दुख के राह हजार हैं

दुख के राह हजार हैं

दुख के राह हजार हैं

दुख के राह हजार हैं
सुख की कोई राह नहीं
क्यों अन्तर में पलता है
विकट वेदना चाह नहीं।

कुमुद निशा में लेटी है
चंचलता बस खेती है
सारे द्रुम विश्वास टिके हैं
मन में क्यों वैराग्य नहीं।

दूर दृष्टि में छोड़ गये हैं
बन्धन सारे तोड़ गये हैं
कितना कोई रजनी से पूछे
चंदा में दाग नहीं।

बैठी हुई शिथिलता को
फैलाते हैं दुख के दीप
वही दिखाई देता है क्यों
जो अपना संसार नही।

पलकों से छनते हैं आंसू
दुविधा के इस मसान में
घुमड़ रहे हैं बादल ज्यों
गिरते धरती पर धार नही।

सुधा चौधरी
बस्ती, उत्तर प्रदेश

यह भी पढ़ें:-

कितनी दूर तक जाना होगा

Similar Posts

  • प्रसाद | भोग | Prasad kavita

    प्रसाद | भोग ( Prasad | Bhog )   छप्पन भोग चढ़े सांवरा रुचि रुचि भोग लगाओ। मीरा गाए भजन बैठकर प्यारे माधव मुस्काओ।   भक्ति भाव से भक्त तिहारे मोदक प्रसाद लगाए। माखन मिश्री कृष्णा प्यारा ठुमक ठुमककर खाए।   खीर चूरमा भोग चढ़े जय बजरंगबली हनुमान। संजीवन लेकर पवनसुत लक्ष्मण के बचाए प्राण।…

  • मधुमय रस लहरा दे | Madhumay Ras Lahra de

    मधुमय रस लहरा दे ( Madhumay Ras Lahra de )   नव-लय-छंद अलंकृत जननी मधुमय रस लहरा दे। वेद रिचाओं के आखर से रचना कर्म करा दे।। शब्द अर्थ का बोध नहीं है ना भावों की गहराई। बुद्धि विवेक जगाकर उरमें ललित कला लहराई।। दूर क्षितिज के रम्यछटा से अंधकार बिलगानी । कलम पकड़ कर…

  • बाल गणेश | Poem Bal Ganesh

    बाल गणेश ( Bal Ganesh ) बाल गणेश ने थाम रखा है मोदक अपने हाथ में, मूषकराज जी रहते है हर पल उनके साथ में, शांत खड़े कोने में देख रहे ललचाई आँखों से सोच रहे मुझे भी मोदक खाने को मिलेगा बाद में! कवि : सुमित मानधना ‘गौरव’ सूरत ( गुजरात ) यह भी…

  • अपने हक को जाने | Apne Hak ko Jane

    अपने हक को जाने ( Apne hak ko jane )  वह मां थी दो बेटो की बुढ़ापे में ढूंढते ढूंढते पास मेरे वो आई थी बिना पूछे ही बयां करती आंखें छल छला आई थी l खुद के घर में खुद रहने को अधिकार मांगने आई थी l शब्दों के तीखे वाणों से छलनी होकर…

  • अटल बिहारी

    अटल बिहारी सत्य के पथ पर अपने कर्मों सेचल रहे थे जो संभल संभल ,नाम से ही नही अपने काम से भीइस जनता के भी प्यारे थे अटल।। प्रखर राजनेता बनकर जिन्होंनेप्रधानमंत्री पद के दायित्व को चुनाजनता की सुनने वाले इस सेवक कोजनता ने ही अपना स्वयं नेता चुना ।। परम ओजस्वी वक्ता थे बिहारी…

  • राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस | Rashtriya Upbhokta Divas

    राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस ( Rashtriya upbhokta divas )    बाजारवाद पर अंकुश,उपभोक्ता संचेतना से सही कीमत उत्तम सामग्री सेवा, हर उपभोक्ता परम अधिकार । पटाक्षेप अवांछित भ्रामक बिंदु, वंदन वैध व्यापार व्यवहार । गुणवत्ता संग उचित मूल्य अहम, क्षतिपूर्ति प्रदत्त नियम अवहेलना से । बाजारवाद पर अंकुश,उपभोक्ता संचेतना से ।। हिंद राष्ट्र उपभोक्ता हित, संरक्षण…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *