गांधी बनना है आसान

गांधी बनना है आसान

गांधी बनना है आसान

*****

गांधी बनना है आसान,
सुन लो भैया खोलकर कान।
अब भी ना तुम बनो नादान,
गांधी बनना है आसान।
बस करना है तुम्हें दस काम,
फिर बन जाओगे तुम भी महान।
गांधी बनना है आसान,
‘सादा भोजन’ सुबहो शाम;
उद्देश्य पूर्ति को करो ‘व्यायाम’ ।
‘आंदोलन’ का रास्ता सच्चा,
‘अहिंसा’ से कुछ न अच्छा।
‘प्रतिशोध’ से करो परहेज,
‘वर्तमान में जीयो’ तू रोज।
‘साफ सफाई’ का रखो ध्यान,
इससे उत्तम न कोई काम।
टायलेट से रसोई तक,
स्वच्छ हो इतना न भटके मक्खी तक!
‘खुद पर करें विश्वास’,
दुनिया को आपसे ही है आस;
बुराइयों का कर सकते हैं नाश ।
‘नापसंद को ईमानदारी से ना’ करें,
बेवजह हां में हां ना कहें।
इससे आक्रोश व कुंठा पनपती है,
भविष्य में बनी बात भी बिगड़ सकती है।
आरंभ करने से पहले ‘ध्येय तय करें’,
फिर आगे को बढ़ें।
ठानें हैं उसे पूरा करके ही दम लें,
छोटी बातों को भी न हल्के में लें।
गांधी बनने के ये दस मूल मंत्र है,
क्या करना है? निर्णय लेने को स्वतंत्र हैं।
उपर्युक्त बातों का जो रखेंगे ध्यान,
निश्चय ही बन सकते हैं महान।
छू लेंगे एक दिन आसमान,
हां, गांधी बनना है आसान;
सुन लो भैया खोलकर कान।

 

?

नवाब मंजूर

लेखक– मो.मंजूर आलम उर्फ नवाब मंजूर

सलेमपुर, छपरा, बिहार ।

यह भी पढ़ें :

आपस में करेंगे सहकार

Similar Posts

  • आओ प्यार करें | Aao Pyaar Karen

    आओ प्यार करें ( Aao Pyaar Karen ) आओ प्यार करें,गुलों को हार करें,रूठें इक दूजे से,और मनुहार करें, बीते जो दिनमान,उनको याद करें,आने वाले पल का,स्वागत इंतजार करें,आओ प्यार करें। आभा गुप्ताइंदौर (म. प्र.) यह भी पढ़ें :-

  • कई उलझने हैं सुलझाने को | Poem Kai Uljhane hai Suljhane ko

    कई उलझने हैं सुलझाने को ( Kai uljhane hai suljhane ko )    नये रास्ते हैं आगे बढ़ जानेको सुंदर नजारे दिल मे समानेको नजर उठती है ठहर जाने को बेखौफ नदी जैसे बहजाने को रंजो गम को दबा जाने को महफूज जगह रुक जाने को बेपनाह मोहब्बत पा जाने को नैनों में ख्वाब सजा…

  • Badal par Hindi Kavita | बादल

    बादल! ( Badal )    मेरी मुंडेर की तरफ बढ़ रहा बादल, अरब सागर की तरफ से चढ़ रहा बादल। न जाने कितने क्विंटल पानी से है भरा, तूफानी हवाओं से भी लड़ रहा बादल। सूख चुके तालाब,नदी,डैम न जाने कब के, उनकी चीख- चीत्कार को सुन रहा बादल। सागर की कोख से फिर जन्म…

  • आयरन लेडी इंदिरा गांधी | Indira Gandhi Par Kavita

    आयरन लेडी… इंदिरा गांधी ( Iron lady Indira Gandhi )     एक नन्हीं सी गूंगी सी गुड़िया अपनी बातों से विश्व को हिलाया   भारत  के  जन  जन  को  गर्व जिन पर यशगान किया सबने फूल बरसाए उन पर   प्रियदर्शनी कहते थे उनको हम सब उन्हें दुर्गा अवतारी कहते रहे हम सब  …

  • हे राम | Hey Ram

    हे राम! ** कर जोड़ करूं तेरा वंदन, हे रघुनंदन ! हे रघुनंदन। दशरथ-कौशल्या के नंदन, तीनों लोक करे तेरा वंदन; महादेव इन्द्र ब्रह्मा भी करें पूजन। अतातायियों के हो संहारक, सतपथ के हो सृजन कारक। दुष्ट पापियों के हो काल, दशानन के हमने देखें हैं हाल। लंका जलाकर खाक किए, विभीषण राज्य स्थापित किए।…

  • लोग | Log

    लोग ( Log )    जिंदा रहने के नाम पर, केवल जी रहे हैं लोग मिलने के नाम पर, केवल मिल रहे हैं लोग बेवफाई का आलम यह, खुदे से ही खुद को छल रहे हैं लोग यकीन करें किस पर, मतलबी शहर के बीच अपना कहकर, अपनों का ही गला घोट रहे हैं लोग…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *