महात्मा गांधी के महाप्रयाण दिवस पर मेरे भाव

गांधी जी का महाप्रयाण दिवस

 

बापू को पल – पल नमन करे ,क्षण – क्षण स्मरण करे ।।ध्रुव॥
मन प्राणों की पुलकन को
चैतन्य पूर्ण चितवन को
संघर्षों के पुरोधा को
करुणा के सागर को
जीवन के संजीवन को
गुण रत्नाकर बापू को नमन करे ।
बापू को पल – पल नमन करे ,क्षण – क्षण स्मरण करे ।।ध्रुव॥
अहिंसा सादगी से ओत- प्रोत
मन को हरने वाला था जीवन ।
बापू का वचनामृत जड़ में
नव पुलकन भरने वाला था ।
बापू के गुणों को अपनाकर
जीवन में मंगल – कलश भरे ।
बापू को पल – पल नमन करे ,क्षण – क्षण स्मरण करे ।।ध्रुव॥
ओजस्विता सहजता के पुरोधा
युग सर्जक युग नायक थे ।
मानव – मानस के संयोजक
मानवता के प्रवर्तक थे ।
लीला पुरुष प्रखर पुरोधा
बापू का जीवन स्मरण करे ।
बापू को पल – पल नमन करे ,क्षण – क्षण स्मरण करे ।।ध्रुव॥
घोर निशा में किया उजाला
निर्बल को दिया सहारा ।
जीर्ण – शीर्ण संस्कारो की
प्रतिमा का पुनरुद्धार किया ।
देश की अखंडता – अक्षुणता में
बापू ने अमूल्य योगदान दिया ।
बापू को पल – पल नमन करे ,क्षण – क्षण स्मरण करे ।।ध्रुव॥

 

प्रदीप छाजेड़
( बोरावड़)

यह भी पढ़ें:-

75 वां गणतंत्र दिवस | 75th Republic Day

Similar Posts

  • ईंट की दीवारें | Kavita Eent ki Deewaren

    ईंट की दीवारें ( Eent ki Deewaren ) जब तक है जीवन जगत में वक्त का दौर तो चलता रहेगा बंटी है रात और दिन में जिंदगी ये चक्र तो यूँ ही चलता रहेगा मिलेंगे रेत के टीले हर जगह कहीं पर्वतों का झुंड होगा होगी कहीं कहीं खाईं गहरी कहीं खौलता कुआं होगा कट…

  • मूर्ख दिवस | Kavita Murkh Divas

    मूर्ख दिवस ( Murkh Divas )   हम मुर्ख बने मुर्ख रहे आज भी मुर्ख बनें हैं मुर्ख हैं सोचे हि नहीं कभी तात्पर्य इस मूर्खता का कर लिए स्वीकार्य हंसकर चली गई चाल थी यह हमारी संस्कृत्ति के तोड़े जाने की पावन पुनीत चैत्र प्रतिपदा को मुर्ख दिवस साबित करने की हा, हम मुर्ख…

  • अटूट बंधन राखी | Rakhi par kavita

    अटूट बंधन राखी ( Rakhi par kavita )    धागों का यह अटूट बंधन पवित्र त्यौहार रक्षाबंधन सावन की पूर्णिमा आती तिलक करे भाई का बहने कलाई पर राखी बांधती भाई करें रक्षा बहन की है पवित्र प्यार का बंधन अनमोल अटूट रक्षाबंधन द्रोपदी के एक धागे की लाज बचाई थी कृष्ण ने कर्णावती ने…

  • चाहत | Poem chaahat

    चाहत ( Chaahat )   हम हैं तेरे चाहने वाले, मन के भोले भाले। रखते है बस प्रेम हृदय में, प्रेम ही चाहने वाले।   माँगे ना अधिकार कोई,ना माँगे धन और दौलत। प्रेम के संग सम्मान चाहने, वाले हम मतवाले।   हम राधा के विरह गीत है, हम मीरा के भजनों में। हम शबरी…

  • राम वैभव | Ram Vaibhav

    राम वैभव ( Ram vaibhav )   वैदेही अनुपमा,राम वैभव आधार जनक दुलारी महिमा अद्भुत, प्रातः वंदनीय शुभकारी । राम रमाकर रोम रोम, पतिव्रता दिव्य अवतारी । शीर्ष आस्था सनातन धर्म, सुरभि संस्कृति परंपरा संस्कार । वैदेही अनुपमा,राम वैभव आधार ।। मृदु विमल अर्धांगिनी छवि, प्रति पल रूप परछाया । प्रासाद सह वनवास काल, अगाथ…

  • धन्यवाद | Dhanyavad

    धन्यवाद ( Dhanyavaad )   जीवन में सीख लेना सदा मदद करे कोई जब तुम्हारी धन्यवाद तुम्हारी प्रथम जिम्मेदारी चाहे फिर छोटा या बड़ा हो कोई धन्यवाद करना आदत हो तुम्हारी ।। ये जीवन हैं बहुत ही छोटा सा जो कभी सम्मान हो तुम्हारा दिल खोल धन्यवाद करना यारा मिलता हर घड़ी नया ही अनुभव…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *