हे गणेश प्यारे गजानन | Ganesh Vandana Lyrics

हे गणेश प्यारे गजानन

( Hey ganesh pyare gajanan )

 

हे गणेश प्यारे गजानन, सब हरो विघ्न हमारे।
गौरी सुत गणेश मनाएं, आओ गणपति प्यारे।
आओ गणपति प्यारे

एकदंत लंबोदर गणपति, रिद्धि सिद्धि के दाता।
प्रथम पूज्य गणेश पधारो, सबके भाग्य विधाता।

बुद्धि विवेक सुख वैभव दो, भरो भंडार हमारे।
मूषक हो असवार गजानन, आओ गणपति प्यारे।
आओ गणपति प्यारे

मन मंदिर में दीप जलाए, हृदय कर दो उजियारा।
लड्डूअन का भोग लगाएं, जिमो गजानंद प्यारा।

मंगल दायक सिद्धि दाता, शिव शंकर राज दुलारे।
नारद शारद सब गुण गाए, मनाएं विनायक प्यारे।
आओ गणपति प्यारे

 

कवि : रमाकांत सोनी सुदर्शन

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

वोट देना जरा संभाल के | Vote Dena


Posted

in

by

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *