पावन पर्व हरितालिका तीज | Hartalika Teej Kavita

पावन पर्व हरितालिका तीज

( Pawan parv hartalika teej  ) 

 

हरितालिका के पावन पर्व पर हर नारी की यही कामना,
स्नेह प्यार मिलता रहे साथ निभाए सदा उसके सजना।

अपने पति में देखती वो छवि राधा मोहन श्याम की,
मांगती आशीष नाम अमर हो जैसे हुई सिया और राम की।

शिव शिवा की पूजा करके करती चरणों में नमन,
पति खुश रहें इसलिए करती हर संभव जतन।

हाथों में अपने पिया के नाम की मेहंदी वो रचाए,
करती सुरम्य श्रृंगार वही जो पिया मन भाए।

हरितालिका तीज के इस पावन त्यौहार में,
पत्नी करती निर्जला व्रत पति के प्यार में।

बिन पानी और भोजन बिना भी उसका चेहरा खिला,
पावन व्रत और पूजन का उसको सुंदर सा फल मिला।

देख के पत्नि का यह अनुपम त्याग और समर्पण,
पति हर्षित हो करे पत्नि के लिए सर्वस्व अर्पण।

हरितालिका तीज का यह पावन व्रत और पूजन जो करे,
शिव शक्ति के आशीष से उसका सिंदूर सुहाग सदैव अमर रहे।।

 

रचनाकार –मुकेश कुमार सोनकर “सोनकर जी”
रायपुर, ( छत्तीसगढ़ )

यह भी पढ़ें :-

हमारी राष्ट्रभाषा हिन्दी | Rashtrabhasha Hindi

Similar Posts

  • महामाया कालिका | Mahamaya Kalika par Kavita

    महामाया कालिका ( Mahamaya kalika )    दुःख-कष्टों को माॅं काली तुरन्त दूर कर देती, नौकरी व्यापार और धन समस्या मिटा देती। सभी से है वह शक्तिशाली और प्रभावशाली, किसी भी काम का वह शीघ्र परिणाम देती।। जगदम्बे की महामाया भी कहते है जिसको, लाल वस्त्र व लाल आसन भाते है जिसको। सामान्य पूजन तंत्र…

  • छोटी चीजें | Kavita Choti Chijen

    छोटी चीजें ( Choti Chijen )   छोटी चीज़ों पर नजर रखना बहुत बड़ा काम है छोटी चीज़ें ही जनम देती है विराट चीज़ों को पैदा होता है बरगद का पेड़ छोटे से बीज से देख लेती है छोटी-सी आँखे बड़ी दुनिया को शुरु होती है मीलों का सफर छोटे से कदम से फूटते हैं…

  • खोज

    खोज सुख की खोज में आदमी देखो, कैसे दुख के पीछे दौड़ रहा है!घर है मगर वातानुकूलित नहीं है वह उसकी तृष्णा में चकरा रहाहै, मोटर है लेकिन सामान्य वह,‘लिमोजिन’ चढ़ने के लिए छटपटा रहा है सुख की खोज में लगने के बाद आदमी, आदमी कहाँ रह जाता है? देखते-देखते ही नदी की कलकल और,…

  • नशा | Nasha kavita

    “नशा”  ( Nasha ) –>हर काम का अपना “नशा”है | 1.हर पल नशे में है दुनियां, कोई तो मिले जो होश मे हो | नशे में डूबे हैं सून्य दिल, कोई तो मिले जो जोश में हो | कोई दौलत के नशे में चूर, डूबा फिरता है राहों मे | कोई इश्क के नशे मे…

  • सर्द हवाएं सभी को समझाए | Poem sard hawaye

    सर्द हवाएं सभी को समझाए ( Sard hawaye sabhi ko samjhaye )     यह सर्द हवाऍं आज सभी को समझाऍं, ओढ़ ले यारा चादर तूं कही गिर ना जाऍं। यह प्रकृति देती रहती है सबको ये संदेश, रोना ना आए फूल को यें सदैव मुस्कराऍं।।   सनन सनन करती चलती रहती है हवाऍं, कभी…

  • गुलशन | Gulshan geet

    गुलशन ( Gulshan )     गुल खिले गुलशन खिले खिलती चले बहार महकती फिजायें सारी चमन हुआ गुलज़ार   दिल की हसीं वादियो में फूलों का डेरा है खुशबूओं से भरा चमन है प्यार घनेरा है   बागों में बैठी कोयल तितलियां पंखों वाली गुलशन सारा महकता फलों से लदी डाली   पेड़ों पे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *