Tapna Hoga

तपना होगा | Tapna Hoga

तपना होगा

( Tapna hoga ) 

 

बेतहाशा भागती इस भीड़ मे
तुम्हारी विनम्रता की आवाज भी
कोई मायने नही रखती

ठीक है ,आपकी भावनाओं मैं
दया ,ममता ,करुणा सभी हैं
फिर भी ,किसी से घायल हुए पंछी को भी
आपमे सिद्धार्थ दिखाई नही देगा

आसान नहीं है
मानव के बीच मानव बनकर रहना
जहां सिर्फ चेहरे पर हों अनगिनत चेहरे
वहां ,हर चेहरे की पहचान भी
मुमकिन नहीं होती

सच है कि आपके भीतरी इंसान को
भगवान के दर्शन हुए हैं,किंतु
भगवान को भी तो
रावण और कंस से लोहा लेना पड़ा था
सत्य और धर्म के लिए

आग में तपे सोने की तरह ही
तुम्हे भी समाज मे तपना होगा
वरना जीवन की निरर्थकता के साथ
जिंदा रहना ही तुम्हारी
नियती होगी

 

मोहन तिवारी

( मुंबई )

यह भी पढ़ें :-

धूमिल होता आकाश | Dhumil Hota Aakash

Similar Posts

  • तुम मत रोना प्रिय | Tum mat Rona Priya

    तुम मत रोना प्रिय ( Tum mat rona priya )   तुम मत रोना प्रिय मेरे, यह तेरा काम नही है। जिस संग मन ये लागा, मेरा घनश्याम वही है।।   जो राधा का है मोहन, मीरा का नटवर नागर। वो प्रेम रसिक इस जग का, मन मेरा छलकत गागर।।   वो एक पुरूष सृष्टि…

  • प्रताप-गाथा | Kavita Pratap Gatha

    प्रताप-गाथा ( Pratap Gatha )   महावीर राणा सांगा , राणा कुंभा परिवार में ! राणा उदय और जयवंता, जी के ममतागार में !! पंद्रह सौ चालीस, नौ मई, कुंभलगढ़ मेवाड़ में महावीर राणा प्रताप ने जन्म लिया संसार में !! राजपूत संस्कृति आराधक,नाहर जैसा नर वहथा जीवन प्राण लुटाने तत्पर, मातृभूमि के प्यार में…

  • मेरी अयोध्या | Meri Ayodhya

    मेरी अयोध्या ( Meri Ayodhya ) धर्म की नगरी सोई हुई थी, आज जगी है मेरी अयोध्या। पुलकित हो गया रोम रोम,आज खिली है मेरी अयोध्या। नैना निहारत चौखट पर इक, मन्दिर ऐसा भव्य बना है, भारत का संताप मिटा अब,दमके ऐसी है मेरी आयोध्या। दीप जलावत मंगल गावत, जन मन को रिझावे अयोध्या। सोने…

  • मुझे बच्चा ही रहने दो

    मुझे बच्चा ही रहने दो क्या कोई मेरा दर्द जानेगामेरी पीड़ा को पहचानेगासबसे पहले तो आप सब को नमस्तेतीन साल की उमर से टंगे भारी बस्तेपापा और मम्मी के सपनो के वास्तेरोज परीक्षा और परिणाम की टेंशनपड़ोसी बच्चो के आगे निकल जाना होता मेंशनस्कूल और परिवार का फर्स्ट आने का दबाबकौन देगा मेरे बचपन का…

  • अपनें घर का वैद्य | Ghar ka Vaidya

    अपनें घर का वैद्य ( Apne ghar ka vaidya )   इन घरेलू नुस्खों को सब लोग आजमाकर देखना, अपने अपने घर का वैद्य आप ख़ुद ही बन जाना। हालात चाहें कैसे भी हो न बीमारियों से घबाराना, सवेरे जल्दी-उठकर हल्के व्यायाम ज़रुर करना।। खाॅंसी में काली-मिर्च और शहद मिलाकर चाटना, जलने पर मैथीदानें का…

  • और घूंघट

    और घूंघट   शरद सिहरन चलन चटपट और घूंघट। प्राण ले लेगी ये नटखट और घूंघट।।   कुंद इंदु तुषार सघनित दामिनी तन, व्यथित पीड़ित प्रणयिनी सी काम बिन, मिल रही कुछ ऐसी आहट और घूंघट।। प्राण०   नैन पुतरी मीन सी विचरण करें, अधर फरकन चपला संचालन करे, करत बेसर अकट झंझट और घूंघट।।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *