एक प्रेम गीत सुनाओ मुझे

एक प्रेम गीत सुनाओ मुझे

एक प्रेम गीत सुनाओ मुझे

एक प्रेम गीत सुनाओ मुझे
जिसमें प्रिय एक कहानी हो
ना राजा हो ना रानी हो
प्रियसी प्रेमी की जिंदगानी हो ।।

एक प्रेम गीत सुनाओ मुझे
जिसमें मिलने की चाहा रही
उसकी कोई तो निशानी हो
ऐसी मनोरम सी कहानी हो ।।

एक प्रेम गीत सुनाओ मुझे ……..
जिसमें जब मीत मिले तब
गीत सजे होठों पर प्रीत के,
ऐसी ही कोई दीवानगी हो।।

एक प्रेम का गीत सुनाओ मुझे…..
जिसको सुनकर प्रफुल्लित हो
इस दिल मैं मेरे कई फूल खिले
ऐसे पहले सावन की कहानी हो ।।

एक प्रेम का गीत सुनाओ मुझे
जिसमें ना राजा हो ना रानी हो
ना मधुबाला की मधुबन सी छवि,
हां तेरी मेरी सी एक कहानी हो ।।

आशी प्रतिभा दुबे (स्वतंत्र लेखिका)
ग्वालियर – मध्य प्रदेश

यह भी पढ़ें :-

मेघ | Kavita Megh

Similar Posts

  • जीवन बसंत | Jeevan Basant

    जीवन बसंत ( Jeevan Basant )    नेह उत्संग जीवन बसंत कर्म पुनीत धर्म पावन, यथार्थ पथ नित्य गमन । समन्वय परिस्थिति पट, आशा उमंग अंतर रमन । मैत्री प्रभा मुखमंडल संग, सकारात्मक सोच अत्यंत । नेह उत्संग जीवन बसंत ।। नैराश्य हल मुस्कान, हास्य विमुक्त जड़ता । मिलनसारी उन्नत चरित्र, मृदुलता दूर कड़कता ।…

  • जिंदगी बस यूं ही | Poetry on zindagi in Hindi

    जिंदगी बस यूं ही… ( Zindagi bas yuhi )   यूं ही कभी न हारना तुम, ना खोने देना अपनी पहचान ।  यूं ही आगे बढ़ना तुम, ना होना तुम कभी निराश ।     यूं ही तुम्हारी हर मंजिल      तुम्हें मिलती जाएगी      तुम्हारी हर चाहत मिलेगी,      तुम्हारे हर सपने सच होंगे ।…

  • तेरा शेष बचे | Tera Shesh Bache

    तेरा शेष बचे ( Tera Shesh Bache )   मेरा सभी नष्ट हो जाये, तेरा शेष बचे। महाशून्य के महानिलय में, तेरी धूम मचे। तब कोई व्यवधान न होगा। मान और अपमान न होगा। सुख-दुख, आशा और निराशा का कोई स्थान न होगा। मन की सभी कामनाओं में, तू ही मात्र रचे। मेरा सभी नष्ट…

  • श्री राम जी आयेंगे | Shri Ram ji Aayenge

    श्री राम जी आयेंगे  ( Shri Ram ji Aayenge ) राम आएंगे तो पत्थर बनी अहिल्या पूछेंगी भ्रष्ट बलात्कारी इंद्र जैसे देवराज का क्या करेंगे? क्या ऐसे भ्रष्ट लोग पद पर बने रहेंगे, आखिर स्त्री कब तक, पत्थर बनकर जीवन गुजारती रहेगी, गौतम ऋषि को भी कटघड़े में खड़ा होना पड़ेगा, क्यों जीवन भर पत्थर…

  • बर्थडे पर कविता | Poem in Hindi on birthday

    बर्थडे पर कविता ( Birthday par kavita )   प्यारी मैम हमारी हो कॉलेज की उजियारी हो नन्हे-मुन्ने हम फूलों की मैंम आप फुलवारी हो। तुम बच्चों में बच्चे हो अपने मन के सच्चे हो प्यार हमें कर जाओ ना ज्ञान हमें दे जाओ ना आशीषित कर जाओ ना हम पर प्यार लुटाओ ना जन्म…

  • आस्था | Poem on Astha in Hindi

    आस्था ( Aastha )   भावों के भंवर में बोलो बहकर कहां जाओगे मंदिर सा मन ये मेरा कभी दौड़े चले आओगे   आस्था की ज्योत जगाकर दीपक जला लेना भाव भरे शब्द सुमन पूजन थाल सजा लेना   विश्वास जब भी उमड़े प्रेम की घट धारा आए आस्था उर में जागे जब दिल कोई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *