Laghu Katha Nalayak

नालायक | Laghu Katha Nalayak

“अंकल, हम आपकी बेटी जैसी नहीं लगती जो आप इस घर में इतना तनाव बनाए हुए हैं? पापा मेरे, आपकी बेटी की शादी के लिए प्रतिबद्ध थे कि भाई की बेटी हमारी बेटी होती है। हम किसी भी हाल में अलग नही होंगे।

जब आपकी बेटी की शादी हो गई तो आप अलग होने के लिए तुले हुए हैं। एक इंसान के साथ यही सलूक करते हैं लोग, इस जमाने में?” चिंता में पड़े पिता की श्रेया बेटी ने सवाल किया कि शायद अब भी अंकल अपनी इच्छा बदल दें।

“लोग क्या सलूक करते हैं मुझे पता नहीं लेकिन हम अब किसी भी हाल में एक साथ रहने वाले नहीं हैं, यह मेरा निर्णय है। मेरा निर्णय पत्थर पर लकीर खिंच कर ही दम लेता है।” उसने इतने कठोर शब्दों में कहा।

“तो मेरी शादी के लिए कौन सी लकीर खिंचेंगे आप।” श्रेया ने पूछा
“श्रेया,,,,,।” वे गरज उठे।
“गरजिए मत लायक पिता की बेटी हूँ।” जो पिता कहते वह बात बेटी कह गई।
“इसका मतलब हम,,,,।” उसने सवाल किया।
“हाँ हैं आप, ,,,,,,,,,, वही हैं।” श्रेया ने जबाव देते हुए कहा।
“नदी किनारे वाला खेत तेरी शादी के लिए छोड़ देता हूंँ।” श्रेया जैसी गुड़िया हो उसने उसे भरोसा देना चाहा कि हम बहुत हम दर्द हैं तुम्हारे।
“कौन लेगा वह खेत जो बरसात आते के साथ पानी में डूब जाता है। रखिए अपने पास अपना खेत। जिसने मुझे पैदा किया वह लायक है, मेरे लिए।” श्रेया ने दुबारा चोट की और वहांँ से चली गई।

Vidyashankar vidyarthi

विद्या शंकर विद्यार्थी
रामगढ़, झारखण्ड

यह भी पढ़ें :

बेचना है तो नभ को बेच धरा को रहने दे | Kavita Bechna Hai to

Similar Posts

  • बिल्लू | Bachon ki rochak kahani

    बिल्लू  ( Billu )  “मक्खी आया है पहले बैटिंग हम करेंगे” रवि ने कहा। हम अपने होम ग्राउंड बाबा मैदान में अगले मैच के लिए तैयार थे। एक मैच हम पहले ही जीत चुके थे चूंकि विपक्षी टीम मैच और ₹101 गंवा चुकी थी इसलिए वह फिर से एक मैच खेलने की जिद कर रहे…

  • निजता का हनन

    पति-पत्नी का रिश्ता बेहद खूबसूरत होता है… बशर्ते इसमें प्यार, रोमांस, विश्वास, समर्पण, निष्ठा, सहयोग, समर्थन, समझदारी, विश्वास, ईमानदारी, संवाद, समझौता, गोपनीयता, सहनशीलता जैसी महत्वपूर्ण बातों का.. भावों का होना बेहद जरूरी है। कुछ ऐसा ही रिश्ता था मानव और दामिनी का। शादी को 4 साल हो गए थे। सब कुछ बेहतरीन चल रहा था।…

  • मां की पुण्यतिथि | Kahani Maa ki Punyatithi

    एक विद्यालय में महिला अभिभावक अपने बच्चों के एडमिशन के लिए आई वह प्रधानाचार्य जी से कहे जा रहे थी -“देखिए यह सामने दरवाजा लगा दीजिएगा । वह बाहर साइड में बच्चा ना जाने पाए । मैडम जी! यह बच्चा हमें बहुत समय बाद पैदा हुआ है । इसे मैं गली में भी नहीं खेलने…

  • एक बूढ़ा और बच्चा – “हाथों का सहारा”

    भाग एक – गांव के छोर पर स्थित एक पुराना घर, जहां बूढ़े दादा जी अपने प्यारे पोते के साथ रहते थे। उम्र के प्रभाव से दादा जी की याददाश्त कमजोर हो चुकी थी और शरीर भी थकान से झुकने लगा था। कभी खाना गिरा देते, तो कभी हाथ कांपते हुए पानी छलका देते। इन…

  • अनानास

    दस साल का रामू बहुत भोला भाला और सीधा लड़का था। उसको कोई भी अपनी बातों में फंसाकर उल्लू बना देता था। वह बिना सोचे समझे काम करने लग जाता था परन्तु बाद में उसको बड़ा पछतावा होता था। एक दिन वह अपने दोस्तों के साथ स्कूल जा रहा था। रास्ते में उनको अनानास का…

  • सबसे ग़रीब | Sabse Garib

    सरकार की आवास योजना का कार्य पूर्ण हो चुका था। ऐसे में उस व्यक्ति की खोज की जा रही थी जो कि संपूर्ण प्रदेश में सबसे गरीब हो। किस व्यक्ति को सबसे गरीब सिद्ध किया जाए यह कहना मुश्किल था। और गहराई से जब फाइलों की जांच होने लगी तो ऐसी ऐसी फ़ाइलें मिली की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *