला, पलामू, झारखंड।

      यह भी पढ़ें:-

      Similar Posts

      • अति शीघ्रता | Laghu katha in Hindi

        अति शीघ्रता  ( Ati shighrata ) शशि ने पति की गाड़ी पर बैठे बैठे एक व्यक्ति को तेज रफ्तार गाड़ी चलाते हुए देखा उसकी मोटरसाइकिल का साइड स्टैंड लटक रहा था उसने पति से कहा थोड़ा तेज चला कर इसे आगाह कर दो पति ने वैसा ही किया जैसे ही उससे कहा l अपना स्टैंड…

      • इज्जत की खातिर

        “हेलो, क्या यह रीना के घर का नंबर है?” “हाँ जी, मैं रीना का पिता नरेंद्र बोल रहा हूँ।आप कौन हो और कहाँ से बोल रहे हो? आपको रीना से क्या काम है?” नरेंद्र ने कहा। “मैं रीना के कॉलेज का प्रिंसिपल बोल रहा हूँ। आज कक्षा 12 के बच्चों का इंग्लिश का वायवा है।…

      • मेरा सपना

        “कोई सपना देखा क्या?” पत्नी ने पति को नींद में बड़बड़ाते हुए देखकर… नींद से उठाकर कहा। “हाँ, मैंने सपने में देखा कि मैं एक बहुत महँगी कार में बैठा जा रहा हूँ। अचानक सामने एक विशालकाय दैत्य आया। वह दैत्य मुझे कार सहित निगल गया है। उसके नुकीले दांतों से बचता हुआ मैं उसके…

      • समदर्शी

        राम और श्याम दो ऐसे व्यक्ति थे जो एक ही सरकारी कंपनी में समान पद पर कार्यरत थे। लेकिन उनके व्यक्तित्व और व्यवहार में बहुत बड़ा अंतर था। राम एक ऐसा व्यक्ति था जो अपने से नीचे पदों पर आसीन व्यक्तियों के साथ अभद्र व्यवहार करता था। वह उन्हें निम्न दृष्टि से देखता था और…

      • बूंद जो सागर से जा मिली | Prem ki Kahani

        सायंकल का वक्त गोधूलि बेला में सूरज की लालिमा वातावरण में मिलकर चलने की तैयारी में है। फूलों की सुगंधों से चारों ओर का माहौल मदमस्त हो रहा है। ऐसे में पवन देव ने भी कृपा की मंद मंद मधुर हवाएं चलने लगी तो साथ ही वर्षा की टप टप करती बूंदे भी पड़ने लगी…

      • दुल्हन किसकी?

        शाम को जब पवन मजदूरी से घर वापस आया तो… उसको पता चला कि पवन का दूर का मौसेरा भाई मोहित उसके पीछे अपनी शादी का कार्ड पड़ोस में देकर गया है। शादी के कार्ड पर जब उसने लड़की का नाम नीलम, पिता का नाम रामस्वरूप, गांव रामनगर, जिला काशीपुर, राज्य उत्तराखंड लिखा देखा तो……

      Leave a Reply

      Your email address will not be published. Required fields are marked *