फ़ौरन संभाल लेता है

फ़ौरन संभाल लेता है

फ़ौरन संभाल लेता है

वो गुफ़्तगू में मिसालों को डाल लेता है
बिगड़ती बात को फौरन संभाल लेता है

बढ़ेगा कैसे मरासिम का सिलसिला उससे
ज़रा सी बात पे आँखे निकाल लेता है

छुपाना उससे कोई राज़ है बड़ा मुश्किल
वो बातों बातों में दिल भी खंगाल लेता है

कशिश अजीब सी रहती है उसके लहजे में
हरेक शख़्स को अपने में ढाल लेता है

ग़जल कहे या कहानी लिखे या ख़त मुझको
अजब गजब सी वो उनमें मिसाल लेता है

जवाब देना मुसीबत से कम नहीं मुझको
मुझे हराने को टेड़े सवाल लेता है

हिला न पायेगा उसका वजूद ग़म कोई
वो एक ज़ख़्म क्या हर ग़म को पाल लेता है

ग़ज़ल को उसकी सुना तो पता चला साग़र
ज़रा सी चोट का कितना मलाल लेता है

Vinay

कवि व शायर: विनय साग़र जायसवाल बरेली
846, शाहबाद, गोंदनी चौक
बरेली 243003

यह भी पढ़ें:-

Similar Posts

  • यह ज़िन्दगी | Ghazal Zindagi

    “यह ज़िन्दगी” ( Yah zindagi )   भटक कर ना जाने कहीं दमी रह गई चलकर भी यह ज़िन्दगी थमी रह गई। कहा तो बहुत मगर सुना नहीं गया जाने शब्दों में मेरे कहाँ कमी रह गई। उसकी ख्वाहिशों की बात करते सब मेरे जज्बातों में तो बस नमी रह गई। जहाँ चलते रहे बेबाक…

  • दुख ही दुख | Dukh Shayari Hindi

    दुख ही दुख ( Dukh hi dukh )   बोझ यहीं रहता है मन में दुख ही दुख झेले बचपन में याद बहुत आया आज मुझे खेला हूँ जिस घर आंगन में फ़ूल भरे दामन में कैसे वीरां है गुलशन गुलशन में और नहीं कोई भाता है तू रहती दिल की धड़कन में याद किसी…

  • हमसे शिक़ायत कैसी

    हमसे शिक़ायत कैसी जुर्म की जब हो हुकूमत तो वकालत कैसीपूछते लोग हैं फिर हमसे शिक़ायत कैसी दुनिया वाले जो करें प्रेम तो अच्छा लेकिनजब करें हम तो कहे लोग मुहब्बत कैसी दिल बदलते हैं यहां लोग लिबासों की तरहहमने बदला है अगर दिल तो क़यामत कैसी लोग यूं ही तो नहीं मरते हैं हम…

  • तेरा शिद्दत से इंतिज़ार किया

    तेरा शिद्दत से इंतिज़ार किया उम्र भर बस ये रोज़गार कियातेरा शिद्दत से इंतिज़ार किया बेसबब ख़ुद को दाग़दार कियाजाने क्यों तेरा ऐतिबार किया ज़ीस्त में अब न लुत्फ़ है कोईक्या कहें घर को ही मज़ार किया क्यों न करते भी शुक्रिया उसकाजिसने मौसम को ख़ुशगवार किया ज़ख़्म खाये हज़ार थे हमनेमरहम-ए-वक़्त ने सुधार किया…

  • तिरंगे को और ऊँचा उठाने का वक़्त है | Tiranga Shayari

    तिरंगे को और ऊँचा उठाने का वक़्त है ( Tirange ko aur uncha uthane ka waqt hai )    अपने वतन का नाम बढ़ाने का वक़्त है इक दूसरे का साथ निभाने का वक़्त है ।। कुर्बानियों के गीत सुनाने का वक़्त है अहले वतन का जोश बढ़ाने का वक़्त है ।। लो आ गया…

  • उनका किरदार | Unka Kirdar

    उनका किरदार ( Unka kirdar ) उनका किरदार है क्या उनको बताया जाये आइना अहले -सियासत को दिखाया जाये जलने वालों को ज़रा और जलाया जाये ख़ाली बोतल ही सही जश्न मनाया जाये ज़ुल्म ही ज़ुल्म किये जाता है ज़ालिम हम पर अब किसी तौर सितमगर को डराया जाये इस ग़रीबी से बहरहाल निपटने के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *